Egg Yolk
Egg yolk: हम सभी को पता है अंडे में प्रोटीन और कुछ अन्य पौष्टिक तत्वों का बहुत अच्छा स्रोत होते हैं. एक अंडे को किसी भी तरह खाने से आपको 13 अलग-अलग प्रकार के विटामिन्स और अन्य मिनरल्स प्राप्त होते हैं.हालांकि कई सारे लोग अंडे का पीला वाला हिस्सा (अंडे की जर्दी) नहीं खाते हैं. अंडे के पीले वाले हिस्से में कोलेस्ट्रॉल लेवल ज्यादा होता है, लेकिन यह कई महत्वपूर्ण पोषक तत्व और स्वास्थ्य लाभ भी प्रदान करता है. ये आपकी स्किन से लेकर बालों तक के लिए फायदेमंद माना जाता है, यह पोषण का एक बड़ा सोर्स है, लेकिन इसके कुछ नुकसान भी हैं. तो चलिए एक्सपर्ट से जानते हैं कि क्या वेट लॉस कर रहे लोगों को अंडे के पीला हिस्सा खाना चाहिए और अगर हां तो कितना खा सकते हैं.
अंडे के ऊपरी भाग में तो न्यूट्रिशन होते ही हैं, इसके पीले हिस्से यानी जर्दी में भी जिंक, फॉस्फोरस समेत कई विटामिन और मिनरल्स होते हैं. सर्दी-जुकाम में अंडा खाना काफी फायदेमंद माना जाता है. फिलहाल जान लेते हैं कि क्या अंडे की जर्दी से वजन बढ़ सकता है या ये किसी तरह से नुकसानदायक है.
जयपुर की डायटिशियन सुरभि पारीक कहती हैं कि अंडे के पीले भाग में फैट की मात्रा ज्यादा पाई जाती है और इसका ज्यादा सेवन वजन बढ़ा सकता है, इसलिए एक दिन सिर्फ एक अंडे की जर्दी खाना ही बेहतर रहता है. खासतौर पर अगर आप वेट लॉस जर्नी पर हैं और रेगुलर अंडा का सेवन कर रहे हैं तो कोशिश करें कि सिर्फ सफेद हिस्सा ही खाएं.
सुरभि पारीक के मुताबिक, अंडे के सफेद हिस्से में काफी मात्रा में खराब फैट होता है, जो बैड कोलेस्ट्रॉल LDL की मात्रा बढ़ा सकता है. ये दिल के लिए नुकसानदायक होता है, इसलिए इसका पीला भाग खाना अवॉइड करें.
एक हेल्दी व्यक्ति एक दिन में 2 से 3 अंडे खा सकता है, लेकिन ये बॉडी वेट, उम्र और पाचन शक्ति पर निर्भर करता है. अंडे में अच्छी मात्रा में कैल्शियम होता है, इसलिए इसका सेवन हड्डियों को मजबूत बनाने में हेल्पफुल है. वहीं इसमें मौजूद प्रोटीन और अन्य पोषक तत्व एनर्जी बूस्ट करने, मसल्स को मजबूत बनाने का काम करते हैं. स्किन को हेल्दी बनाए रखने के साथ ही अंडा बालों और नाखूनों को भी स्ट्रॉन्ग बनाए रखता है.
Swami Govind Dev Giri wishes Amit Shah birthday: गृह मंत्री अमित शाह के जन्मदिन पर…
पीएम मोदी ने कहा कि मौजूदा वैश्विक व्यवस्था आज की चुनौतियों का समाधान नहीं कर…
Chandauli Double Murder: चंदौली के धीना थाना क्षेत्र में दो युवकों के शव बोरे में…
Kashi Sanskriti Sansad Sunil Deodhar Swami Jitendranand: काशी में 3, 4 और 5 नवंबर को…
15th All India Police Archery Championship Ranchi Santosh Gangwar: रांची के मेगा स्पोर्ट्स कॉम्प्लेक्स में…
तिब्बत और चीन में 7.0 तीव्रता के भूकंप से कई इलाकों में झटके महसूस किए…