चुनाव

Jharkhand Election 2024: बाबूलाल मरांडी को धनवार से मिला टिकट, BJP ने जारी की 66 उम्मीदवारों की पहली लिस्ट

भाजपा ने झारखंड चुनाव 2024 के लिए 66 उम्मीदवारों की पहली सूची जारी कर दी है. पार्टी के राज्य प्रमुख बाबूलाल मरांडी धनवार से, लोबिन हेम्ब्रोम बोरियो से, सीता सोरेन जामताड़ा से, पूर्व सीएम चंपई सोरेन सरायकेला से, गीता बालमुचू चाईबासा से, गीता कोड़ा जगनाथपुर से, मीरा पोटका से मुंडा को चुनावी मैदान में उतारा है.

नामांकन पत्र भरने की आखिरी तारीख 25 अक्टूबर है, जबकि पर्चों की स्क्रूटनी 28 अक्टूबर को होगी. नाम वापस लेने की आखिरी तारीख 30 अक्टूबर निर्धारित है. झारखंड में 13 और 20 नवंबर को 2 फेज में वोटिंग होनी है, जबकि नतीजे 23 नवंबर को आएंगे. पहले चरण में 43 सीटों पर और दूसरे चरण में 38 सीटों पर मतदान होगा.

BJP कुल 81 में से 68 सीटों पर लड़ेगी चुनाव

झारखंड में विधानसभा चुनाव के लिए एनडीए के घटक दलों के बीच सीटों का बंटवारा हो पहले ही हो गया था. भारतीय जनता पार्टी (BJP) राज्य की 68 सीटों पर चुनाव लड़ेगी. आजसू पार्टी (ऑल झारखंड स्टूडेंट्स यूनियन) 10, नीतीश कुमार की पार्टी जनता दल यूनाइटेड (JDU) दो और लोक जनशक्ति पार्टी (रामविलास) एक सीट पर चुनाव लड़ेगी.

JDU के हिस्से में जमशेदपुर पश्चिमी और तमाड़ विधानसभा

समझौते के अनुसार, आजसू पार्टी को सिल्ली, रामगढ़, गोमिया, ईचागढ़, मांडू, जुलसलाई, डुमरी, पाकुड़, लोहरदगा और मनोहरपुर की सीटें दी गई हैं. जनता दल यूनाइटेड के हिस्से में जमशेदपुर पश्चिमी और तमाड़ विधानसभा सीट आई है, जबकि लोक जनशक्ति पार्टी (रामविलास) को चतरा सदर विधानसभा सीट दी गई है.

पहले चरण में इन सीटों पर होगा चुनाव

पहले चरण में जिन सीटों पर चुनावी प्रक्रिया शुरू हो गई है, उनमें कोडरमा, बरकट्ठा, बरही, बड़कागांव, हजारीबाग, सिमरिया, चतरा, बहरागोड़ा, घाटशिला, पोटका, जुगसलाई, जमशेदपुर पूर्वी, जमशेदपुर पश्चिमी, ईचागढ़, सरायकेला, चाईबासा, मझगांव, जगन्नाथपुर, मनोहरपुर, चक्रधरपुर, खरसावां, तमाड़, तोरपा, खूंटी, रांची, हटिया, कांके, मांडर, सिसई, गुमला, बिशुनपुर, सिमडेगा, कोलेबिरा, लोहरदगा, मनिका, लातेहार, पांकी, डालटनगंज, विश्रामपुर, छतरपुर, हुसैनाबाद, गढ़वा और भवनाथपुर विधानसभा सीट शामिल है.

झारखंड में कितने मतदाता

“झारखंड में कुल मतदाताओं की संख्या 2.6 करोड़ है, जिसमें से 1.29 करोड़ महिला और 1.31 करोड़ पुरुष मतदाता हैं. पहली बार मतदान करने वाले मतदाताओं की संख्या 11.84 लाख है. झारखंड में 29,562 पोलिंग स्टेशन होंगे.”

यह भी पढ़ें- चुनाव आयोग के निर्देश के बाद अजय कुमार सिंह फिर बने झारखंड के डीजीपी, हटाए गए अनुराग गुप्ता

-भारत एक्सप्रेस

Ashutosh Kumar Rai

आशुतोष कुमार राय, भारत एक्सप्रेस के साथ बतौर सब एडिटर जुड़े हैं और करीब 7 वर्ष से पत्रकारिता में सक्रिय हैं. मूल रूप से उत्तर प्रदेश के गाजीपुर जिले के रहने वाले आशुतोष, पत्रकारिता में पोस्ट ग्रेजुएट हैं. क्रिकेट, लाइफस्टाइल और राजनीति में खास दिलचस्पी है. देश-दुनिया और राजनीति की लेटेस्ट खबरों, विश्लेषण, इनसाइड स्टोरी और अपडेट्स के लिए आशुतोष को फॉलो करें… X Account: @AshuRai208

Recent Posts

मेरठ में मिठाइयों के नाम पर बड़ा खेल! गुप्त तहखाने में चल रही थी नकली चांदी के वर्क की फैक्टरी

Meerut Fake Silver Foil Factory: मेरठ के परतापुर थाना क्षेत्र के काशी गांव में खाद्य…

4 hours ago

30 लाख दीपों से जगमगाएगी अयोध्या, 2100 ड्रोन से आसमान में दिखेगी रामायण; दीपोत्सव को भव्य बनाने की तैयारियां पूरी

Ayodhya Deepotsav 2026: अयोध्या में दीपोत्सव के 10वें संस्करण को भव्य बनाने की तैयारियां पूरी…

4 hours ago