लाइफस्टाइल

Navratri 2024: कल से शुरू होगी चैत्र नवरात्रि, 9 दिनों का व्रत रखने वाले इन टिप्स को करें फॉलो, एनर्जी और सेहत रहेगी चकाचक

Chaitra Navratri 2024: इस बार चैत्र नवरात्रि 9 अप्रैल से लेकर 17 अप्रैल तक रहेंगे. इन दिनों में मां दुर्गा के रूपों की उपासना की जाती है. अब नवरात्रि के दौरान कुछ लोग सिर्फ पहले एक से दो दिन और आखिरी एक से दो दिन का व्रत रखते हैं तो वहीं कुछ 9 दिन तक व्रत रखते हैं.

आपको बता दें कि व्रत रखना आपके शरीर के लिए भी फायदेमंद होता है. यह आपके शरीर को डिटॉक्सिफाई करने का भी एक शानदार तरीका है क्योंकि यह हार्मफुल टॉक्सिन को शरीर से बाहर निकालने में सहायता करता है. लंबे वक्त तक व्रत रखने की वजह से आपकी सेहत पर असर न पड़े इसके लिए जरूरी है कि सेहत का पूरा ध्यान रखा जाए. तो नवरात्रि में अपने शरीर में एनर्जी कैसे बनाए रखें और खुद को कैसे स्वस्थ रखें इसके लिए हम आज आपको कुछ टिप्स बताएंगे.

तली-भुनी चीजें न खाएं

व्रत के दौरान कई बार हम तली-भुनी चीजें खा लेते हैं. इससे न केवल वजन बढ़ता है, बल्कि सेहत पर भी बुरा असर होता है. अगर आप नवरात्रि व्रत के दौरान वजन भी कम करना चाहती हैं, तो चिप्स, पकौड़े और इस तरह की फ्राइड चीजों से दूर रहे.

खाने का टाइमिंग फिक्स करें

नवरात्रि व्रत में शाम के वक्त फलाहार से हम व्रत खोलते हैं. कोशिश करें कि आप रोज एक ही समय पर अपना व्रत खोले. खाने का टाइमिंग फिक्स होने से डाइजेशन दुरुस्त होता है और वेट लॉस में भी मदद मिलती है.

हाइड्रेशन का रखें ख्याल

व्रत के दौरान शरीर में पानी की कमी न होने दें. व्रत में पी जाने वाली हेल्दी ड्रिंक्स जैसे जूस और शेक्स वगरैह को डाइट में जरूर शामिल करें. इसके अलावा, जिन फलों में पानी की मात्रा अधिक होती है, उन्हें व्रत में जरूर खाएं.

हेल्दी फूड्स खाएं

व्रत के दौरान ऐसे फूड्स खाएं जिन्हें खाने से आपके शरीर को एनर्जी और न्यूट्रिएंट्स मिलें. इसलिए व्रत के दौरान हमेशा हेल्दी फूड्स खाने चाहिए. इसमें आप मौसमी फल खा सकते हैं. फल में कई प्रकार के न्यूट्रिएंट्स होते हैं जो आपको पूरे दिन एक्टिव और एनर्जेटिक बनाए रखने में मदद करते हैं. इसी के साथ ही दो गिलास दूध या दूध से बनी चीजें आप खा सकते हैं. ड्राई फ्रूट्स, फ्रूट्स, खीर आदि भी बेहतर विकल्प हो सकते हैं. इसकी अलावा आप मीठी या नमकीन लस्सी और नारियल पानी पीना भी अच्छा विकल्प है.

ज्यादा समय तक खाली पेट न रहें

लंबे समय तक खाली पेट रहना भी आपको लिए सही नहीं हैं. लंबे समय तक खाली पेट रहने से आपको अंदर कमजोरी, थकान और सिरदर्द जैसी समस्याएं हो सकती हैं. इसलिए एक दो घंटे के अंतराल में व्रत का खाना या फल आप खा सकते हैं.

निहारिका गुप्ता

Recent Posts

‘कोई भी निशाना IAF की पहुंच से बाहर नहीं’, ऑपरेशन सिंदूर पर एयर चीफ एपी सिंह का पाकिस्तान को दो टूक संदेश

ऑपरेशन सिंदूर को लेकर एयर चीफ मार्शल अमर प्रीत सिंह ने बड़ा बयान दिया है.…

6 minutes ago

‘देश के लिए गर्व का पल’, भारतीय पैरा एथलीटों की ऐतिहासिक जीत पर पीएम मोदी का संदेश

Asian Para Games 2026 में भारत ने 30 स्वर्ण समेत 114 पदक जीते. ऐतिहासिक प्रदर्शन…

20 minutes ago

ना गैस, ना पैसा… सिर्फ बड़बोलापन! जानिए कैसे पाकिस्तान में ठप हुआ रसोई का चूल्हा; मचा हाहाकार

Pakistan News: ईरान से सप्लाई ठप होने के बाद पाकिस्तान में 12 किलो का LPG…

21 minutes ago

एमपी में जहरीली शराब का कहर: 3 महीने में तीसरा बड़ा कांड, 13 लोगों की मौत से मचा हड़कंप

देवास के चंदाना और बिंजाना गांवों में 13 लोगों की संदिग्ध मौतों के बाद मामला…

28 minutes ago

‘अपनी पार्टी बनाएंगे, अब JDU का भविष्य खत्म’, JDU से निकाले जाने के बाद अनंत सिंह का बड़ा ऐलान

Bihar News: JDU से छह साल के लिए निष्कासित किए जाने के बाद अनंत सिंह…

1 hour ago

कॉफी भी बनाएगा और ठुमके भी लगाएगा! IGI एयरपोर्ट पर शुरू हुआ देश का पहला रोबोटिक कैफे; देखें VIDEO

Robotic cafe delhi: दिल्ली के IGI एयरपोर्ट पर देश का पहला रोबोटिक कैफे शुरू हुआ…

1 hour ago