Categories: दुनिया

जानिए कौन हैं श्रीलंका के नए राष्ट्रपति अनुरा कुमारा दिसानायके; चीन से नजदीकी..क्या भारत के लिए खतरा?

Sri Lanka New President: आर्थिक संकट से जूझ रहे श्रीलंका को नया राष्ट्रपति मिल गया है. अनुरा कुमारा दिसानायके ने सोमवार को श्रीलंका के 9वें राष्ट्रपति के रूप में शपथ ले ली है. वह पहले वामपंथी नेता हैं, जो श्रीलंका के राष्ट्रपति पद तक पहुंचे हैं. ऐसे में यहां यह जानना जरूरी हो जाता है कि अनुरा कुमारा दिसानायके कौन हैं और श्रीलंका की कमान उनके पास आने के बाद भारत-श्रीलंका के रिश्तों पर कितना प्रभाव पड़ेगा.

दरअसल, श्रीलंका में आर्थिक संकट के कारण 2022 में हुए विद्रोह के बाद यह पहला राष्ट्रपति चुनाव था. इस चुनाव में कुल 39 उम्मीदवार राष्ट्रपति पद के लिए दावेदारी ठोक रहे थे, जिनमें से पूर्व राष्ट्रपति रानिल विक्रमसिंघे, विपक्षी नेता साजिथ प्रेमदासा और अनुरा कुमारा के बीच मुख्य मुकाबला था.

अनुरा कुमारा दिसानायके एक मजदूर के बेटे हैं. वह मार्क्सवादी विधायक रहे हैं.

नेशनल पीपुल्स पावर गठबंधन के प्रमुख हैं दिसानायके

55 वर्षीय दिसानायके नेशनल पीपुल्स पावर (एनपीपी) गठबंधन के प्रमुख हैं, जिसमें उनकी जनता पार्टी विमुक्ति पेरामुना (जेवीपी) और पीपुल्स लिबरेशन फ्रंट भी शामिल है. उनके गठबंधन को चुनाव में जीत मिली, इसके बाद अनुरा कुमारा को श्रीलंका का नया राष्ट्रपति चुना गया.

आर्थिक संकट के बीच 2022 में बने जनांदोलन का चेहरा

इससे पहले वह साल 2022 में उस वक्त सुर्खियों में आए थे, जब श्रीलंका में आर्थिक संकट के दौरान एक जन विद्रोह हुुआ, वह इस आंदोलन के प्रमुख चेहरा बनकर उभरे. विद्रोह के दौरान उन्होंने जनता की आवाज को बुलंद किया. इसके चलते श्रीलंका के राष्ट्रपति महिंदा राजपक्षे को सत्ता छोड़ने पर मजबूर होना पड़ा. इस घटनाक्रम के बाद उनकी लोकप्रियता में इजाफा हुआ. यही नहीं, जब श्रीलंका में चुनाव का ऐलान हुआ तो उन्होंने चुनाव अभियान के दौरान देश की अर्थव्यवस्था में सुधार की बात को प्रमुखता के साथ उठाया.

अनुरा कुमार दिसानायके ने सोमवार को श्रीलंका के नौवें राष्ट्रपति के रूप में शपथ ली

वामपंथ की ओर रहा झुकाव, चीन से नजदीकियां ज्यादा

बताया जाता है कि वामपंथी नेता अनुरा कुमारा की चीन से नजदीकियां हैं, जिसका श्रीलंका-भारत के रिश्तों पर भी असर पड़ सकता है. चुनाव प्रचार के दौरान उन्होंने भारत के साथ चल रही कई योजनाओं को लेकर टिप्पणी की थी और इसे बंद करने की बात कही थी.

