Bharat Express DD Free Dish
Kanya Sumangla Mission Shakti Digital
Kanya Sumangla Mission Shakti Digital

दिल्ली में पुलिस ने पकड़ी ‘पंजाब सरकार’ लिखे नंबर प्लेट वाली कार, अंदर मिला कैश, शराब और आम आदमी पार्टी के पर्चे

राजधानी दिल्ली में एक संदिग्ध वाहन मिलने से हड़कंप मच गया है. यह वाहन कोपरनिकस मार्ग स्थित पंजाब भवन के पास खड़ा पाया गया, जिसकी नंबर प्लेट पंजाब की थी और उस पर ‘पंजाब सरकार’ लिखा हुआ था.

Delhi Suspicious Vehicle

दिल्ली में मिला संदिग्ध वाहन

राजधानी दिल्ली में एक संदिग्ध वाहन मिलने से हड़कंप मच गया है. यह वाहन कोपरनिकस मार्ग स्थित पंजाब भवन के पास खड़ा पाया गया, जिसकी नंबर प्लेट पंजाब की थी और उस पर ‘पंजाब सरकार’ लिखा हुआ था. पुलिस को जब इस गाड़ी की सूचना मिली तो तुरंत मौके पर पहुंचकर जांच शुरू की गई.

तलाशी लेने पर पुलिस को वाहन के अंदर से भारी मात्रा में नकदी, कई शराब की बोतलें और आम आदमी पार्टी (AAP) के पर्चे मिले. इस बरामदगी के बाद पुलिस ने गाड़ी को जब्त कर लिया है और मामले की गहन जांच शुरू कर दी गई है.

पुलिस कर रही है विस्तृत जांच

दिल्ली पुलिस के अनुसार, इस मामले में तिलक मार्ग थाना, नई दिल्ली जिले में कानूनी कार्रवाई की जा रही है. फिलहाल, पुलिस यह पता लगाने की कोशिश कर रही है कि यह वाहन किसके नाम पर है, इसका इस्तेमाल किस उद्देश्य के लिए किया जा रहा था, और इसमें कौन-कौन लोग शामिल हो सकते हैं.

आगे की कार्रवाई जारी

संदिग्ध वाहन से मिली नकदी, शराब और राजनीतिक पर्चों की वजह से इस मामले ने तूल पकड़ लिया है. पुलिस हर एंगल से जांच कर रही है और जल्द ही इस संबंध में विस्तृत जानकारी सामने आ सकती है.


इसे भी पढ़ें- संदीप दीक्षित ने अरविंद केजरीवाल को दी खुले मंच पर बहस की चुनौती


-भारत एक्सप्रेस



इस तरह की अन्य खबरें पढ़ने के लिए भारत एक्सप्रेस न्यूज़ ऐप डाउनलोड करें.

Also Read


Kanya Sumangla Mission Shakti Digital