चुनाव

Haryana Assembly Elections: कांग्रेस से नाराजगी और भाजपा में शामिल होने की खबरों पर कुमारी सैलजा से क्या कहा, यहां जान लें

हरियाणा (Haryana) में कांग्रेस (Congress) की दिग्गज नेता और लोकसभा सांसद कुमारी सैलजा (Kumari Selja) इन दिनों चर्चा में हैं. ऐसी चर्चा है कि वे अपनी पार्टी से नाराज चल रही हैं, इस वजह से हरियाणा विधानसभा के चुनाव प्रचार में नजर नहीं आ रही हैं. एक और चर्चा ये है कि पार्टी से नाराज होकर वह भाजपा में शामिल हो सकती हैं.

एक समाचार चैनल के साथ बातचीत में सिरसा से कांग्रेस सांसद कुमारी सैलजा ने इस दोनों चर्चाओं को लेकर खुलकर अपना पक्ष रखा है. उन्होंने पूर्व मुख्यमंत्री और भाजपा नेता मनोहर लाल खट्टर (Manohar Lal Khattar) के भाजपा (BJP) में शामिल होने के ऑफर पर भी अपनी बात रखी. भाजपा पर निशाना साधते हुए उन्होंने कहा है कि हरियाणा में उसकी सरकार नहीं बनने वाली है.

मुझे नसीहत न दें भाजपा नेता

भाजपा नेताओं द्वारा की जा रहीं टिप्पणियों को लेकर कुमारी सैलजा ने कहा, ‘भाजपा के काफी नेता हैं, जो इस मामले पर टिप्पणी कर रहे हैं, उनसे ज्यादा लंबा राजनीतिक जीवन मेरा रहा है. तो मुझे नसीहत न दें. मैं अपना रास्ता और मेरी पार्टी मेरा रास्ता खुद तय करना जानते हैं और हम करेंगे, मजबूती से चलेंगे, आगे बढ़ेंगे और भाजपा है या कोई है, मैं जानती हूं कि किस तरह की टिप्पणी की जा रही है. भ्रम फैलाए जा रहे हैं कि सैलजा इस पार्टी में जा सकती हैं.’

सैलजा की रगों में कांग्रेस का खून

25 जनवरी को भारतीय जनता पार्टी में शामिल होने से जुड़े सवाल पर उन्होंने कहा, ‘मुझे ये बताइए कि ये बात निकली कहां से है. न तो सैलजा ऐसा सोच सकती है, न सैलजा के खून में ऐसी बात है. सैलजा की रगों में कांग्रेस का खून है और मैंने पहले भी कहा, जैसे मेरे पिताजी कांग्रेस के तिरंगे में लिपटकर गए थे, सैलजा भी तिरंगे में लिपटकर जाएगी.’


ये भी पढ़ें: ‘आतंकवादियों के साथ बिरयानी किसने खाई थी..’, जम्मू-कश्मीर में अमित शाह ने कांग्रेस-नेकॉ पर दागे सवाल


पार्टी से नाराजगी पर क्या कहा

पार्टी से नाराजगी के संबंध में उन्होंने कहा, ‘मेरा मेरी पार्टी, मेरी विचारधारा, हमारे नेतृत्व के प्रति मेरा कमिटमेंट है. पार्टी के अंदर कई तरह की बातें होती हैं. नाराजगी कहें उसे या कुछ और वो तो हमारा हक है पार्टी में.’

वे आगे कहती हैं, ‘अपनी-अपनी भावनाएं कुछ लोग रख सकते हैं, लेकिन मैं तो यही कहूंगी कि हमको मिलकर आगे बढ़ना चाहिए. कुछ लोगों के मन में निराशा होती है. मेरी निराशा इतनी ज्यादा नहीं है, क्योंकि मुझे कांग्रेस में ही रहना है. हमारा ये संघर्ष जारी रहेगा और आगे हम बढ़ेंगे. जहां तक मेरी बात है, इस निराशा को उस ढंग से न लें कि आज हम हताश-निराश होकर बैठ गए, ऐसी कोई बात नहीं. हताश-निराश अलग चीज होती है. शैलजा न कभी हताश होती है और न कभी निराश होती है. मैंने ऐसे बहुत से मुकाम देखे हैं.’

