चुनाव

‘कांग्रेस ने देश के साथ कभी न्याय नहीं किया, जनता से माफी मांगे’, पूर्व CM मरांडी बोले— PM मोदी का लक्ष्य विकसित भारत बनाना

झारखंड के भाजपा प्रदेशाध्यक्ष एवं पूर्व मुख्यमंत्री बाबूलाल मरांडी ने आज प्रेस कॉन्फ्रेंस करके देश की सबसे पुरानी राजनीतिक पार्टी कांग्रेस पर करारा हमला बोला। बाबूलाल मरांडी ने कहा कि— कांग्रेस ने देश के साथ अन्याय किया है। उसने झारखंड वासियों के साथ पूरे देश के साथ अन्याय किया है, कांग्रेस को पूरे देश से माफी मांगनी चाहिए।

कांग्रेस के अन्याय से झारखंड भी अछूता नहीं
भाजपा के पार्टी मुख्यालय में मरांडी ने कहा कि कांग्रेस के समय गांव तक सुविधाएं नहीं पहुंची थीं। गांव में सड़कें नहीं थीं, बिजली नहीं थी और चिकित्सा व्यवस्था का हाल बुरा था। कांग्रेस ने कभी गांव की चिंता नहीं की। कांग्रेसी गांव की बात रोज करते जरूर थे पर उन्होंने गांव के लिए कोई काम नहीं किया। कांग्रेस के अन्याय से झारखंड भी अछूता नहीं रहा।

बाबूलाल मरांडी ने कहा— आज गांव में सड़कें हैं, बिजली है, चिकित्सा की सुविधा है। एक समय ऐसा था, जब कांग्रेस ने पूरे देश में संकट पैदा कर रखा था। मरांडी ने कहा कि भाजपा के शासनकाल में आज केरोसिन की कोई चर्चा नहीं करता। कुछ लोगों का शौक है, लालटेन पकड़ने की।

मरांडी ने कहा कि कांग्रेस के शासनकाल में शहरों में भी गैस सिलिंडर नहीं मिलता था। आज हर गरीब के घर गैस चूल्हा है। भाजपा के शासनकाल में बैंकों को गरीबों की चौखट तक पहुंचाया, लोगों का खाता खुलवाया। ग्रामीणों को सारी सुविधाएं उनके खातों में पहुंच रहे हैं।

मरांडी ने कहा कि भाजपा के शासन से पहले देश में उग्रवाद और आतंकवाद की घटनाएं होती थीं, पर आज प्रधानमंत्री मोदी आतंकवादियों की आंखों में आंख डालकर बात करते हैं। भारत आज आतंकवादियों को उनके घर में घुसकर मारता है। कांग्रेस के राज में दंगा चरम पर था पर आज चारों ओर शांति है, देश में अमन चैन और शांति है। देश प्रगति के पथ पर अग्रसर है।

बाबूलाल मरांडी ने कहा कि दुनिया निर्बल को नहीं पूछती है। देश आज आर्थिक रूप से आगे बढता जा रहा है। भारत आज विश्व की पांचवीं आर्थिक महाशक्ति बन गया है। मोबाइल बनाने में भारत आज दूसरे स्थान पर पहुंच गया है। पहले हमें दूसरे देशों से मोबाइल मंगवाने पड़ते थे। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का लक्ष्य 2047तक भारत को विकसित भारत बनाने का है और इस दिशा में तेजी से कार्य हो रहे हैं।

मरांडी ने कहा कि इंडी अलायंस वाले सनातन को गाली देते हैं और कांग्रेस चुप रहती है, एक शब्द नहीं कहती। मौन रहना भी कार्य को स्वीकृति प्रदान करना ही माना जाता है। सनातन पर सभी कुछ बोल देते हैं पर दूसरे मजहब पर कोई कुछ बोलकर दिखाए। समझ लीजिये तब क्या हो जाएगा।

मरांडी ने कहा कि राहुल मुहब्बत की दुकान की बात करते हैं। अदालत का कोई फैसला अपने पक्ष में होने पर कांग्रेस के नेता वाह—वाह करते हैं, पर कभी फैसला खिलाफ जाने पर ये गाली देते हैं। नफरत की दुकान चलाने वाली कांग्रेस पार्टी न्याय नहीं अन्याय कर रही है। देखा जाए तो कांग्रेस पार्टी वर्षों से देशवासियों के साथ अन्याय ही करती आ रही है। 70 वर्षों में इन्होंने सिर्फ नारा दिया है काम कुछ नहीं किया। जबकि, नरेंद्र मोदी की गारंटी ही गारंटी है और पूरी दुनिया इस बात को जानती है।

मरांडी ने कहा कि मोदी की गारंटी मतलब गारंटी पूरा होने की गारंटी, जबकि कांग्रेस की गारंटी मतलब भ्रष्टाचार, तुष्टिकरण, आतंकवाद, टुकड़े—टुकड़े गैंग का समर्थन, सनातन को गाली, राम के अस्तित्व को नकारना।

प्रेसवार्ता में मरांडी के अलावा प्रदेश प्रवक्ता राफिया नाज, प्रदेश सह मीडिया प्रभारी योगेंद्र प्रताप सिंह भी उपस्थित रहे।

— भारत एक्सप्रेस

मधुकर आनंद, ब्यूरो चीफ़, भारत एक्सप्रेस, रांची

Recent Posts

ब्रज की आध्यात्मिक विरासत और विकास पर केंद्रित: बरसाना में ‘ललिता कुंज’ टाउनशिप का शुभारंभ, सुनील शेट्टी ने की शिरकत

नई दिल्ली में आयोजित भव्य समारोह में बॉलीवुड अभिनेता ने ब्रज क्षेत्र की सांस्कृतिक और…

1 hour ago

दिल्ली-NCR सहित कांपी उत्तर भारत की धरती, महसूस हुए भूकंप के झटके

दिल्ली-NCR और पूरे उत्तर भारत में रात 10:23 बजे भूकंप के झटके महसूस किए गए.…

1 hour ago

काशी में ‘पाकिस्तानेश्वर’ महादेव मंदिर का बदला नाम, सिंधी समाज के विरोध के बाद अब कहलाएंगे ‘सिंधु गंगेश्वर’

वाराणसी के छोटी शीतला घाट स्थित शिव मंदिर का नाम 'पाकिस्तानेश्वर' से बदलकर 'सिंधु गंगेश्वर…

2 hours ago

आसमान में तैनात होगा भारत का स्वदेशी ‘जासूस’, DRDO ने HAPS एयरशिप का किया कामयाब ट्रायल

DRDO ने 21 किमी की ऊंचाई पर 'हाई एल्टीट्यूड प्लेटफॉर्म सिस्टम' (HAPS) का सफल परीक्षण…

2 hours ago

पूर्व ऑस्ट्रेलियाई पीएम केविन रुड बोले- वैश्विक मंच पर भारत की स्थिति मजबूत, पीएम मोदी के हुए मुरीद

ऑस्ट्रेलिया के पूर्व पीएम केविन रुड ने कहा कि डोनाल्ड ट्रंप के मन में पीएम…

3 hours ago

योगी सरकार का सोलर कमाल: 2,942 मेगावाट पहुंची रूफटॉप क्षमता, ‘PM सूर्य घर योजना’ में उत्तर प्रदेश नंबर-1

उत्तर प्रदेश में 'प्रधानमंत्री सूर्य घर योजना' से 2,942 मेगावाट क्षमता के रूफटॉप सोलर लग…

3 hours ago