सिंधिया, शिवराज और दिग्विजय.
Lok Sabha Election 2024 3 Phase: मध्य प्रदेश में लोकसभा चुनाव के तीसरे चरण की नौ सीटों पर सत्तारूढ़ भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) और विपक्षी दल कांग्रेस सहित कुल 144 उम्मीदवारों ने नामांकन दाखिल किया. तीसरे चरण का मतदान 7 मई को है. पहले तीसरे चरण में केवल आठ सीटों पर मतदान होना था लेकिन बैतूल (सुरक्षित) में बहुजन समाज पार्टी (बसपा) के उम्मीदवार की मृत्यु के कारण दूसरे चरण में इस सीट पर होने वाले चुनाव को स्थगित कर दिया गया था और इस प्रकार अब तीसरे चरण में कुल नौ सीटों पर मतदान होगा.
गुना, विदिशा और राजगढ़ कुछ ऐसी हाई-प्रोफाइल सीटें हैं जहां तीसरे चरण में मतदान होगा. केंद्रीय मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया और पूर्व मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान क्रमश: गुना और विदिशा से भाजपा के टिकट पर चुनाव लड़ रहे हैं. कांग्रेस ने राजगढ़ सीट से पूर्व मुख्यमंत्री और अपने राज्यसभा सदस्य दिग्विजय सिंह को चुनाव मैदान में उतारा है.
मध्य प्रदेश के मुख्य निर्वाचन अधिकारी (सीईओ) अनुपम राजन ने कहा कि तीसरे चरण की नौ सीटों पर नामांकन पत्र दाखिल करने की प्रक्रिया शुक्रवार को पूरी हो गई. तीसरे चरण की इन नौ सीटों के लिए 144 उम्मीदवारों ने कुल 223 नामांकन पत्र दाखिल किए. उन्होंने बताया कि शुक्रवार को नामांकन के अंतिम दिन 61 उम्मीदवारों ने 99 नामांकन पत्र दाखिल किए
मुरैना, भिंड (सुरक्षित), ग्वालियर, गुना, सागर, विदिशा, भोपाल, राजगढ़ और बैतूल (सुरक्षित) सीटों पर सात मई को तीसरे चरण में मतदान होगा. अधिकारी ने बताया कि मुरैना से 18, भिंड (आरक्षित) से नौ, ग्वालियर से 22, गुना से 17, सागर से 14, विदिशा से 19, भोपाल से 28 और राजगढ़ से 16 उम्मीदवारों ने नामांकन दाखिल किया. बैतूल में चुनाव स्थगित होने के बाद केवल एक बसपा प्रत्याशी को नामांकन दाखिल करने की अनुमति दी गई. नामांकन पत्रों की जांच शनिवार को होगी जबकि उम्मीदवार 22 अप्रैल तक अपना नामांकन वापस ले सकते हैं.
-भारत एक्सप्रेस
Noida Encounter: नोएडा के सेक्टर-126 में पुलिस और CRT की संयुक्त कार्रवाई में 50 हजार…
दीपावली के अवसर पर मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ और रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव ने वाराणसी-नई दिल्ली…
प्रयागराज में आयोजित इंटरनेशनल प्रयागराज फिल्म फेस्टिवल 2026 में अवधी, भोजपुरी, बुंदेली और ब्रज भाषा…
1 नवंबर को रामलीला मैदान में INDIA ब्लॉक की रैली के चलते दिल्ली पुलिस ने…
फिल्ममेकर संजय गुप्ता के अचानक निधन से बॉलीवुड में शोक की लहर दौड़ गई है.…
मुंबई के जुहू में बीएमडब्ल्यू कार सवार महिला ने ट्रैफिक पुलिसकर्मी पर गाड़ी चढ़ाने की…