देश

जेल या बेल! मनीष सिसोदिया की जमानत याचिका पर कोर्ट आज करेगा सुनवाई

Manish Sisodia bail plea hearing today: दिल्ली के पूर्व डिप्टी सीएम मनीष सिसोदिया की जमानत याचिका पर आज शनिवार को दिल्ली के राउज एवेन्यू कोर्ट में सुनवाई होगी. सुनवाई से एक दिन पहले शुक्रवार को सिसोदिया ने जेल से जनता और समर्थकों केे नाम चिट्ठी लिखी. पत्र में उन्होंने अपने विधानसभा क्षेत्र पटपड़गंज के निवासियों के लिए लिखा कि वे जल्द ही बाहर मिलेंगे.

ऐसे में उम्मीद जताई जा रही है कि आज उन्हें बेल मिल सकती है. पिछले दिनों राउज एवेन्यू कोर्ट ने उन्हें 6 अप्रैल तक की न्यायिक हिरासत में भेजा था. इससे पहले सिसोदिया की जमानत याचिका पर 2 अप्रैल को सुनवाई हुई थी. सुनवाई के दौरान सिसोदिया के वकील ने कहा कि सिसोदिया के पास से ईडी को अब तक कुछ हाथ नहीं लगा है. जांच पूरा हुए 10 महीने से अधिक हो गए हैं.

13 महीने से जेल में बंद हैं सिसोदिया

बता दें कि शराब नीति मामले में मनीष सिसोदिया करीब 13 महीने से जेल में बंद हैं. उन्हें ईडी ने 26 फरवरी 2023 को गिरफ्तार किया था. ऐसे में संजय सिंह को सुप्रीम कोर्ट से जमानत मिलने के बाद यह उम्मीद जताई जा रही है कि जिस तरह उन्हें जमानत मिली सिसोदिया को भी जमानत मिल सकती है. हालांकि सुनवाई के दौरान दिल्ली हाईकोर्ट में ईडी ने उनको शराब नीति का किंगपिन करार दिया था. इसके बाद मोबाइल फोन के संबंध में भी सिसोदिया अब तक कोर्ट और ईडी को संतुष्ट नहीं कर पाए हैं. ऐसे में ईडी मनी ट्रेल के पुख्ता सबूत जुटाने में जुटी है.

दिल्ली शराब नीति मामले में ईडी अब तक सीएम अरविंद केजरीवाल, मनीष सिसोदिया, संजय सिंह और के.कविता को गिरफ्तार कर चुकी है. वहीं संजय सिंह को इस सप्ताह ही जमानत मिली है. हालांकि केजरीवाल और कविता को इसी महीने ईडी ने पकड़ा है.

जानें क्या है सिसोदिया पर आरोप

कोरोना में दुकान बंद रहने पर शराब कंपनियों को 144 करोड़ की छूट दी गई.
सिसोदिया ने सबूत छिपाने के लिए 14 फोन और 43 सिम कार्ड बदले. 5 सिम सिसोदिया के नाम पर थी.
व्यवसायी अमित अरोड़ा को फायदा पहुंचाने के लिए सिसोदिया को करीब 2.2 करोड़ की घूस मिली.
2021-22 में जिनको शराब के टेंडर मिले उनको बेजा फायदा पहुंचाया गया.

Rakesh Choudhary

राकेश चौधरी भारत एक्सप्रेस वेबसाइट में सीनियर कंटेट राइटर के पद कार्यरत हैं। पिछले 6 वर्षों से मीडिया क्षेत्र में काम कर रहे हैं। मूलरूप से जोधपुर (राजस्थान) के रहने वाले हैं। दिल्ली से पत्रकारिता और पोस्ट ग्रेजुएशन करने के बाद अपने करियर की शुरुआत वर्ष 2018 में अमर उजाला डिजिटल (नोएडा) से की। इसके बाद समाचार प्लस, दैनिक जागरण, Inshorts मीडिया, News 24 और डीडी स्पोर्ट्स में भी अपनी सेवाएं दीं। प्रिंट और डिजिटल मीडिया में रहने हुए पाॅलिटिकल बीट पर काम किया।

Recent Posts

ब्रज की आध्यात्मिक विरासत और विकास पर केंद्रित: बरसाना में ‘ललिता कुंज’ टाउनशिप का शुभारंभ, सुनील शेट्टी ने की शिरकत

नई दिल्ली में आयोजित भव्य समारोह में बॉलीवुड अभिनेता ने ब्रज क्षेत्र की सांस्कृतिक और…

6 hours ago

दिल्ली-NCR सहित कांपी उत्तर भारत की धरती, महसूस हुए भूकंप के झटके

दिल्ली-NCR और पूरे उत्तर भारत में रात 10:23 बजे भूकंप के झटके महसूस किए गए.…

6 hours ago

काशी में ‘पाकिस्तानेश्वर’ महादेव मंदिर का बदला नाम, सिंधी समाज के विरोध के बाद अब कहलाएंगे ‘सिंधु गंगेश्वर’

वाराणसी के छोटी शीतला घाट स्थित शिव मंदिर का नाम 'पाकिस्तानेश्वर' से बदलकर 'सिंधु गंगेश्वर…

6 hours ago

आसमान में तैनात होगा भारत का स्वदेशी ‘जासूस’, DRDO ने HAPS एयरशिप का किया कामयाब ट्रायल

DRDO ने 21 किमी की ऊंचाई पर 'हाई एल्टीट्यूड प्लेटफॉर्म सिस्टम' (HAPS) का सफल परीक्षण…

7 hours ago

पूर्व ऑस्ट्रेलियाई पीएम केविन रुड बोले- वैश्विक मंच पर भारत की स्थिति मजबूत, पीएम मोदी के हुए मुरीद

ऑस्ट्रेलिया के पूर्व पीएम केविन रुड ने कहा कि डोनाल्ड ट्रंप के मन में पीएम…

7 hours ago

योगी सरकार का सोलर कमाल: 2,942 मेगावाट पहुंची रूफटॉप क्षमता, ‘PM सूर्य घर योजना’ में उत्तर प्रदेश नंबर-1

उत्तर प्रदेश में 'प्रधानमंत्री सूर्य घर योजना' से 2,942 मेगावाट क्षमता के रूफटॉप सोलर लग…

8 hours ago