चुनाव

Bihar Politics: लालू की बेटी ने PM मोदी को कहा- अंकल जी आइए, दोनों चाचा-भतीजी मिलकर चाय पिएंगे और…

Lok Sabha Elections-2024: देश में लोक सभा चुनाव-2024 चल रहा है. इस दौरान सभी राजनीतिक दलों के नेताओं के बीच जुबानी हमला जारी है. विपक्षी दल लगातार तमाम मुद्दों के जरिए सत्ता पक्ष पर हमला बोल रहे हैं. इसी बीच बिहार में चौथे चरण के मतदान के पहले लालू यादव की बेटी रोहिणी आचार्य ने पीएम मोदी को लेकर एक बयान दिया है जो कि चर्चा का विषय बना हुआ है. रोहिणी ने पीएम मोदी से अपना रिश्ता जोड़ते हुए उनको चाय पीने का आमंत्रण दिया है. इसी के साथ ही पीएम मोदी पर तंज भी कसा है.

रोहिणी ने खुद को पीएम मोदी के साथ बेटी जैसा रिश्ता जोड़ा है और कहा है कि “अंकल जी मढ़ौरा में आइए, दोनों चाचा-भतीजी मिलकर चाय पिएंगे और चर्चा करेंगे.” रोहिणी ने आगे तंज कसते हुए कहा है कि हम भी आपकी बेटी की तरह हैं. हम लोग बात करेंगे कि 2 करोड़ नौकरी कब मिल रही है. इसके अलावा बात करेंगे कि बिहार को विशेष राज्य का दर्जा कब मिलेगा. मेरे भाइयों को 15-15 लाख रुपये बैंक अकाउंट में कब आएगा. यहां पर एम्स का कब खुल रहा है?

ये भी पढ़ें-Accident: शादी वाले घर में पसरा मातम, झांसी-कानपुर हाईवे पर भीषण हादसे में दूल्हे समेत चार लोगों की जिंदा जलकर मौत

क्षेत्र में साथ घूमेंगे

इसके आगे रोहिणी आचार्य ने ये भी कहा कि आप यहां आइए, हम दोनों चाचा भतीजी साथ में क्षेत्र में घूमेंगे और मेरे लिए भी थोड़ा रोड शो कर दीजिएगा. इसी के साथ ही रोहिणी ने ये भी कहा है कि बेटी हैं न हम भी आपकी. वो भी आदर्श बेटी हैं आपकी. रोहिणी ने ये भी कहा कि भाजपा वाले भी मुझे आदर्श बेटी मानते हैं. वह आगे बोलीं कि निशिकांत दुबे अंकल ने तो कहा था कि मैं भगवान से आशीर्वाद मांगता हूं कि मुझे रोहिणी आचार्य जैसी बेटी मिले. बेटी के लिए लोग आएं और प्रचार करें. इसके आगे रोहिणी ने कहा कि बेटा (राजीव प्रताप रूडी) को तो देख लिए कुछ नहीं किया. बता दें कि रोहिणी आचार्य बिहार के सारण लोकसभा सीट से इंडिया गठबंधन की ओर से चुनावी मैदान में हैं.

-भारत एक्सप्रेस

Archana Sharma

Recent Posts

₹1.86 लाख करोड़ का मास्टरस्ट्रोक! भारत को ग्रीन एनर्जी हब बनाने के लिए मोदी सरकार का बड़ा ऐलान

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की अध्यक्षता में केंद्रीय कैबिनेट ने ग्रीन एनर्जी कॉरिडोर फेज़-III (GEC-III) स्कीम…

12 minutes ago

‘2029 तक पंजाब को बना देंगे नशा-मुक्त’; अमित शाह का बड़ा दावा, जालंधर में AAP सरकार पर साधा निशाना

केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने जालंधर में BJP की ‘नशा मुक्त पंजाब यात्रा’ के…

18 minutes ago

बदायूं में शादी का झांसा देकर बनाया अश्लील वीडियो, फिर वायरल करने की धमकी दी तो युवती ने पी लिया तेजाब

UP News: उत्तर प्रदेश के बदायूं जिले से एक रूह कंपा देने वाली खबर सामने…

29 minutes ago

‘टाटा कार की जगह गधा खरीद लेता’, 12 लाख की गाड़ी पर पोस्टर चिपकाकर सड़क पर उतरा मालिक, देखें- VIDEO

Alwar Tata Car Video: राजस्थान के अलवर में एक व्यक्ति ने अपनी टाटा की कार…

31 minutes ago

नीले ड्रम वाली मुस्कान और प्रेमी साहिल दोषी करार, सजा पर क्या है कोर्ट का रुख?

Muskan Rastogi Sahil Shukla Convicted: मेरठ के चर्चित नीला ड्रम हत्याकांड में अदालत ने बड़ा…

33 minutes ago

भारत से अमेरिकियों को ठगा: दिल्ली में चल रहा था Apple के नाम पर फ्रॉड; 7 लोगों से क्या-क्या मिला?

Fake Apple Tech Support Scam Delhi: दिल्ली के नारायणा में फर्जी Apple टेक-सपोर्ट कॉल सेंटर…

46 minutes ago