Bharat Express DD Free Dish
Uttar Pradesh Police Mission Shakti Digital
Uttar Pradesh Police Mission Shakti Digital

‘Tejashwi Yadav की पत्नी वोटर कैसे बनीं’, केंद्रीय मंत्री गिरिराज सिंह ने बिहार में उठाई जांच की मांग

केंद्रीय मंत्री गिरिराज सिंह ने तेजस्वी यादव की पत्नी के वोटर लिस्ट में नाम शामिल होने पर सवाल उठाया. उन्होंने कहा, “राजश्री वोटर कैसे बनीं? क्या यह नागरिकता प्रमाण पत्र पर हुआ?” जांच की मांग की.

Giriraj Singh

गिरिराज सिंह. (फाइल फोटो)

Vijay Ram Edited by Vijay Ram

बिहार वोटर लिस्ट को लेकर मचे हंगामे के बीच केंद्रीय मंत्री गिरिराज सिंह ने तेजस्वी यादव पर बड़ा हमला बोला है. मंगलवार को गिरिराज सिंह पटना में मीडिया से बात कर रहे थे. उन्होंने तेजस्वी यादव की पत्नी का नाम वोटर लिस्ट में शामिल कराने को लेकर सवाल उठाया. उन्होंने कहा कि राजश्री मतदाता कैसे बनीं? इसकी जांच होनी चाहिए.

केंद्रीय मंत्री गिरिराज सिंह ने कहा, “तेजस्वी यादव खुद के समाजवादी होने का दावा करते हैं, लेकिन यह किस तरह का पाखंड है? उन्होंने अपनी पत्नी का नाम क्यों बदला? अगर वह ईसाई थीं तो क्या गलत था? क्या ईसाई होना अपराध है?”

इस दौरान गिरिराज सिंह ने जांच की मांग उठाते हुए कहा, “वोटर लिस्ट में तेजस्वी यादव की पत्नी के नाम को लेकर जांच होनी चाहिए. वो किस तरह से वोटर बनी हैं? क्या यह नागरिकता प्रमाण पत्र के आधार पर हुआ?”

मतदाता सूची पर विपक्ष के आरोपों पर केंद्रीय मंत्री ने कहा, “तेजस्वी यादव आधार कार्ड को लेकर सवाल उठा रहे हैं, लेकिन आधार कार्ड पर लिखा होता है कि यह नागरिकता का प्रमाण नहीं है. इसको भी समझना होगा कि जो नागरिक है, वही वोटर होगा. आखिर डर किसको है? क्या घुसैठियों को भारत का नागरिक होना चाहिए?”

गिरिराज सिंह ने आरोप लगाए, “विपक्ष के लोग अवैध तरीके से रहने वाले नागरिकों से मतदान करवाना चाहते हैं.” उन्होंने सवाल किया, “विपक्ष से पूछना चाहता हूं कि क्या रोहिंग्याओं को भारत का नागरिक होना चाहिए?”

केंद्रीय मंत्री ने आगे कहा, “राहुल गांधी चिल्लाएं या तेजस्वी यादव चिल्लाएं, ये काम बहुत पहले ही हो जाना चाहिए था. बिहार में हर 10 साल में चुनाव आयोग को मतदाता सूची का विशेष सघन पुनरीक्षण करना चाहिए.”

इसके साथ ही गिरिराज सिंह ने कहा, “भारतीय मुसलमान दुनिया में सबसे सुरक्षित हैं. लेकिन जो लोग घुसपैठियों को संरक्षण दे रहे हैं, वो देश के खिलाफ गद्दारी कर रहे हैं.”



इस तरह की अन्य खबरें पढ़ने के लिए भारत एक्सप्रेस न्यूज़ ऐप डाउनलोड करें.

Also Read


Uttar Pradesh Police Mission Shakti Digital