चुनाव

PM मोदी के लिए झारखंड में उमड़ा जनसैलाब, हेलीकॉप्टर से बनाया गया VIDEO; देखिए BJP ने कैसे किया ‘शक्ति प्रदर्शन’

Lok Sabha Election 2024: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी अपने चुनाव-प्रचार अभियान के तहत झारखंड पहुंचे. यहां आज कई स्थानों पर उनकी जनसभा हुईं. झारखंड के चतरा में प्रधानमंत्री को देखने के लिए हजारों लोग ग्राउंड में एकत्रित हो गए. जैसे ही प्रधानमंत्री मोदी का हेलीकॉप्टर वहां लैंड होता दिखा…भीड़ उत्साहित होकर नारेबाजी करने लगी.

प्रधानमंत्री की चतरा रैली से जुड़ा एक वीडियो सामने आया है. जन संबोधन के दौरान प्रधानमंत्री मोदी बोले— “भाइयों बहनों..पिछले 3 चरणों के चुनाव में भाजपा के लिए आपके समर्थन ने INDI Alliance वालों को ऐसा सबक सिखा दिया है कि वो सबजुट हो करके मान्य विपक्ष के लिए जगह ढूंढ रहे हैं.”

इस वीडियो में आप देख सकते हैं कि कैसे बड़ी संख्या में लोग नरेंद्र मोदी को सुनने पहुंचे. यह वीडियो संभवत: ड्रोन कैमरे से शूट किया गया. जनसभा के दौरान पीएम मोदी ने ‘इंडिया अलायंस’ में शामिल दलों पर निशाना साधा.

प्रधानमंत्री मोदी ने कहा, “2024 का चुनाव सिर्फ सरकार बनाने का चुनाव नहीं है. ये चुनाव देश बनाने का चुनाव है, ये चुनाव चोर-लुटेरों से देश को बचाने का चुनाव है.” प्रधानमंत्री मोदी के भाषण को यहां पर वीडियो में सुना जा सकता है-

यह भी पढ़िए: PM Modi In UP: पीएम मोदी का कानपुर में रोड शो, सात विधानसभाओं से होकर गुजरेंगे, गुमटी गुरुद्वारे में टेका माथा- VIDEO

— भारत एक्सप्रेस

Vijay Ram

'भारत एक्सप्रेस' में चीफ सब एडिटर। न्‍यूज वेबसाइट पर एवरग्रीन स्‍टोरीज, क्रिएटिव/स्‍पेशल प्रजेंटेशन, हाइलाइट्स के अगुआ। संस्‍था के शुरुआती दौर से दिन-रात हर मौके पर दम-दिमाग झोंककर स्वयं को तपाया। अब तक 8,000 से ज्‍यादा पोस्ट्स पब्लिश कर चुके, 1K+ बाइलाइन हुईं। 'भारत एक्सप्रेस' के CMD एवं एडिटर-इन-चीफ उपेन्द्र राय जी के प्रोग्राम्स (कॉन्क्लेव), और आर्टिकल्‍स को Bharatexpress.com पर प्रमुखता से कवर करते हैं। जर्नलिज्‍म में इनके 10+ वर्ष बीते। यहां से पहले एबीपी इंटरनेशनल, वनइंडिया हिंदी, राजस्‍थान पत्रिका और भास्कर ग्रुप में सेवा दे चुके। देश-विदेश, सैन्य-रणनीति, स्पेस साइंस, ऑफबीट, धर्म-अध्यात्म की खबरों में रुचि।

Recent Posts

पुलिस मुठभेड़ में मारा गया नोएडा में 50 हजार का इनामी माया त्यागी, दुजाना-भाटी गैंग से था कनेक्शन

Noida Encounter: नोएडा के सेक्टर-126 में पुलिस और CRT की संयुक्त कार्रवाई में 50 हजार…

7 hours ago

दीपावली पर काशी को योगी सरकार की बड़ी सौगात, दिल्ली के लिए शुरू हुई देश की दूसरी वंदे भारत स्लीपर ट्रेन

दीपावली के अवसर पर मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ और रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव ने वाराणसी-नई दिल्ली…

8 hours ago

प्रयागराज में सजा सिनेमा का महाकुंभ, इंटरनेशनल फिल्म फेस्टिवल में क्षेत्रीय भाषाओं के सिनेमा पर हुआ मंथन

प्रयागराज में आयोजित इंटरनेशनल प्रयागराज फिल्म फेस्टिवल 2026 में अवधी, भोजपुरी, बुंदेली और ब्रज भाषा…

9 hours ago

1 नवंबर को दिल्ली में थमेगी रफ्तार! INDIA गठबंधन की रैली को लेकर रूट डायवर्जन लागू

1 नवंबर को रामलीला मैदान में INDIA ब्लॉक की रैली के चलते दिल्ली पुलिस ने…

9 hours ago

संजय गुप्ता के निधन से फिल्म इंडस्ट्री में शोक, सितारों ने भावुक होकर दी श्रद्धांजलि

फिल्ममेकर संजय गुप्ता के अचानक निधन से बॉलीवुड में शोक की लहर दौड़ गई है.…

9 hours ago

मामूली टक्कर के बाद ट्रैफिक कांस्टेबल से उलझी BMW सवार महिला

मुंबई के जुहू में बीएमडब्ल्यू कार सवार महिला ने ट्रैफिक पुलिसकर्मी पर गाड़ी चढ़ाने की…

10 hours ago