चुनाव

कन्नौज सीट पर लड़ाई हुई दिलचस्प, BJP सांसद सुब्रत पाठक की पत्नी भी उतरीं चुनावी मैदान में, अखिलेश ने दाखिल किया नामांकन, Video

Kannauj Lok Sabha Elections 2024: लोकसभा चुनाव 2024 को लेकर प्रदेश की हाई प्रोफाइल सीट मानी जाने वाली कन्नौज लोकसभा सीट को लेकर बड़ी खबर सामने आ रही है. जहां एक ओर यहां पर सपा प्रमुख अखिलेश यादव ने पर्चा भर दिया है तो वहीं दूसरी ओर भाजपा सांसद सुब्रत पाठक की पत्नी ने भी नामाकन करा दिया है. वहीं गुरुवार को सुबह सुब्रत पाठक ने भी पूजा करने के बाद पर्चा भर दिया है. बता दें कि आज कन्नौज में नामांकन का आखिरी दिन था. यहां 18 अप्रैल से नामांकन प्रक्रिया जारी है.

बता दें कि कन्नौज सीट को हमेशा से सपा का गढ़ माना जाता रहा है लेकिन 2019 के आम चुनाव में भाजपा ने सपा के किले में सेंध लगा दी थी और सुब्रत पाठक जीत गए थे. तो वहीं इस बार सुब्रत पाठक के साथ साथ ही उनकी पत्नी भी चुनावी मैदान में हैं. भाजपा सांसद सुब्रत पाठक की पत्नी नेहा पाठक ने 24 अप्रैल को निर्दलीय पर्चा भर दिया है. इसके अलावा दस अन्य लोगों ने भी पर्चा भरा है. इससे पहले भाजपा, बसपा समेत अन्य दल व निर्दलीय ने नामांकन करा चुके हैं, जबकि अखिलेश ने आज नामांकन दाखिल किया है.

ये भी पढ़ें-“कांग्रेस के शहजादे को मोदी का अपमान करने में मजा आता है…” पीएम मोदी ने राहुल गांधी पर साधा निशाना

22 अप्रैल को बसपा प्रत्याशी इमरान बिन जफर ने नामांकन दाखिल करा चुके हैं. इसी दिन मध्य प्रदेश के खरगोन जिले के 110 बी मर्दन्य मंडलेश्वर महेश्वर निवासी गरीब आदमी पार्टी के प्रत्याशी श्रीकृष्ण मिश्र ने भी पर्चा भरा था तो वहीं गुरुवार को ही मुहल्ला पठकाना निवासी सुब्रत पाठक ने भी पर्चा दाखिल किया है. इससे पहले उन्होने एक मंदिर में शिवजी की पूजा की. इसका वीडियो भी सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है.

लूट को बढ़ावा देती है सपा

कन्नौज में नामांकन दाखिल करने के बात मीडिया से बात करते हुए भाजपा उम्मीदवार सुब्रत पाठक ने सपा पर हमला बोला. उन्होंने समाजवादी पार्टी सांसद रामगोपाल यादव के बयान पर कहा, “रामगोपाल यादव और उनकी पार्टी सांप्रदायिकता, जातिवाद और परिवारवाद की पाठशाला से निकली है. ये लूट, आतंकवाद और भ्रष्टाचार को बढ़ावा देने वाले लोग हैं.”

-भारत एक्सप्रेस

Archana Sharma

Recent Posts

12वीं पास युवाओं के लिए रेलवे में 1,600 से ज्यादा पदों पर भर्ती, 21,700 रुपये तक बेसिक सैलरी

RRB NTPC Recruitment 2026: RRB ने NTPC अंडर ग्रेजुएट भर्ती 2026 के लिए आवेदन प्रक्रिया…

5 seconds ago

बिहार के शाही घराने में गूंजी किलकारी; हथुआ राज को मिला 107वां उत्तराधिकारी, पैलेस में ढोल-नगाड़ों के साथ जश्न

Gopalganj News: बिहार के ऐतिहासिक हथुआ राज घराने में खुशियों की लहर दौड़ गई है.…

23 minutes ago

दिवाली तक दिल्ली में धरना-प्रदर्शनों पर लगे रोक, अमित शाह को इस संगठन ने पत्र लिखकर की मांग

दिवाली तक दिल्ली में बड़े धरना-प्रदर्शनों और मार्च पर रोक लगाने की मांग उठी है.…

26 minutes ago

Pakistan School Tragedy: पाकिस्तान में मौत बनकर गिरी स्कूल की छत, 20 मासूमों समेत 21 की दर्दनाक मौत!

RRB NTPC Recruitment 2026 Apply Online: RRB NTPC भर्ती 2026 में 12वीं पास युवाओं के…

38 minutes ago

स्पैम और फर्जी कॉल्स का खेल खत्म! 1 नवंबर से मोबाइल पर आएगा बड़ा बदलाव, जानें पूरी खबर

Mobile Rules: अनजान और फर्जी कॉल्स से परेशान मोबाइल यूजर्स के लिए बड़ी राहत की…

39 minutes ago

‘आपसे कुछ नहीं हो रहा है तो इस्तीफा दे दीजिए’, राघोपुर में तेजस्वी यादव पर लोगों का फुटा गुस्सा

Bihar News: राघोपुर नाव हादसे के बाद पीड़ित परिवारों से मिलने पहुंचे तेजस्वी यादव का…

56 minutes ago