चुनाव

​Haryana Assembly Polls: वोटों की गिनती के बीच सीएम Nayab Singh Saini का ये Video क्यों हो रहा Viral

​Haryana Assembly Poll Results: हरियाणा विधानसभा चुनाव के लिए 5 अक्टूबर को हुए मतदान की गिनती मंगलवार (8 अक्टूबर) को जारी है. अब तक के रुझानों में सत्तारूढ़ भारतीय जनता पार्टी (BJP) की सरकार बहुमत का आंकड़ा पार करते हुए नजर आ रही है. इस बीच मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी (Nayab Singh Saini) का एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल (Viral Video) हो रहा है. वीडियो में वो अपनी पार्टी के बहुमत में आने की बात कर रहे हैं.

ये वीडियो बीते 6 अक्टूबर को एक प्रेस कॉन्फ्रेंस का है, जिसमें वे कहते हैं, ‘हमें जोड़-तोड़ की जरूरत नहीं पड़ेगी. मैंने शुरू से ही ये कहा है कि भारतीय जनता पार्टी, एकतरफा सरकार बना रही है. हमारे पास सारी व्यवस्थाएं हैं, आप चिंता मत करिए.’

EVM को दोष

वीडियो में वह अपनी पार्टी के शीर्ष नेतृत्व और वरिष्ठ नेताओं और कार्यकर्ताओं को धन्यवाद देते हैं. वह प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी (Narendra Modi), भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा (JP Nadda), गृह मंत्री अमित शाह (Amit Shah) और रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह (Rajnath Singh) सहित तमाम वरिष्ठ नेताओं का चुनाव में साथ देने और मार्गदर्शन करने के लिए आभार भी प्रकट करते हैं.

वे कहते हैं, ‘देखिए 8 तारीख को हम सरकार बना रहे हैं. मेरे पास सभी रिपोर्ट हैं और 8 तारीख को जनता देगी जवाब और ये (विपक्ष/Opposition) कहेंगे कि EVM हैं खराब. ये ईवीएम को दोष देंगे. ये देने वाले हैं ईवीएम को दोष… आप देखिएगा.’

मुख्यमंत्री सैनी कहते हैं, ‘कई सीटों पर हमारा मुकाबला था, लेकिन भारतीय जनता पार्टी पूर्ण बहुमत के साथ सरकार बना रही है. हम तीसरी बार हरियाणा के अंदर अपने कामों के बल पर सरकार बनाने जा रहे हैं.’

Double Engine सरकार के निर्णय

उन्होंने कहा, ‘माननीय मोदी जी और डबल इंजन की सरकार ने मिलकर हरियाणा के लोगों के हित में जो निर्णय किए हैं, वो लाजवाब निर्णय हैं. लोगों के जीवन को सरल- सुगम करने का काम और लोगों को राहत देने का काम, जो कांग्रेस ने लोगों को लाइन में खड़ा ​कर दिया था, लोगों को प्रताड़ित किया था कि गैस का सिलेंडर भी चार दिन के अंदर मिलता था. चार दिन में नहीं मिलता तो अगले 4 दिन इंतजार करना पड़ता था. उससे भी राहत मिली है.’

जनता को राहत देने की बात करते हुए सीएम सैनी कहते हैं, ‘आम गरीब व्यक्ति तक हमारी सरकार ने लाभ पहुंचाया है और उसका एक पॉजिटिव मैसेज हर समाज के अंदर है. हर वर्ग के लिए काम किया है, बिना भेदभाव के हमने काम किया है और उसी आधार पर मैं ये बात कह रहा हूं कि 8 तारीख को भारतीय जनता पार्टी पूर्ण बहुमत की सरकार बना रही है.’

-भारत एक्सप्रेस

Prashant Verma

Recent Posts

बेटे अनंत की बातें सुन नम हुईं मुकेश अंबानी की आंखें, जियो की ऐतिहासिक लिस्टिंग पर दिखा परिवार का प्यार

जियो प्लेटफॉर्म्स की शेयर बाजार में लिस्टिंग के मौके पर अनंत अंबानी की स्पीच सुनकर…

10 minutes ago

जियो की शेयर बाजार में धमाकेदार एंट्री, 104 से सीधे 80 लाख शेयरहोल्डर्स

Jio Platforms Listing: मुकेश अंबानी की जियो के शेयरधारकों की संख्या 104 से बढ़कर 79.6…

10 minutes ago

दिवाली से पहले किसानों की बल्ले-बल्ले..! कल जारी होगी PM Kisan की 24वीं किस्त, खाते में आएंगे इतने रुपए

PM Kisan 24th Kist: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी 30 अक्टूबर 2026 को गुजरात के बनासकांठा से…

1 hour ago

दिवाली से पहले केंद्रीय कर्मचारियों को बड़ा तोहफा, DA बढ़कर हुआ 63%; खाते में आएगा इतना एरियर

दिवाली से ठीक पहले केंद्र सरकार ने 48 लाख कर्मचारियों और 68 लाख पेंशनर्स को…

1 hour ago

क्यूबा को धमका रहा था US..! भारत ने ले लिया ऐसा स्टैंड; सनक जाएगा ट्रंप का माथा

Cuba US Sanctions UN Vote: संयुक्त राष्ट्र महासभा में क्यूबा पर अमेरिकी आर्थिक और व्यापारिक…

2 hours ago