देश

Jharkhand में JMM-कांग्रेस में 70 सीटों पर सहमति, 11 सीटें RJD और वामदलों के लिए छोड़ी

Jharkhand Assembly Election: झारखंड में ‘इंडिया’ ब्लॉक के तहत झारखंड मुक्ति मोर्चा, कांग्रेस, राष्ट्रीय जनता दल और वाम पार्टियों के बीच मिलकर विधानसभा चुनाव लड़ने पर सहमति बन गई है. गठबंधन के नेता और झारखंड के मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने शुक्रवार को एक प्रेस कॉन्फ्रेंस में इसकी घोषणा की.

सोरेन ने कहा कि गठबंधन के तहत झारखंड मुक्ति मोर्चा और कांग्रेस के उम्मीदवार 70 सीटों पर चुनाव लड़ेंगे, जबकि बाकी 11 सीटों पर राष्ट्रीय जनता दल और वाम दलों के उम्मीदवार होंगे. चारों घटक दल एकजुट होकर चुनावी मैदान में उतरेंगे. राज्य में 81 सदस्यीय विधानसभा के लिए नवंबर में चुनाव होने हैं.

मुख्यमंत्री ने कहा कि राष्ट्रीय जनता दल और वाम दलों के नेताओं से बातचीत के बाद जल्द ही इसकी घोषणा कर दी जाएगी कि किस सीट पर किस पार्टी का प्रत्याशी होगा. साल 2019 के विधानसभा चुनाव में वाम दलों के साथ गठबंधन नहीं हुआ था, लेकिन इस बार एक साथ मिलकर मजबूती से साथ साथ चुनाव लड़ने की तैयारी हो चुकी है. कांग्रेस के झारखंड प्रभारी गुलाम अहमद मीर, मंत्री डॉ. रामेश्वर उरांव और झामुमो के महासचिव एवं प्रवक्ता विनोद पांडेय और झामुमो विधायक सुदिव्य कुमार सोनू भी प्रेस वार्ता में मौजूद रहे.

माना जा रहा है कि गठबंधन की सीट शेयरिंग के मामले में सीएम हेमंत सोरेन शनिवार को रांची आ रहे कांग्रेस नेता राहुल गांधी और राजद नेता तेजस्वी यादव के साथ चर्चा करेंगे. इसके बाद एक-एक सीट को लेकर एक-दो दिनों में आधिकारिक तौर पर ऐलान कर दिया जाएगा. वर्ष 2019 के चुनाव में गठबंधन के तहत झामुमो ने 43, कांग्रेस ने 31 और राजद ने सात सीटों पर उम्मीदवार उतारे थे.

ये भी पढ़ें- Jharkhand Election 2024: बाबूलाल मरांडी को धनवार से मिला टिकट, BJP ने जारी की 66 उम्मीदवारों की पहली लिस्ट

एनडीए ने शुक्रवार को ही राज्य में सीटों के बंटवारे का ऐलान कर दिया था. भाजपा 68 सीटों पर उम्मीदवार उतारेगी, जबकि आजसू पार्टी को 10, जनता दल यूनाइटेड को दो और लोक जनशक्ति पार्टी (रामविलास) को एक सीट दी गई है. बता दें कि झारखंड में 81 विधानसभा सीटों पर दो चरणों में 13 और 20 नवंबर को चुनाव होंगे, जबकि मतगणना 23 नवंबर को होगी.

-भारत एक्सप्रेस

आईएएनएस

Recent Posts

ऑपरेशन चक्र-2 में दिल्ली पुलिस का बड़ा एक्शन, 72 घंटे में 185 चोरी के वाहन बरामद, 44 आरोपी दबोचे

दिल्ली पुलिस के ऑपरेशन चक्र-2 में बड़ी सफलता मिली है. 72 घंटे के भीतर 185…

16 minutes ago

गुजरात के नमक के मैदानों में कमाल कर रहीं ‘सोलर महिलाएं’, डीजल से मुक्ति दिलाकर खुद बन रही आत्मनिर्भर

गुजरात के नमक के मैदानों में 'सोलर महिलाएं' डीजल पंपों का विकल्प बनकर उभर रही…

18 minutes ago

सिर्फ 15 घंटे का AI मॉड्यूल बदलेगा सरकारी स्कूल के बच्चों की सोच, बिना कोडिंग के बनेंगे फ्यूचर के प्रॉब्लम सॉल्वर

15 घंटे का AI लर्निंग मॉड्यूल सरकारी स्कूल के छात्रों को आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस, मशीन लर्निंग…

37 minutes ago

योगी सरकार का बड़ा फैसला: माध्यमिक और बेसिक शिक्षा के शिक्षणेत्तर कर्मचारियों को मिलेगी कैशलेस चिकित्सा सुविधा, 1.70 लाख परिवारों को लाभ

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की अध्यक्षता में हुई कैबिनेट बैठक में बेसिक और माध्यमिक शिक्षा विभाग…

49 minutes ago

चक्रवात अर्णव के चलते झारखंड में भारी बारिश की चेतावनी, रांची में KG से 12वीं तक की कक्षाएं हुई स्थगित

चक्रवात 'अर्णव' के कारण झारखंड में 28-29 अक्टूबर को भारी बारिश का ऑरेंज अलर्ट जारी…

52 minutes ago

दिवाली-छठ पर टिकट की टेंशन खत्म, रेलवे ने 30% बढ़ाईं स्पेशल ट्रेनें, देखें पूरी रूट लिस्ट

Northern Railway Special Trains: दिवाली और छठ पूजा पर घर जाने वालों के लिए बड़ी…

1 hour ago