Categories: देश

ईडी ने झारखंड में डीटीओ-सीओ समेत कई के ठिकानों पर मारा छापा, कैश बरामद

Jharkhand ED Raid: झारखंड में प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) ने मंगलवार को बड़ी कार्रवाई की. ईडी की टीम ने रांची और धनबाद में डीटीओ और सीओ समेत कई के ठिकानों पर छापेमारी की है. ईडी ने छह करोड़ की वसूली के मामले में यह कार्रवाई की है.

टीम ने धनबाद के एक वकील के साथ धनबाद के डीटीओ दिवाकर प्रसाद द्विवेदी, जय कुमार राम, प्रभात भूषण, रवि पांडेय, सुजीत और रवि के ठिकानों पर छापेमारी की है. ये कार्रवाई पंडरा थाने में दर्ज एफआईआर के आधार पर की गई है.

डीटीओ के आवास पर छापेमारी

मंगलवार को ईडी की टीम धनबाद के डीटीओ दिवाकर प्रसाद के देव विहार स्थित आवास पर पहुंची और यहां से भारी मात्रा में कैश बरामद किया. छापेमारी के दौरान बाहरी लोगों के अपार्टमेंट में प्रवेश पर रोक लगा दी गई है. साथ ही सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम किए गए हैं. मामले में उनसे पहले भी कई बार पूछताछ हो चुकी है.

दरअसल, मामले में एक कारोबारी और वकील ने एक-दूसरे पर आरोप मढ़ते हुए रांची के पंडरा थाने में प्राथमिकी दर्ज कराई है. जमीन कारोबारी संजय पांडेय ने ईडी को मैनेज करने के नाम पर अधिवक्ता सुजीत कुमार सिंह पर छह करोड़ रुपए ठगने का आरोप लगाया था.

जमीन कारोबारी ने किया अपहरण

अधिवक्ता का कहना था कि पैसे नहीं लौटाने पर जमीन कारोबारी ने उनका अपहरण कर लिया था और किसी तरह वे उसके चंगुल से छूटे. इसके बाद पंडरा थाने में मामला दर्ज कराया. उन्होंने केस में कारोबारी संजय पांडेय, सीओ प्रभात भूषण और दिवाकर द्विवेदी समेत तीन सीओ को आरोपी बनाया है.

जमीन कारोबारी संजीव पांडेय ने अधिवक्ता सुजीत सिंह पर आरोप लगाया है कि उन्होंने ईडी पर पकड़ के नाम पर जिन लोगों के नाम ईडी के रडार पर हैं, उन्हें बचाने के नाम पर छह करोड़ रुपए लिए. उन्होंने मुझे, कांके के पूर्व सीओ प्रभात भूषण, दिवाकर तथा अन्य को ईडी की गिरफ्त से बचाने के एवज में यह राशि ली. रुपए लेने के बाद भी उन्होंने हमारा काम नहीं किया. उनसे रुपए वापस लेने के लिए हमलोग अधिवक्ता को साथ ले गए थे, इस बाबत उन्होंने पंडरा ओपी में केस दर्ज कराया है.

आईएएनएस

Recent Posts

पुरानी शॉल को दें नया अंदाज, इन 4 स्टाइलिश तरीकों से बदल जाएगा आपका लुक

Winter Fashion Tips: सर्दियों में हर बार नई शॉल खरीदने की जरूरत नहीं है. अपनी…

8 minutes ago

FICCI के शताब्दी वर्ष अधिवेशन का शुभारंभ करेंगे पीएम मोदी, भारत मंडपम में जुटेंगे 2,500 से अधिक दिग्गज

पीएम मोदी 19 नवंबर नई दिल्ली के भारत मंडपम में FICCI के वार्षिक आम बैठक…

26 minutes ago

MSME सेक्टर में 44 करोड़ से ज्यादा रोजगार, नितिन गडकरी ने सम्मानित किए देश के 14 ग्रामप्रेन्योर्स

MSME Sector: भारत में एमएसएमई क्षेत्र ने 44 करोड़ से अधिक रोजगार पैदा किए हैं.…

27 minutes ago

दिल्ली कैंट में AQI 98 कैसे? जानें शिमला जैसी साफ हवा के 6 कारण

Delhi Cantt AQI 98 News: जहां पूरी दिल्ली प्रदूषण से जूझ रही है, वहीं दिल्ली…

58 minutes ago

हजारों महिलाओं के चेहरे पर मुस्कान, डॉ. राजकुमार सिंह चौहान की पहल ने पेश की सेवा और सम्मान की मिसाल

Women Welfare: लखनऊ के नारायणपुर स्थित सिंह गेस्ट हाउस में डॉ. राजकुमार सिंह चौहान के…

1 hour ago