रांची स्थिति प्रदेश कार्यालय में हुई भाजपा की बैठक.
Jharkhand BJP: रांची स्थित प्रदेश भाजपा कार्यालय में प्रदेश मीडिया प्रबंधन एवं मीडिया संपर्क विभाग के लोकसभावार बनाये गये संयोजक, सह -संयोजक एवं प्रदेश मीडिया प्रबंधन के सहयोगी कार्यकर्ताओं की बैठक प्रदेश कार्यालय सभागार में आयोजित की गई. बैठक में लोकसभा चुनाव के निमित्त मीडिया प्रबंधन एवं संपर्क विभाग के लगाये गये कार्यकर्ताओं की भूमिका पर चर्चा की गई एवं आमचुनाव 2024 में पार्टी के 400 पार के लक्ष्य को हासिल करने में मीडिया प्रबंधन की भूमिका पर जोर दिया गया.
बैठक को सम्बोधित करते हुये प्रदेश संगठन महामंत्री कर्मवीर सिंह ने कहा कि इस चुनाव में मीडिया प्रबंधन एवं संपर्क विभाग में लगाये गये पार्टी के कार्यकर्ताओं की सजगता एवं तत्परता से ही हम पार्टी के 400 पार सीटों के लक्ष्य को हासिल करने में अपना योगदान दे सकते हैं. उन्होंने सभी से अपनी-अपनी जिम्मेवारी के प्रति तत्पर रहने की बात कही. बैठक में प्रदेश उपाध्यक्ष बालमुकुंद सहाय, मीडिया प्रभारी शिवपूजन पाठक एवं प्रदीप सिन्हा ने भी मीडिया प्रबंधन के कई तकनीकी बिंदुओ से कार्यकर्ताओं को अवगत कराया. बैठक का संचालन एवं विषय प्रवेश मृत्युंजय शर्मा ने किया.
बैठक में प्रमुख रुप से सरोज सिंह, अशोक बडाईक, अजय राय, संदीप वर्मा, तारिक़ इमरान, रंजीत चंद्रवंशी, मुकेश सिंह, संजय पोद्दार, सतीश सिन्हा, प्रिंस कुमार, मृत्युंजय कुमार, पशुपति कुमार पारस, प्रेम झा, प्रीतम कुमार, संतोष कुमार, शिवकुमार मिश्रा, अभय कुमार सिंह, कामेश्वर पासवान, धर्मेंद्र उपाध्याय, जयनारायण प्रसाद उपस्थित रहे.
केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह के पंजाब दौरे के बीच राज्य की राजनीति गरमा गई…
Haryana News: हरियाणा के कैबिनेट मंत्री अनिल विज ने विजयादशमी पर विपक्ष पर साधा निशाना.…
MP Politics: महाकाल की नगरी उज्जैन से अयोध्या तक दिग्विजय सिंह की 'सत्य सनातन स्वाभिमान…
Sheetla Mata Temple Accident: ग्वालियर के शीतला माता मंदिर के पास हुए भीषण ट्रक हादसे…
Right Side Chest Pain When Breathing: गहरी सांस लेने, खांसने या शरीर हिलाने पर सीने…
Delhi Guest Teacher Salary Hike: दिल्ली के 20 हजार से ज्यादा गेस्ट टीचर्स को बड़ी…