पहली बार 1987 में चर्चा में आए थे अनुरा, भारत से थे खफा

बता दें कि अनुरा कुमारा दिसानायके साल 1987 में ही पहली बार चर्चा में आए थे. इस दौरान उनकी पार्टी जनता विमुक्ति पेरामुना (जेवीपी) ने 80 के दशक में श्रीलंका और भारत के बीच शांति समझौते का विरोध किया था. श्रीलंका चुनाव पर भारत की पहले से ही नजर थी. हालांकि, अब ऐसी आशंका जताई जा रही है कि उनके राष्ट्रपति चुने जाने के बाद वहां कुछ बड़ा बदलाव देखने को मिल सकता है.

यह भी पढ़िए: वामपंथी नेता अनुरा दिसानायके श्रीलंका के राष्ट्रपति बनेंगे, इतिहास में पहली बार हुई 2 राउंड की गिनती

— भारत एक्सप्रेस

Vijay Ram

'भारत एक्सप्रेस' में चीफ सब एडिटर। न्‍यूज वेबसाइट पर एवरग्रीन स्‍टोरीज, क्रिएटिव/स्‍पेशल प्रजेंटेशन, हाइलाइट्स के अगुआ। संस्‍था के शुरुआती दौर से दिन-रात हर मौके पर दम-दिमाग झोंककर स्वयं को तपाया। अब तक 8,000 से ज्‍यादा पोस्ट्स पब्लिश कर चुके, 1K+ बाइलाइन हुईं। 'भारत एक्सप्रेस' के CMD एवं एडिटर-इन-चीफ उपेन्द्र राय जी के प्रोग्राम्स (कॉन्क्लेव), और आर्टिकल्‍स को Bharatexpress.com पर प्रमुखता से कवर करते हैं। जर्नलिज्‍म में इनके 10+ वर्ष बीते। यहां से पहले एबीपी इंटरनेशनल, वनइंडिया हिंदी, राजस्‍थान पत्रिका और भास्कर ग्रुप में सेवा दे चुके। देश-विदेश, सैन्य-रणनीति, स्पेस साइंस, ऑफबीट, धर्म-अध्यात्म की खबरों में रुचि।

Recent Posts

वोस्कोद-1: दुनिया का पहला तीन-सदस्यीय अंतरिक्ष मिशन, जिसे देखकर हिल गई थी अमेरिका की दुनिया

12 अक्टूबर 1964 को सोवियत संघ ने वोस्कोद-1 अंतरिक्ष यान लॉन्च किया था, जो दुनिया…

3 hours ago

धारावी के लोगों के लिए बड़ी शुरुआत, 10,432 नए घरों का निर्माण शुरू; अडाणी समूह ने किया भूमिपूजन

Dharavi Redevelopment Project: अडाणी समूह ने मुंबई के माटुंगा में धारावी पुनर्विकास परियोजना के तहत…

3 hours ago

राज कुमार की 100वीं जयंती: पुलिस इंस्पेक्टर से पर्दे के ‘बादशाह’ बनने तक, कोई नहीं दोहरा पाया उनका वह अंदाज

8 अक्टूबर 2026 को हिंदी सिनेमा के दिग्गज अभिनेता राज कुमार की 100वीं जयंती है.…

3 hours ago

वोट चोरी के मुद्दे पर INDIA ब्लॉक की बड़ी तैयारी, दिसंबर में रामलीला मैदान से शक्ति प्रदर्शन का प्लान

INDIA Bloc Rally: वोट चोरी के आरोपों को लेकर INDIA ब्लॉक दिसंबर के पहले सप्ताह…

3 hours ago

यूपी बोर्ड परीक्षाओं की तारीख घोषित: 5 से 24 फरवरी तक चलेंगे 10वीं और 12वीं के एग्जाम

यूपी बोर्ड ने 10वीं और 12वीं की 2027 परीक्षाओं का टाइमटेबल जारी कर दिया है.…

3 hours ago

जमशेदपुर में बवाल पर गरमाई सियासत, बीजेपी का कांग्रेस पर हमला; आदित्य साहू ने कार्रवाई की उठाई मांग

BJP Congress Clash Jamshedpur: जमशेदपुर में बीजेपी महिला मोर्चा के प्रदर्शन के दौरान हुए कथित…

3 hours ago