मनोरंजन

Anupamaa Latest Episode: अब वनराज की जिंदगी में आने वाला है भूचाल, शाह निवास में अनुपमा की होगी धमाकेदार एंट्री

टीवी सीरियल ‘अनुपमा’ TRP लिस्ट में धमाल मचा रही है. हर रात दर्शक नए-नए ट्विस्ट और टर्न देखने के लिए बेताब रहते हैं. हाल ही के एपिसोड्स में आप देखेंगे कि लंबे वक्त के बाद फाइनली डिंपल और टीटू की शादी के बहाने अनुपमा की शाह निवास में वापसी होगी. यह कमबैक बेहद धमाकेदार होने वाला है. दरअसल, पड़ोसनों के आगे रुतबा दिखाने के चक्कर में बड़बोली लीला ने ढिंढोरा पीट दिया है कि अनुपमा इस शादी में नहीं आएगी. वनराज शाह भी इसी बात पर अड़ा हुआ है कि अनुपमा का इस घर से अब कोई लेना-देना नहीं है और कोई भी सदस्य घर में अब से अनुपमा का नाम नहीं लेगा.

शाह निवास में अनुपमा की धमाकेदार एंट्री

लेटेस्ट एपिसोड की आखिर में एक नया प्रोमो वीडियो दिखाया गया है जिसमें अनुपमा को शाह निवास की दहलीज पर कदम रखते देखा जा सकता है. अनुपमा को दरवाजे पर खड़ा देखकर डिंपी दौड़कर आएगी और मम्मी को गले लगा लेगी. लेकिन इससे पहले कि अनुपमा घर के भीतर कदम रखे, वनराज शाह वहां पहुंचेगा और अनु की आरती उतारते हुए उसके मुंह पर फूल मारेगा. वनराज शाह कहेगा, “अनुपमा जोशी 7 समंदर पार अपने देश का नाम रोशन करके आई हैं, इस बात पर मिठाई तो बनती है.”

वनराज की हर बात का करारा जवाब देगी नई अनु

एपिसोड में दिखाया गया कि वनराज शाह अपनी एक्स वाइफ अनुपमा के मुंह में मिठाई ठूंस देगा. वो कहेगा, “इस देश में तो तुम्हें एंट्री मिल गई, लेकिन इस शादी में नहीं.” अनुपमा भी वनराज शाह को करारा जवाब देगी और एक बड़ी सी मिठाई उठाकर वनराज शाह के मुंह में ठूंस देगी. अनुपमा जवाब देते हुए कहेगी, “शुभ दिन पर कड़वी बातें नहीं करते मिस्टर शाह और यह तो बुरा वक्त है, गुजर जाएगा. यह किसी का सगा नहीं होगा, बिलकुल आपकी तरह.” इससे पहले कि दोनों के बीच कुछ और बातें हों, बच्चों में से अंश दौड़ता हुआ अनुपमा के पास आएगा और अपनी दादी को गले लगा लेगा. लेकिन इसके आगे वो जो कहेगा उसे सुनकर सब शॉक्ड रह जाएंगे.

ये भी पढ़ें: Salman Khan: सलमान पर बड़े हमले की थी साजिश, दबोचे गए लॉरेंस गैंग के सदस्य, पाकिस्तान कनेक्शन आया सामने

आध्या और अनुज की वजह से और बढ़ेगा ये ड्रामा

अंश अपनी दादी से कहेगा, “दादी क्या अब आप यहां पर हमारे साथ ही रहेंगी?” अनुपमा इससे पहले कि अपने पोते को कुछ जवाब दे, वो अगला सवाल दागते हुए कहेगा, “मैंने सुना कि अब हम आपके हाथ का बना कोई खाना नहीं खा सकेंगे.” अनुपमा समझ जाएगी कि सिर्फ बड़ों में ही नहीं, छोटे बच्चों के दिमाग में भी उसके खिलाफ जहर भरा गया है. अनुपमा लौटी है तो अब जाहिर तौर पर शाह निवास में काफी सारा एक्शन होने वाला है, लेकिन यह ड्रामा और भी कई गुना बढ़ जाएगा जब आध्या और अनुज कपाड़िया इस शादी में पहुंचेंगे.

-भारत एक्सप्रेस 

निहारिका गुप्ता

Recent Posts

एशियन गेम्स में मेडल जिताने वाले कोच को महीनों से नहीं मिला वेतन

एशियन गेम्स में भारत को 3 गोल्ड मेडल जिताने वाले कंपाउंड आर्चरी टीम के कोच…

8 hours ago

मणिपुर के मुख्यमंत्री युमनाम खेमचंद सिंह ने पीएम मोदी से की मुलाकात, राज्य में शांति बहाली और विकास कार्यों पर हुई चर्चा

मणिपुर के मुख्यमंत्री युमनाम खेमचंद सिंह ने नई दिल्ली में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और गृह…

8 hours ago

एमजेपी रुहेलखंड यूनिवर्सिटी के कुलपति प्रो. अनिल कुमार राय ने सीएम योगी से की भेंट, शिक्षा और शोध पर हुई चर्चा

एमजेपी रुहेलखंड यूनिवर्सिटी के कुलपति प्रो. अनिल कुमार राय ने सीएम योगी आदित्यनाथ से शिष्टाचार…

9 hours ago

लखनऊ के कैफे संचालक की संदिग्ध मौत पर उठे सवाल, मां बोली- ‘कान से खून बह रहा था, आंखें फूटी थीं’

लखनऊ के हजरतगंज में कैफे संचालक शिवा शर्मा की संदिग्ध मौत का मामला गरमा गया…

9 hours ago