झारखंड हाईकोर्ट.
Jharkhand High Court on conduct municipal corporation elections: झारखंड हाईकोर्ट की डबल बेंच ने सिंगल बेंच के उस आदेश पर रोक लगाने से इंकार कर दिया, जिसमें अदालत ने राज्य सरकार को तीन सप्ताह में निकाय चुनाव की घोषणा कराने का आदेश दिया था. जस्टिस आनंद सेन की कोर्ट ने इस मामले में 4 जनवरी को आदेश पारित किया था. आदेश के खिलाफ राज्य सरकार ने डबल बेंच में अपील दायर की थी.
बता दें कि प्रदेश में नगर निगम और निकाय चुनाव जल्द कराने की मांग को लेकर पार्षद रोशनी खलखो और अन्य ने हाईकोर्ट में याचिका दायर की थी. मामले में अगली सुनवाई 2 सप्ताह बाद होगी. झारखंड हाईकोर्ट की डबल बेंच ने जस्टिस एस चंद्रशेखर और जस्टिस नवनीत कुमार की बेंच ने इस मामले में सुनवाई की. वहीं राज्य सरकार की ओर से महाधिवक्ता सचिन कुमार ने पक्ष रखा. वहीं पार्षदों की ओर से विनोद सिंह ने बहस की.
MP Politics: महाकाल की नगरी उज्जैन से अयोध्या तक दिग्विजय सिंह की 'सत्य सनातन स्वाभिमान…
Sheetla Mata Temple Accident: ग्वालियर के शीतला माता मंदिर के पास हुए भीषण ट्रक हादसे…
Right Side Chest Pain When Breathing: गहरी सांस लेने, खांसने या शरीर हिलाने पर सीने…
Delhi Guest Teacher Salary Hike: दिल्ली के 20 हजार से ज्यादा गेस्ट टीचर्स को बड़ी…
दिल्ली हाई कोर्ट ने प्रधानमंत्री और पूर्व पीएम मनमोहन सिंह की वायुसेना विमान यात्राओं के…
Ravan Dahan Viral Video Delhi: दिल्ली के पटेल नगर में दशहरे से एक दिन पहले…