चुनाव

Gujarat Exit Poll 2024: BJP जीत रही है गुजरात की सारी लोकसभा सीटें, देखिए Bharat Express का एग्जिट पोल

Lok Sabha Election 2024 Gujarat: लोकसभा चुनाव—2024 के 7वें चरण का मतदान संपन्न हो चुका है. आज ही आखिरी चरण की वोटिंग हुई थी. अब सबको चुनाव नतीजों का इंतजार है. इससे पहले डालिए एग्जिट पोल पर नजर, यहां भारत एक्सप्रेस आपको दिखा रहा है, देश के सबसे बड़े सैंपल साइज वाला एग्जिट पोल.

देश के कोने-कोने में पहुंचकर भारत एक्सप्रेस और रोडमैप टू विन की टीम ने जनता की नब्ज टटोली और जानने की कोशिश की, कि इस बार जनता ने किसे अपना आशीर्वाद दिया है?

गुजरात में भाजपा दोहराने जा रही 2019 का परिणाम

बात करें गुजरात की तो यहां भाजपा 2014 और 2019 के चुनावों की तरह लगातार तीसरी बार क्लीन स्वीप करने जा रही है. एग्जिट पोल के मुताबिक, भाजपा को सभी 26 लोकसभा सीटों पर जीत मिल रही है.

 

यहां भाजपा का जीतना इसलिए अधिक चर्चा में है, क्योंकि गुजरात पीएम मोदी और गृहमंत्री अमित शाह का गृहराज्य है, साथ ही यह बीजेपी का अभेद किला भी रहा है.

क्या होते हैं Exit Poll?

एग्जिट पोल ऐसी प्रक्रिया हैं, जिसमें कुछ मतदाताओं से पूछे गए सवालों के आधार पर यह समझने की कोशिश की जाती है कि जनता ने किस पार्टी या उम्मीदवार को वोट दिया है.

एग्जिट पोल्स चुनाव के अंतिम दिन जारी किए जाते हैं, जब वोटिंग खत्म होती है और मतदाता मतदान केंद्रों से बाहर निकलते हैं. इससे स्थानीय और राष्ट्रीय स्तर पर चुनावी परिणामों का अनुमान लगाया जाता है. एग्जिट पोल्स पार्टियों और राजनीतिक विश्लेषकों को चुनावी ट्रेंड्स समझने में मदद करते हैं. इन पोल्स के आधार पर न्यूज चैनल चुनाव परिणामों की पूर्वानुमानित रिपोर्टिंग भी करते हैं. एग्जिट पोल्स करने वाली एजेंसियां लगातार अपनी प्रक्रिया को बेहतर कर रही हैं, जिससे आम तौर पर फाइनल चुनावी नतीजों की झलक तो मिल ही जाती है. आज भारत एक्सप्रेस ने सबसे बड़े सैंपल साइज वाला एग्जिट पोल जारी किया है.

यह भी पढ़िए: भारत के सबसे बड़े राज्य उत्तर प्रदेश में कौन सी पार्टी कितनी सीटें जीतेगी? देखिए भारत एक्सप्रेस पर

यह भी पढ़िए: महाराष्ट्र में कौन जीतेगा सबसे ज्यादा सीटें? Bharat Express पर देखिए NDA Vs INDIA का मुकाबला

Bharat Express Desk

Recent Posts

गोल्ड लवर्स के लिए बड़ी खुशखबरी! धनतेरस से ठीक पहले सोने के भाव होंगे धड़ाम, जानें आज के ताजा दाम

रिकॉर्ड ऊंचाई से नीचे आने के बाद सोने और चांदी की कीमतों में लगातार सुस्ती…

1 minute ago

UP के 70 हजार शिक्षकों की बल्ले-बल्ले: 10 साल का इंतजार खत्म, दिवाली से पहले मिलेगा प्रमोशन का तोहफा

Diwali Gift UP Teachers: यूपी के परिषदीय स्कूलों में 2016 से अटका शिक्षकों का प्रमोशन…

22 minutes ago

“कमाल कर दिया पायलट जी…”, सलमान खान हुए भारतीय पायलट की बहादुरी के मुरीद; सोशल मीडिया पर किया खास पोस्ट

आसमान में हुए जानलेवा हमले के बीच सूझबूझ दिखाकर 174 यात्रियों की जान बचाने वाले…

57 minutes ago

किसने किया कैप्टन स्मित पर हमला? नाम आया सामने… ओमान में था बैन, ऐसे बना दुबई में पायलट; जानें पूरा कच्चा-चिट्ठा

Smit Machchhar Attack: फ्लाईदुबई FZ1073 में कैप्टन स्मित मच्छार पर हमला करने वाले को-पायलट की…

1 hour ago