चुनाव

“पैसे और शराब के दम पर चुनाव में धांधली करना चाहते हैं केजरीवाल”, BJP ने पूर्व सीएम को बताया ‘घिनौना आदमी’

Delhi Election: दिल्ली विधानसभा चुनाव के पहले पंजाब भवन के पास स्थित कॉपरनिकस मार्ग पर ‘पंजाब सरकार’ लिखी हुई पंजाब नंबर प्लेट वाली गाड़ी खड़ी मिली. इस गाड़ी की तलाशी ली गई, तो उसमें भारी मात्रा में नकदी, शराब की बोतलें और आम आदमी पार्टी (आप) के चुनावी पर्चे बरामद हुए. इसका आरोप भाजपा ने आम आदमी पार्टी पर लगाया है. भाजपा ने आम आदमी पार्टी (आप) और पंजाब सरकार को कठघरे में खड़ा कर दिया है.

कार से बरामद हुई थी शराब और पैसे

भाजपा के सोशल मीडिया प्रमुख अमित मालवीय ने इस घटना पर कड़ी प्रतिक्रिया दी है. उन्होंने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर लिखा, “कल पंजाब से आई बड़ी शराब की खेप जब्त की गई. आज, पंजाब भवन के पास कॉपरनिकस मार्ग पर ‘पंजाब सरकार’ लिखी हुई एक पंजाब नंबर प्लेट वाली गाड़ी खड़ी मिली. तलाशी लेने पर गाड़ी के अंदर भारी मात्रा में नकदी, कई शराब की बोतलें और आम आदमी पार्टी के पर्चे बरामद हुए. अरविंद केजरीवाल पैसे और शराब के दम पर इन चुनावों में धांधली करना चाहते हैं. कितना घिनौना आदमी है ये.”

वीरेंद्र सचदेवा ने बोला हमला

इस घटना पर दिल्ली भाजपा अध्यक्ष वीरेंद्र सचदेवा ने भी प्रतिक्रिया दी. उन्होंने कहा कि अब तक हमें लगता था कि अरविंद केजरीवाल ने दिल्ली सरकार में भ्रष्टाचार को संस्थागत बना लिया है, यमुना नदी के जल और दिल्ली के वायु को प्रदूषित किया है, लेकिन आज हमें यह समझ में आया कि उन्होंने दिल्ली की राजनीतिक व्यवस्था को भी प्रदूषित कर दिया है.

यह भी पढ़ें- दिल्ली में पुलिस ने पकड़ी ‘पंजाब सरकार’ लिखे नंबर प्लेट वाली कार, अंदर मिला कैश, शराब और आम आदमी पार्टी के पर्चे

सचदेवा ने आगे कहा कि पिछले 35 वर्षों में सार्वजनिक जीवन में रहते हुए कभी ऐसी घटना नहीं देखी, जिसमें सरकारी वाहन से इतनी बड़ी राशि और शराब की बोतलें बरामद हुई हों. उन्होंने अरविंद केजरीवाल और पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान से सवाल किया कि वह दिल्लीवासियों को इस मामले पर स्पष्ट जवाब दें.

-भारत एक्सप्रेस

Shailendra Verma

Recent Posts

राम भक्तों के लिए खुशखबरी! रामलला के दर्शन हुए और आसान, मुफ्त पास की बढ़ाई गई सीमा

अयोध्या राम मंदिर में रामलला के दर्शन अब और आसान हो गए हैं. ट्रस्ट ने…

2 hours ago

पीएम मोदी के विजन को मिली बड़ी रफ्तार: नमो भारत ने पूरे किए परिचालन के 3 सफल साल

पीएम मोदी द्वारा शुरू की गई नमो भारत रैपिड रेल ने 3 सफल साल पूरे…

3 hours ago

अमित शाह का पंजाब सरकार पर हमला, बोले- नशे के खिलाफ आवाज दबाने वालों को नहीं छोड़ेंगे

केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने पंजाब में बढ़ते नशे के कारोबार को लेकर आम…

3 hours ago

राष्ट्र को अस्थिर करने वाली राजनीति से बचें; संविधान का सम्मान सर्वोपरि: इंद्रेश कुमार

लखनऊ में आयोजित मुस्लिम राष्ट्रीय मंच के कार्यकर्ता सम्मेलन में डॉ. इंद्रेश कुमार ने देश…

4 hours ago

IP Extension दशहरा समारोह में शामिल हो सकते हैं पीएम मोदी, केवल पास धारकों को मिलेगी एंट्री

प्रधानमंत्री मोदी नई दिल्ली के आईपी एक्सटेंशन में दशहरा समारोह में शामिल हो सकते हैं.…

4 hours ago