ओडिशा के कंधमाल में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने ओडिशा के कंधमाल में आज एक चुनावी सभा को संबोधित किया. सभा की शुरुआत में ही लोगों का भारी जनसैलाब दिखा. यहां तक की पंडाल के पीछे तक लोग पीएम को सुनने-देखने के लिए खड़े दिखे. लोगों से खचाखच भरे पंडाल में उनका जोश भी देखते ही बन रहा था. सभा की अंतिम पंक्ति में खड़ा व्यक्ति भी पीएम की एक झलक पाने के लिए बेताब दिखा. सभा के दौरान कई नारे भी लगे.
वे कहते हैं संभल कर चलो पाकिस्तान के पास एटम बम है
इस दौरान पीएम मोदी ने कांग्रेस पर जमकर निशाना साधा. उन्होंने कहा, ‘वे कहते हैं संभल कर चलो पाकिस्तान के पास एटम बम है. ये मरे पड़े लोग, देश के मन को भी मार रहे हैं. कांग्रेस का हमेशा ऐसा ही रवैया रहा है. आज पाकिस्तान की हालत यह है कि अब वे बम बेचने के लिए निकले हैं. कांग्रेस के इसी कमजोर रवैये के कारण जम्मू-कश्मीर के लोगों ने 60 साल तक आतंक भुगता है. देश ने इतने आतंकी हमले झेले हैं, जो देश भूल नहीं सकता. 26/11 के मुंबई के भयंकर आतंकी हमले के बाद इनकी हिम्मत नहीं हुई की वे आतंकवाद के सरपरस्त पर कार्रवाई करें.’
मणिशंकर अय्यर ने दिया था यह बयान
बता दें कि हाल ही में कांग्रेस पार्टी के बड़े नेता मणिशंकर अय्यर ने पाकिस्तान को लेकर एक बयान दिया है, जिससे विवाद खड़ा हो गया है. अय्यर ने कहा था कि भारत को पाकिस्तान की इज्जत करनी चाहिए, क्योंकि पड़ोसी देश के पास परमाणु बम हैं. इतना ही नहीं उन्होंने यहां तक कह दिया कि अगर भारत, पाकिस्तान को इज्जत नहीं देगा तो वह हम पर परमाणु हमला करने की सोच सकता है.
कांग्रेस बार-बार लोगों को डराने की कोशिश करती है
वहीं भारत में परमाणु परीक्षणों का जिक्र करते हुए पीएम मोदी ने कहा, “26 साल पहले आज के दिन अटल बिहारी वाजपयी की सरकार ने पोखरण में परमाणु परीक्षण किया था. एक वह दिन था जब भारत ने दुनिया को अपने सामर्थ्य का परिचय करवाया था और दूसरा कांग्रेस की सोच, कांग्रेस बार-बार लोगों को डराने की कोशिश करती है.”
भारत के मुसलमान… कोई इधर-उधर जाएगा ऐसा मानने की कोशिश न करें
चुनावी सभा में मुसलमानों का जिक्र करते हुए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कहा, “मैं आज कांग्रेस को दो टूक कहूंगा, भारत के मुसलमान, कोई इधर-उधर जाएगा ऐसा मानने की कोशिश न करें. कांग्रेस के शहजादे आए दिन बयानबाजी कर रहे हैं.” पीएम ने आगे कहा, “कांग्रेस को विपक्ष (संसद में) बनने के लिए लोकसभा की कुल संख्या का 10% चाहिए. कांग्रेस वाले कान खोलकर सुन लें. कांग्रेस इस देश में मान्य विपक्ष भी नहीं बन पाएगा. वे 50 सीटों (कांग्रेस) से नीचें सिमटने वाले हैं.”
-भारत एक्सप्रेस
प्रवर्तन निदेशालय (ED) ने मनी लॉन्ड्रिंग मामले में सपा नेता आजम खान और मौलाना मोहम्मद…
छत्रपति शिवाजी महाराज अंतरराष्ट्रीय एयरपोर्ट (CSMIA) ने टर्मिनल 1 (T1) के पुनर्विकास की पहली कलात्मक…
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के टीबी उन्मूलन के संकल्प को साकार करने के लिए अंडमान-निकोबार के…
श्री विजयपुरम स्थित लोक निवास में उपराज्यपाल डॉ. दिनेश शर्मा ने सभी विभागों की उच्चस्तरीय…
गाजियाबाद के सनसिटी में दिव्य प्रेम सेवा मिशन द्वारा आयोजित छत्रपति शिवाजी महाराज के जीवन…
Allahabad High Court lawyers protest boycott court: इलाहाबाद हाईकोर्ट में कुर्सी को लेकर शुरू हुआ…