भाजपा अपना घर देखे

कांग्रेस नेता सैलजा ने कहा, ‘भाजपा के पास कोई और बात नहीं है. पहली बात तो मैंने खारिज कर दी. ये लोग राजनीति कर रहे हैं, लेकिन असलियत सबको पता है. कांग्रेस पार्टी को पता है, मेरे नेतृत्व को पता है और एक-एक कांग्रेस जन जानता है कि सैलजा कभी कांग्रेस नहीं छोड़ सकती है. तो भाजपा अपना घर देखे, अपना रास्ता खुद देखे.’

उन्होंने कहा, ‘भाजपा पतन पर है. राष्ट्रीय स्तर पर भी पतन पर है और हरियाणा में भी यही हाल है. ये बच्चा-बच्चा जानता है कि भाजपा की सरकार नहीं बनने वाली, कांग्रेस की ही सरकार बनने वाली है. अब ये अपनी बात कह नहीं पा रहे तो तिनके का सहारा ले रहे हैं. कांग्रेस में से मुद्दे निकालना उखाड़ना चाह रहे हैं, ऐसी कोई बात नहीं है.’

क्या है मामला

मालूम हो कि हरियाणा विधानसभा चुनाव के लिए कांग्रेस के प्रचार अभियान से अपनी अनुपस्थिति से लोगों की निगाहें खींचने वाली सिरसा की सांसद कुमारी शैलजा को पूर्व मुख्यमंत्री और केंद्रीय मंत्री मनोहर लाल खट्टर ने भाजपा में शामिल होने का न्योता दिया है. कांग्रेस में सबसे वरिष्ठ दलित चेहरों में से एक शैलजा कई विधानसभा क्षेत्रों में प्रभाव रखती हैं.

बीते 21 सितंबर को हरियाणा में एक कार्यक्रम को संबोधित करते हुए कांग्रेस के प्रचार अभियान से शैलजा की अनुपस्थिति का जिक्र करते हुए खट्टर ने कहा था, ‘हमारी एक दलित बहन का कांग्रेस द्वारा अपमान और दुर्व्यवहार किया गया है. वह घर पर बैठी हैं, लेकिन हुड्डा (भूपेंद्र हुड्डा और दीपेंद्र हुड्डा) और गांधी (सोनिया गांधी और राहुल गांधी) परिवार को शर्म भी नहीं आ रही है.’

-भारत एक्सप्रेस

Bharat Express Desk

Recent Posts

वोस्कोद-1: दुनिया का पहला तीन-सदस्यीय अंतरिक्ष मिशन, जिसे देखकर हिल गई थी अमेरिका की दुनिया

12 अक्टूबर 1964 को सोवियत संघ ने वोस्कोद-1 अंतरिक्ष यान लॉन्च किया था, जो दुनिया…

2 hours ago

धारावी के लोगों के लिए बड़ी शुरुआत, 10,432 नए घरों का निर्माण शुरू; अडाणी समूह ने किया भूमिपूजन

Dharavi Redevelopment Project: अडाणी समूह ने मुंबई के माटुंगा में धारावी पुनर्विकास परियोजना के तहत…

2 hours ago

राज कुमार की 100वीं जयंती: पुलिस इंस्पेक्टर से पर्दे के ‘बादशाह’ बनने तक, कोई नहीं दोहरा पाया उनका वह अंदाज

8 अक्टूबर 2026 को हिंदी सिनेमा के दिग्गज अभिनेता राज कुमार की 100वीं जयंती है.…

2 hours ago

वोट चोरी के मुद्दे पर INDIA ब्लॉक की बड़ी तैयारी, दिसंबर में रामलीला मैदान से शक्ति प्रदर्शन का प्लान

INDIA Bloc Rally: वोट चोरी के आरोपों को लेकर INDIA ब्लॉक दिसंबर के पहले सप्ताह…

2 hours ago

यूपी बोर्ड परीक्षाओं की तारीख घोषित: 5 से 24 फरवरी तक चलेंगे 10वीं और 12वीं के एग्जाम

यूपी बोर्ड ने 10वीं और 12वीं की 2027 परीक्षाओं का टाइमटेबल जारी कर दिया है.…

2 hours ago

जमशेदपुर में बवाल पर गरमाई सियासत, बीजेपी का कांग्रेस पर हमला; आदित्य साहू ने कार्रवाई की उठाई मांग

BJP Congress Clash Jamshedpur: जमशेदपुर में बीजेपी महिला मोर्चा के प्रदर्शन के दौरान हुए कथित…

3 hours ago