गिरिराज सिंह. (फाइल फोटो)
बिहार वोटर लिस्ट को लेकर मचे हंगामे के बीच केंद्रीय मंत्री गिरिराज सिंह ने तेजस्वी यादव पर बड़ा हमला बोला है. मंगलवार को गिरिराज सिंह पटना में मीडिया से बात कर रहे थे. उन्होंने तेजस्वी यादव की पत्नी का नाम वोटर लिस्ट में शामिल कराने को लेकर सवाल उठाया. उन्होंने कहा कि राजश्री मतदाता कैसे बनीं? इसकी जांच होनी चाहिए.
केंद्रीय मंत्री गिरिराज सिंह ने कहा, “तेजस्वी यादव खुद के समाजवादी होने का दावा करते हैं, लेकिन यह किस तरह का पाखंड है? उन्होंने अपनी पत्नी का नाम क्यों बदला? अगर वह ईसाई थीं तो क्या गलत था? क्या ईसाई होना अपराध है?”
इस दौरान गिरिराज सिंह ने जांच की मांग उठाते हुए कहा, “वोटर लिस्ट में तेजस्वी यादव की पत्नी के नाम को लेकर जांच होनी चाहिए. वो किस तरह से वोटर बनी हैं? क्या यह नागरिकता प्रमाण पत्र के आधार पर हुआ?”
मतदाता सूची पर विपक्ष के आरोपों पर केंद्रीय मंत्री ने कहा, “तेजस्वी यादव आधार कार्ड को लेकर सवाल उठा रहे हैं, लेकिन आधार कार्ड पर लिखा होता है कि यह नागरिकता का प्रमाण नहीं है. इसको भी समझना होगा कि जो नागरिक है, वही वोटर होगा. आखिर डर किसको है? क्या घुसैठियों को भारत का नागरिक होना चाहिए?”
गिरिराज सिंह ने आरोप लगाए, “विपक्ष के लोग अवैध तरीके से रहने वाले नागरिकों से मतदान करवाना चाहते हैं.” उन्होंने सवाल किया, “विपक्ष से पूछना चाहता हूं कि क्या रोहिंग्याओं को भारत का नागरिक होना चाहिए?”
केंद्रीय मंत्री ने आगे कहा, “राहुल गांधी चिल्लाएं या तेजस्वी यादव चिल्लाएं, ये काम बहुत पहले ही हो जाना चाहिए था. बिहार में हर 10 साल में चुनाव आयोग को मतदाता सूची का विशेष सघन पुनरीक्षण करना चाहिए.”
इसके साथ ही गिरिराज सिंह ने कहा, “भारतीय मुसलमान दुनिया में सबसे सुरक्षित हैं. लेकिन जो लोग घुसपैठियों को संरक्षण दे रहे हैं, वो देश के खिलाफ गद्दारी कर रहे हैं.”
Russia Ukraine War: रूस-यूक्रेन युद्ध के बीच भारत सरकार ने बुधवार को एक बार फिर…
Election Commission Dispute: भारत निर्वाचन आयोग (ईसीआई) के पूर्व संयुक्त निदेशक मोहम्मद अमीन ने बुधवार…
CJI Surya Kant viral caste remarks fact check: सोशल मीडिया पर जाति और आरक्षण को…
Ujjain Riot: सिंहस्थ-2028 की तैयारियों के तहत चल रहे चौड़ीकरण कार्य के दौरान हुए उपद्रव…
Flydubai Hijacking: विमान के ओमानी को-पायलट ने मुख्य पायलट स्मित मचार पर चाकू से हमला…
CAQM Pollution Action Plan: दिल्ली-NCR में सर्दी आते ही प्रदूषण का ग्राफ बढ़ जाता है,…