चुनाव

क्या अंग्रेज अफसर AO Hume नहीं थे कांग्रेस के संस्थापक? प्रियंका गांधी बोलीं— कांग्रेस पार्टी की नींव महात्मा गांधी ने डाली थी, उन्होंने ही हमें उसूल सिखाए

Congress Party India: भारतीय राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी की नेता प्रियंका गांधी ने आज एक बयान देकर अपनी पार्टी की नींव के विषय में नई बहस छेड़ दी है. लोकसभा चुनाव—2024 के मद्देनजर कांग्रेस उम्मीदवार के लिए रैली करने तेलंगाना के विकाराबाद आईं प्रियंका ने दावा किया कि कांग्रेस पार्टी की राजनीति की नींव महात्मा गांधी ने डाली थी.

प्रियंका गांधी बोलीं— “जब महात्मा गांधी ने भारत की आजादी का आंदोलन किया तो उस समय उन्होंने हमें उसूल सिखाए…वो उसूल थे, जिसने हमारे देश को आजाद किया, हमारा संविधान बनाया, हमारे लोकतंत्र की नींव डाली…कांग्रेस का सबसे गहरा उसूल है कि जनता लोकतंत्र में सर्वोपरि होती है…यहां बैठे एक-एक नेता को ये मालूम है कि उनकी जवाबदेही आपके प्रति है…जो सम्मान आपने दिया है उस सम्मान और शक्ति का आदर होना चाहिए. इसलिए हमारी प्रदेश सरकार ने आपको जो गारंटी दी थी उसे पूरा करने का काम सरकार बनते ही शुरू हो गया.”

28 दिसंबर, 1885 को हुई थी कांग्रेस की स्थापना

कांग्रेस पार्टी की नींव को लेक​र आज दिया गया प्रियंका गांधी का बयान ऐतिहासिक रिकॉर्ड से मेल नहीं खाता. इतिहासकारों के मुताबिक, भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस की स्थापना 28 दिसंबर, 1885 को हुई थी. कांग्रेस पार्टी के जन्मदाता रिटायर्ड अंग्रेज अफसर एओ ह्यूम (एलन आक्टेवियन ह्यूम) थे. थियिसोफिकल सोसायटी के प्रमुख सदस्य रहे एओ ह्यूम की पहल पर बम्बई (बॉम्बे) के गोकुलदास संस्कृत कॉलेज मैदान में 28 दिसम्बर 1885 को कांग्रेस की स्थापना हुई थी. कांग्रेस का प्रारंभिक नेतृत्व- दादाभाई नौरोजी, फिरोजशाह मेहता, बदरुद्दीन तैयबजी जैसे लोगों को सौंपा गया था. 28 दिसम्बर 2023 को कांग्रेस ने अपना 139वां स्थापना दिवस मनाया..अब तक 57 नेताओं ने इसकी कमान संभाली. जब देश आजाद नहीं हुआ था, तो महात्मा गांधी ने कांग्रेस का समर्थन किया था. हालांकि, जब अंग्रेजों ने भारत छोड़ा तो महात्मा गांधी ने कहा था कि अब कांग्रेस (जिसका शाब्दिक अर्थ सभा होता है) की जरूरत नहीं है, इसे भंग कर देना चाहिए. मगर, जवाहर लाल नेहरू ने उनकी बात नहीं मानी.

यह भी पढ़िए: स्वार्थ और अवसरवादिता में घिरी कांग्रेस की हालत ऐसी हो गई है कि आजादी के बाद इतिहास में पहली बार कांग्रेस का जो शाही परिवार दिल्ली में रहता है वो कांग्रेस को वोट नहीं देगा- PM मोदी VIDEO

— भारत एक्सप्रेस

Vijay Ram

'भारत एक्सप्रेस' में चीफ सब एडिटर। न्‍यूज वेबसाइट पर एवरग्रीन स्‍टोरीज, क्रिएटिव/स्‍पेशल प्रजेंटेशन, हाइलाइट्स के अगुआ। संस्‍था के शुरुआती दौर से दिन-रात हर मौके पर दम-दिमाग झोंककर स्वयं को तपाया। अब तक 8,000 से ज्‍यादा पोस्ट्स पब्लिश कर चुके, 1K+ बाइलाइन हुईं। 'भारत एक्सप्रेस' के CMD एवं एडिटर-इन-चीफ उपेन्द्र राय जी के प्रोग्राम्स (कॉन्क्लेव), और आर्टिकल्‍स को Bharatexpress.com पर प्रमुखता से कवर करते हैं। जर्नलिज्‍म में इनके 10+ वर्ष बीते। यहां से पहले एबीपी इंटरनेशनल, वनइंडिया हिंदी, राजस्‍थान पत्रिका और भास्कर ग्रुप में सेवा दे चुके। देश-विदेश, सैन्य-रणनीति, स्पेस साइंस, ऑफबीट, धर्म-अध्यात्म की खबरों में रुचि।

Recent Posts

अयोध्या के राम मंदिर को मिला FSSAI का ‘ईट राइट प्लेस ऑफ वेशर्प’ का सर्टिफिकेट, नवरात्र में उमड़ी भक्तों की भारी भीड़

भारतीय खाद्य सुरक्षा और मानक प्राधिकरण (FSSAI) ने अयोध्या स्थित श्री राम जन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र…

1 minute ago

जेपीएनआईसी के मुख्य द्वार पर टीन लगाने पर रार! क्या अखिलेश यादव के इन तीखे सवालों से घिर गई सरकार?

Election Commission Controversy: सपा प्रमुख अखिलेश यादव ने मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के अयोध्या से चुनाव…

8 minutes ago

‘पहले अपनी टिकट पक्की कर लो, फिर चुनौती देना’, सीएम योगी की अयोध्या वाली चुनौती पर अखिलेश का पलटवार

UP Assembly Election 2027: अयोध्या से चुनाव लड़ने की मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की चुनौती पर…

10 minutes ago

PNB Home Loan: दिवाली पर खरीदना है अपना घर? 30 लाख के लोन पर जानें कितनी बनेगी EMI

PNB Home Loan EMI: दिवाली पर घर खरीदने के लिए पंजाब नेशनल बैंक से 30…

26 minutes ago

लंगूर बनकर हनुमान जी के चरणों में पहुंचे हजारों बच्चे! क्या आपने देखा दुनिया के इस इकलौते मेले का अद्भुत नजारा?

Amritsar News: अमृतसर के ऐतिहासिक दुर्ग्याणा तीर्थ स्थित बड़ा हनुमान मंदिर में शारदीय नवरात्र के…

37 minutes ago

UPI से खरीदा टिकट, मेट्रो में किया सफर… पीएम मोदी ने चेन्नई मेट्रो के फेज-2 की पहली ट्रेन को दिखाई हरी झंडी

PM Modi: पीएम मोदी और सीएम विजय ने चेन्नई मेट्रो फेज-2 की पहली ट्रेन को…

48 minutes ago