चुनाव

मायावती के भतीजे आकाश आनंद पर दर्ज हुई FIR, बीजेपी को लेकर दिया था ये विवादित बयान

BSP Leader Akash Anand: बसपा सुप्रीमो मायावती के भतीजे आकाश आनंद के खिलाफ FIR दर्ज की गई है. आकाश आनंद ने यूपी के सीतापुर में एक चुनावी रैली को संबोधित करते हुए बीजेपी की तुलना तालिबान से की थी. जिसके बाद मिली शिकायत के आधार पर पुलिस ने आकाश आनंद के अलावा अन्य चार लोगों पर FIR दर्ज की है.

आकाश आनंद ने दिया था विवादित बयान

बसपा के राष्ट्रीय समन्वयक आकाश आनंद ने रविवार (28 अप्रैल) को सीतापुर में एक चुनावी रैली को संबोधित करते हुए भाजपा सरकार की तुलना कथित रूप से तालिबान से की थी. उन्होंने कहा था, “यह उत्तर प्रदेश सरकार बुल्डोजर सरकार और देशद्रोहियों की सरकार है. जो पार्टी अपने युवाओं को भूखा छोड़ती है और अपने बुजुर्गों को गुलाम बनाती है, वह आतंकवादी सरकार है. अफगानिस्तान में तालिबान ऐसी सरकार चलाता है.”

इलेक्टोरल बॉन्ड के मुद्दे पर सरकार को घेरा

आकाश आनंद ने एनसीआरबी की रिपोर्ट का हवाला देते हुए आरोप लगाया था कि यूपी में भाजपा सरकार महिलाओं और बच्चों को सुरक्षा प्रदान करने में विफल रही है. उन्होंने कहा कि भाजपा चोरों की पार्टी है, जिसने चुनावी बॉन्ड के जरिए 16,000 करोड़ रुपये हड़प लिए.

इन लोगों के खिलाफ FIR दर्ज

वहीं सीतापुर के पुलिस अधीक्षक चक्रेश मिश्रा ने बताया कि आकाश आनंद, पार्टी उम्मीदवार महेंद्र यादव, श्याम अवस्थी, अक्षय कालरा और रैली के आयोजक विकास राजवंशी के खिलाफ धारा 171 सी (चुनावों पर अनुचित प्रभाव), 153 बी (राष्ट्रीय-एकीकरण के लिए हानिकारक आरोप, दावे), 188 (लोक सेवक द्वारा विधिवत आदेश की अवज्ञा) और जनप्रतिनिधित्व अधिनियम की धारा 125 (चुनाव के सिलसिले में वर्गों के बीच दुश्मनी को बढ़ावा देना) के तहत मुकदमा दर्ज किया गया है.

यह भी पढ़ें- अमित शाह का फर्जी वीडियो वायरल होने पर मचा हड़कंप, दिल्ली पुलिस ने दर्ज की FIR, जानें क्या है पूरा मामला

पुलिस अधीक्षक ने बताया कि रैली के दौरान हिंसा भड़काने और असंसदीय भाषा वाले भाषण दिए गए और यह आचार संहिता का उल्लंघन है, इसलिए आरोपियों के खिलाफ मामला दर्ज किया गया है.

-भारत एक्सप्रेस

Shailendra Verma

Recent Posts

बांग्लादेश में फिर सड़कों पर उतरे लोग, राजधानी ढाका समेत गाजीपुर में क्यों लगाई आग, क्या है वजह?

Bangladesh Protest: बांग्लादेश में गारमेंट कर्मचारियों का वेतन बढ़ाने को लेकर आंदोलन उग्र हो गया…

44 minutes ago

‘ज्ञानेश कुमार रात में सो नहीं पा रहे होंगे’, महारैली में राहुल गांधी का CEC पर हमला

INDIA Alliance Rally: रामलीला मैदान में INDIA गठबंधन की रैली में राहुल गांधी ने मुख्य…

1 hour ago

‘मोहब्बत की दुकान में सिर्फ नफरत’, राहुल गांधी की ‘मॉक पार्लियामेंट’ पर बरसे अमित शाह

चंडीगढ़ पहुंचे गृह मंत्री अमित शाह ने राहुल गांधी की 'मॉक पार्लियामेंट' पर तंज कसते…

2 hours ago

रामलीला मैदान में विपक्ष का शक्ति प्रदर्शन: अखिलेश बोले- ‘1.27 करोड़ वोट काटकर हार छुपाना चाहती है बीजेपी’

दिल्ली के रामलीला मैदान में INDIA ब्लॉक की महारैली में अखिलेश यादव ने बीजेपी पर…

2 hours ago

INDIA गठबंधन की महारैली से गरमाई सियासत: राहुल गांधी का आरोप- कनॉट प्लेस में जबरन बंद कराई गईं दुकानें

INDIA Alliance Rally: INDIA गठबंधन की महारैली के बीच राहुल गांधी ने बीजेपी पर कनॉट…

2 hours ago

उमर अब्दुल्ला-निधि राजदान की शादी से फिर उठा सवाल, अमीर-गरीब के लिए अलग क्यों है समाज का नजरिया?

Omar Abdullah Nidhi Razdan Marriage: जम्मू-कश्मीर के मुख्यमंत्री उमर अब्दुल्ला ने वरिष्ठ पत्रकार निधि राजदान…

3 hours ago