Bharat Express DD Free Dish
Pension Mission Shakti Digital
Pension Mission Shakti Digital

‘मोदी फिर से प्रधानमंत्री बने तो दोबारा चुनाव नहीं होंगे…’ वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण के पति परकला प्रभाकर का दावा

कांग्रेस ने अर्थशास्त्री परकला परकला के वीडियो को सोशल मीडिया पर शेयर कर कहा कि 2024 में अगर नरेंद्र मोदी फिर एक बार प्रधानमंत्री बनते हैं तो देश में फिर कभी चुनाव नहीं होंगे. देश का संविधान बदल जाएगा.

Parakala Prabhakar News

वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण के पति परकला प्रभाकर.

Parakala Prabhakar News: वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण के पति और अर्थशास्त्री परकला प्रभाकर ने दावा किया कि अगर भाजपा इस बार के लोकसभा चुनाव में जीत दर्ज करती है तो देश में दोबारा चुनाव नहीं होंगे. उनका ये बयान सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है. कांग्रेस ने उनका ये वीडियो शेयर भी किया है. उन्होंने कहा कि मणिपुर जैसी स्थिति पूरे देश में हो सकती है.

कांग्रेस ने परकला के वीडियो को सोशल मीडिया पर शेयर कहा कि 2024 में अगर नरेंद्र मोदी फिर एक बार प्रधानमंत्री बनते हैं तो देश में फिर कभी चुनाव नहीं होंगे. देश का संविधान बदल जाएगा. मोदी स्वयं लाल किले हिंसा को बढावा देने वाला भाषण देंगे. लद्दाख मणिपुर जैसी स्थिति पूरे देश में बन जाएगी. कांग्रेस ने वीडियो के कैप्शन में लिखा परकला जी देश के जाने-माने अर्थशास्त्री हैं और वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण के पति हैं.

आगे चुनाव की उम्मीद नहीं कर सकते

परकला ने ये बातें एक यूट्यूब चैनल को दिए इंटरव्यू में कही. जब उनसे पूछा गया कि देश में तीसरी बार नरेंद्र मोदी प्रधानमंत्री बनते हैं तो क्यो होगा? इसका जवाब देते हुए उन्होंने कहा कि अगर ऐसा होता है तो फिर आप चुनाव की उम्मीद नहीं कर सकते हैं. परकला ने आगे कहा कि अभी आपके पास जो देश का संविधान का नक्शा है ये पूरी तरह से बदल जाएगा. आप पहचान भी नहीं पाएंगे.

मणिपुर जैसे हालात आपके राज्य में भी हो सकते हैं

प्रभाकर ने आगे कहा कि अभी आप पाकिस्तान भेजने, मारने और भगाने जैसी बातें सुन रहे हैं फिर वो बातें लाल किले से सुनेंगे. उन्होंने पूरे देश में मणिपुर जैसे हालात होने की भी चेतावनी दी. उन्होंने कहा कि अभी जो लग रहा है हिंसा मणिपुर में हो रही है इसलिए यहां होने की कोई संभावना नहीं है. ऐसा आपको सोचने की जरूरत नहीं है. ऐसा कल को आपके और हमारे राज्य में भी हो सकता है. बता दें कि परकला प्रभाकर अर्थशास्त्री हैं. वे अक्सर मोदी सरकार की नीतियों के खिलाफ बोलते रहते हैं.

ये भी पढ़ेंः Lok Sabha Elections-2024: यूपी के पूर्व डीजीपी ने पत्नी के साथ थामा भाजपा का हाथ, उपमुख्यमंत्री ब्रजेश पाठक ने द‍िलाई सदस्‍यता

ये भी पढ़ेंः जेपी नड्डा की पत्नी की फॉर्च्यूनर खीरी…सीतापुर होते हुए पहुंची वाराणसी, तीन बार बिकी, पुलिस ने ऐसे किया खुलासा



इस तरह की अन्य खबरें पढ़ने के लिए भारत एक्सप्रेस न्यूज़ ऐप डाउनलोड करें.

Also Read


Pension Mission Shakti Digital