देश

“अगर ये चुनाव जीत गए तो दो महीने में यूपी का CM बदल दिया जाएगा”- बोले अरविंद केजरीवाल

दिल्ली शराब नीति मामले में मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल को सुप्रीम कोर्ट ने अंतरिम जमानत दे दी, जिसके बाद वह जेल से बाहर आ गए हैं. सुप्रीम कोर्ट ने उन्हें 1 जून तक यानी 20 दिन के लिए उन्हें जमानत दी है. 2 जून को उन्हें वापस सरेंडर करना होगा.

जेल से निकलने के बाद शनिवार को केजरीवाल दिल्ली के कनॉट प्लेस स्थित हनुमान मंदिर में परिवार के साथ पूजा अर्चना करने पहुंचे. उन्होंने पास के शनि मंदिर और नवग्रह मंदिर में भी पूजा की. यहां से फिर आम आदमी के मुखिया पार्टी के हेडक्वार्टर पहुंचे, जहां उनका भव्य स्वागत किया गया.

पार्टी मुख्यालय पर आयोजित प्रेस कॉन्फ्रेंस में पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान ने कहा, ‘चाहे मैं असम, गुजरात या पंजाब गया, मैंने बस यही कहा कि अरविंद केजरीवाल एक व्यक्ति नहीं हैं, एक विचार हैं, आप व्यक्ति को गिरफ्तार कर सकते हैं, विचार को कैसे गिरफ्तार करेंगे?’

अपने देश को तानाशाही से बचाना है..

इस दौरान हुए प्रेस कॉन्फ्रेंस में सीएम केजरीवाल ने कहा कि आप सब लोगों के बीच वापस लौटकर मुझे बेहद खुशी हो रही है. हमें मिलकर अपने देश को तानाशाही से बचाना है, मैं अपनी पूरी ताकत से लड़ूंगा, मुझे देश के 140 करोड़ लोगों का समर्थन चाहिए.

केजरीवाल ने कहा, ‘75 साल में किसी भी पार्टी को इतना परेशान नहीं किया गया. प्रधानमंत्री कह रहे हैं कि वह भ्रष्टाचार से लड़ रहे हैं, लेकिन सारे चोर उनकी पार्टी में हैं. 10 दिन पहले कहा गया था कि घोटाला किया है, उसे अपनी पार्टी में शामिल कर डिप्टी सीएम और मंत्री बनाया. मैं पीएम मोदी से कहना चाहता हूं कि भ्रष्टाचार से लड़ना है तो केजरीवाल से सीखो.’

बात आगे जारी रखते हुए उन्होंने कहा, ‘दिल्ली में सरकार बनने के बाद मैं मैंने अपने एक मंत्री को बर्खास्त किया और उसे जेल भेजा, पंजाब में हमने एक मंत्री को जेल भेजा, आप सभी चोरों को अपनी पार्टी में शामिल करो और केजरीवाल को जेल भेजो, यह भ्रष्टाचार के खिलाफ लड़ाई नहीं है. केजरीवाल को गिरफ्तार करके उन्होंने संदेश दिया है कि अगर केजरीवाल को गिरफ्तार किया गया तो वे किसी को भी गिरफ्तार करेंगे. इस मिशन का नाम ‘वन नेशन वन लीडर’ है.’

पीएम ने एक खतरनाक मिशन चालू किया है

केजरीवाल ने आज प्रेस कॉन्फ्रेंस में बीजेपी और पीएम मोदी पर जमकर निशाना साधा. उन्होंने कहा, ‘प्रधानमंत्री ने एक बेहद खतरनाक मिशन चालू किया है. उस मिशन का नाम है ‘वन नेशन वन लीडर’. देश के सारे नेताओं को मोदी जी खत्म करना चाहते हैं. जितने विपक्ष के नेता हैं उन्हें जेल भेजेंगे. अगर वे यह चुनाव जीत गए तो थोड़े दिन के बाद ममता दीदी, तेजस्वी यादव, (एमके) स्टालिन साहब, पिनराई विजयन, उद्धव ठाकरे जेल के अंदर होंगे. जितने भी विपक्ष के नेता हैं जेल में होंगे.’

इसे भी पढ़ें: “जेल भी तभी जाते हैं जब मन करता है…” पैरोल पर बाहर आए अनंत सिंह का अजब-गजब बयान

अगला नंबर योगी आदित्यनाथ का

अरविंद केजरीवाल ने भाजपा और पीएम मोदी पर तीखा हमला बोलते हुए कहा, ‘इन्होंने (लाल कृष्ण) आडवाणी जी, मुरली मनोहर जोशी, सुमित्रा महाजन की राजनीति खत्म कर दी. शिवराज सिंह चौहान, जिन्होंने मध्य प्रदेश का चुनाव जिताया, उन्हें CM नहीं बनाया, उनकी राजनीति खत्म कर दी. वसुंधरा राजे, खट्टर साहब, रमन सिंह की राजनीति खत्म कर दी, अब अगला नंबर योगी आदित्यनाथ का है. अगर ये चुनाव यह जीत गए तो दो महीने में उत्तर प्रदेश का CM बदल दिया जाएगा. यही तानाशाही है.’

Rohit Rai

Recent Posts

‘भारत में भी सत्ता बदले…’, प्रशांत भूषण-नेहा बोरा के ‘रिजीम चेंज’ बयानों से छिड़ा विवाद, बांग्लादेश मॉडल के सुर अलापे

Delhi Protest News: राहुल गांधी की समर्थक नेहा बोरा बोलीं- 'बांग्लादेश ने हमें एक रास्ता…

54 minutes ago

‘पैसे से नहीं चलती देश की नीतियां…’ स्टारलिंक को लेकर एलन मस्क पर बरसे बीजेपी सांसद निशिकांत दुबे

आईटी संसदीय समिति के अध्यक्ष डॉ. निशिकांत दुबे ने स्टारलिंक के मुद्दे पर एलन मस्क…

55 minutes ago

जेआरडी टाटा का वो सपना, जिसने भारत को दी पहली एयरलाइन; जानिए एयर इंडिया की दिलचस्प कहानी

जेआरडी टाटा को 1929 में भारत का पहला पायलट लाइसेंस मिला था. इसके बाद उन्होंने…

2 hours ago

‘सत्ता को सेवा में बदला’, पीएम मोदी के 25 वर्षों के कार्यकाल पर हिमाचल प्रदेश बीजेपी ने जताई कृतज्ञता

हिमाचल प्रदेश भाजपा ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के सार्वजनिक जीवन के 25 वर्ष पूरे होने…

2 hours ago

पेपर लीक और नकल पर नकेल! मध्य प्रदेश बना देश का पहला राज्य, चार महानगरों में गठित हुए फास्ट-ट्रैक कोर्ट

पेपर लीक और नकल जैसी गतिविधियों पर रोक लगाने के लिए मध्य प्रदेश सरकार ने…

2 hours ago

बुक रिव्यू: AI के दौर में मानवीय चेतना और संवेदनशीलता की पैरवी करती विनीत नायर की पुस्तक ‘इंसान पहले, मशीन बाद में’

मैं प्रसिद्ध लेखक विनीत नायर की पुस्तक 'इंसान पहले, मशीन बाद में' की समीक्षा कर…

3 hours ago