चुनाव

कांग्रेस का घोषणा पत्र बना ‘रहस्य पत्र’, महालक्ष्मी योजना-सरकारी नौकरियां समेत कई वादों पर लोग उठा रहे सवाल

Lok Sabha election 2024 Congress Manifesto: लोकसभा चुनाव 2024 के लिए कांग्रेस ने अपना घोषणा पत्र जारी कर दिया है. कांग्रेस के दिल्ली स्थित मुख्यालय में अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे, सोनिया गांधी, राहुल गांधी, प्रियंका गांधी, पी. चिदंबरम समेत कई नेता इस दौरान मौजूद रहे. ऐसे में कई योजनाएं ऐसी है जिस पर सभी की नजरें टिकीं रहीं वो है महालक्ष्मी स्कीम. इसके अलावा किसानों की कर्जमाफी, 30 लाख सरकारी नौकरियां, एमएसपी की गारंटी, महिलाओं को भत्ता जैसी बड़ी घोषणाएं शामिल है.

कुल मिलाकर कांग्रेस ने अपने घोषणा पत्र में 25 गांरटी, 5 न्याय और 300 से ज्यादा वादे किए. इसके अलावा कांग्रेस के घोषणा पत्र में सबसे ज्यादा रोचक लगा न्याय का पन्ना. इस पन्ने में हिस्सेदारी न्याय, किसान न्याय, नारी न्याय, युवा न्याय और श्रमिक न्याय हैं.

2019 की तुलना में कमजोर घोषणा पत्र

जानकारों की मानें तो साल 2019 की तुलना में यह घोषणा पत्र काफी कमजोर है. पिछले आम चुनाव में कांग्रेस न्याय योजना लेकर आई थी. इस योजना के जरिए भारत के गरीब परिवारों को हर महीना 6 हजार रुपए देने का वादा किया गया था. ऐसे में पिछली बार पार्टी ने यह भी बताया था कि इस योजना का लाभ भारत के 5 करोड़ गरीब परिवारों को मिलेगा. लेकिन महालक्ष्मी योजना में केवल गरीबों को जिक्र है कितने लोगों को इसका लाभ मिलेगा यह तय नहीं है. ऐसे में इस योजना की मंशा को लेकर लोग सवाल उठा रहे हैं.

योजनाओं का लाभ कितने परिवारों को मिलेगा यह नहीं पता

कांग्रेस के 2019 के घोषणा पत्र में योजनाओं की लागत भी बताई गई थी. कांग्रेस ने बताया था कि पहले साल में जीडीपी का 1 प्रतिशत और दूसरे साल में 2 प्रतिशत से भी कम इस योजना का खर्च आएगा. पार्टी ने बताया कि जीडीपी में बढ़ोतरी के साथ ही इसकी लागत भी कम हो जाएगी.

इसके अलावा कांग्रेस ने एक वादा 30 लाख सरकारी नौकरियों का किया है. हैरानी की बात है कि केंद्र सरकार के विभागों में रिक्तियों की संख्या 9.8 लाख है. यह जानकारी स्वयं पीएमओ में राज्य मंत्री जितेंद्र सिंह जुलाई 2022 में लोकसभा में दी थी. ऐसे में कांग्रेस कैसे 30 लाख नौकरियां युवाओं को देगी यह भी एक बड़ा सवाल है.

Rakesh Choudhary

राकेश चौधरी भारत एक्सप्रेस वेबसाइट में सीनियर कंटेट राइटर के पद कार्यरत हैं। पिछले 6 वर्षों से मीडिया क्षेत्र में काम कर रहे हैं। मूलरूप से जोधपुर (राजस्थान) के रहने वाले हैं। दिल्ली से पत्रकारिता और पोस्ट ग्रेजुएशन करने के बाद अपने करियर की शुरुआत वर्ष 2018 में अमर उजाला डिजिटल (नोएडा) से की। इसके बाद समाचार प्लस, दैनिक जागरण, Inshorts मीडिया, News 24 और डीडी स्पोर्ट्स में भी अपनी सेवाएं दीं। प्रिंट और डिजिटल मीडिया में रहने हुए पाॅलिटिकल बीट पर काम किया।

Recent Posts

12 महीने में 119 बच्चों को घर पहुंचाया, दिल्ली पुलिस की महिला हेड कॉन्स्टेबल चंचल बनीं मिसाल

दिल्ली पुलिस की हेड कॉन्स्टेबल चंचल ने एक साल के भीतर 119 लापता बच्चों और…

5 minutes ago

13 करोड़ का खिलाड़ी CSK में आधे दाम पर? धोनी की टीम ने रचा बड़ा खेल, बदले में SRH को क्या मिला?

IPL 2027 ट्रेडिंग विंडो में CSK और SRH ने बड़ा सौदा किया है. लियाम लिविंगस्टन…

15 minutes ago

PM मोदी ने पैरा खिलाड़ियों का बढ़ाया हौसला, बोले- हिम्मत हो तो कोई मंजिल दूर नहीं

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने एशियन पैरा गेम्स के पदक विजेता खिलाड़ियों से मुलाकात कर उनके…

35 minutes ago

हजारों घर खरीदारों को सुप्रीम कोर्ट से बड़ी राहत, अब मिल सकेगी फ्लैट की रजिस्ट्री; बिल्डर को लगाई फटकार

Parshvnath Developers: सुप्रीम कोर्ट ने पार्श्वनाथ डेवलपर्स के प्रोजेक्ट्स में घर खरीदने वाले सत्यापित आवंटियों…

36 minutes ago

5 शहरों से 26 शहरों तक पहुंचा मेट्रो नेटवर्क, रोज 1 करोड़ से ज्यादा लोग कर रहे सफर- पीएम मोदी

पीएम मोदी ने कहा कि 2014 में भारत में केवल 248 किलोमीटर मेट्रो नेटवर्क था,…

51 minutes ago

पुलिस कार्रवाई पर सुप्रीम कोर्ट सख्त, हाई पावर्ड कमेटी को एक महीने में रिपोर्ट देने का आदेश

Supreme Court Jantar Mantar Police Action: दिल्ली के जंतर-मंतर पर विरोध प्रदर्शन के दौरान पुलिस…

55 minutes ago