अजब-गजब

जज्बे को सलाम! दोनों हाथ नहीं, बल्कि पैर से कार चलाती है ये लड़की, फिर भी बन गया ड्राइविंग लाइसेंस, Video कर देगा हैरान

शरीर का हर अंग जरूरी होता है. कुछ लोग आंख से दिव्यांग होते हैं तो कोई पैर से, लेकिन फिर भी लोग कई दिक्कतों के साथ जिंदगी जीते हैं. व्यक्ति दो तरह से अपनी जिंदगी को जी सकता है. पहला ये कि वो अपनी स्थिति पर रोता रहे और कभी उससे निकलने की कोशिश न करे और दूसरा ये कि वो खुद को इतना मजबूत बना ले कि उसका साहस, बल और जज्बा से ज्यादा बड़ा हो जाए. कुछ ऐसी मिसाल केरल की 33 वर्षीय महिला ने पेश की है. जिसके पास हाथ नहीं है पर इस कमी को उसने अपनी जिंदगी में हावी नहीं होने दिया. वह बिना हाथों के भी कार चला लेती है. आइए जानते है महिला के बारे में-

33 वर्षीय महिला का जज्बा

इस महिला का नाम जिलुमोल मैरिएट थॉमस है. वह केरल की रहने वाली हैं. आपको जानकर हैरानी होगी कि वो बिना हाथ के कार चला लेती हैं. उन्हें ड्राइविंग लाइंसेस भी मिला है. वो इसलिए क्योंकि वो हाथों के बिना भी ड्राइविंग कर लेती हैं. ये किसी चमत्कार से कम नहीं है. बचपन से ही उनके हाथ नहीं हैं. इस वजह से उन्होंने लिखने से लेकर ड्राइविंग करने तक, हर काम पैर से ही करने की कला सीख ली है. अक्सर लोगों को ये सुनकर विश्वास ही नहीं होता हैं. लेकिन ये बिलकुल सच है ऐसे लोगों के लिए उन्होंने एक वीडियो हाल ही में पोस्ट किया है, जिसमें वो ड्राइव करते हुए नजर आ रही हैं.

पैरों से कार चलते हुए महिला ने शेयर किया वीडियो

वीडियो में वो अपनी कार में बैठकर ड्राइव कर रही हैं. उनका दायां पैर स्टेयरिंग व्हील पर है. जबकि बायां पैर क्लच, ब्रेक और एक्सलरेटर पर है. वो पैर से ही गेयर भी बदलती हैं. वो बड़े ही कॉन्फिडेंस के साथ ड्राइव करते हुए नजर आ रही हैं. राष्ट्रीय स्तर पर उन्हें काफी सराहना मिल चुकी है और वो कई सेलिब्रिटीज से भी मिलने लगी हैं. अब तो मैरिएट खुद ही एक सेलिब्रिटी की तरह बन गई हैं.

वीडियो देख लोग हुए हैरान

उनके इस वीडियो को सोशल मीडिया पर अब तक 6.8 मिलियन यानी 68 लाख बार देखा जा चुका है, जबकि ढाई लाख से अधिक लोगों ने वीडियो को लाइक भी किया है और तरह-तरह की प्रतिक्रियाएं भी दी हैं. एक यूजर ने लिखा है कि ‘आप वास्तव में एक प्रेरणा हैं’, तो एक अन्य यूजर ने लिखा है कि ‘ऐसा सिर्फ भारत में ही देखने को मिल सकता है’.

 

निहारिका गुप्ता

Recent Posts

तीन थानों की पुलिस को चकमा दे रहे थे शराब तस्कर, सकलडीहा एसओ की गाड़ी को मारी टक्कर; जानें पूरा मामला

Chandauli News: चंदौली के सकलडीहा-चंदौली-सैदपुर स्टेट हाईवे पर शराब तस्करों ने थानाध्यक्ष की गाड़ी में…

2 minutes ago

राजपाल यादव को सुप्रीम कोर्ट से राहत, चेक बाउंस केस में मध्यस्थता से सुलझेगा मामला

सुप्रीम कोर्ट ने चेक बाउंस मामले में बॉलीवुड कॉमेडियन राजपाल यादव को बड़ी राहत देते…

17 minutes ago

12वीं पास युवाओं के लिए रेलवे में 1,600 से ज्यादा पदों पर भर्ती, 21,700 रुपये तक बेसिक सैलरी

RRB NTPC Recruitment 2026: RRB ने NTPC अंडर ग्रेजुएट भर्ती 2026 के लिए आवेदन प्रक्रिया…

47 minutes ago

बिहार के शाही घराने में गूंजी किलकारी; हथुआ राज को मिला 107वां उत्तराधिकारी, पैलेस में ढोल-नगाड़ों के साथ जश्न

Gopalganj News: बिहार के ऐतिहासिक हथुआ राज घराने में खुशियों की लहर दौड़ गई है.…

1 hour ago

दिवाली तक दिल्ली में धरना-प्रदर्शनों पर लगे रोक, अमित शाह को इस संगठन ने पत्र लिखकर की मांग

दिवाली तक दिल्ली में बड़े धरना-प्रदर्शनों और मार्च पर रोक लगाने की मांग उठी है.…

1 hour ago