चुनाव

कानपुर में CM योगी ने दिया अबकी बार 400 पार का नारा, BJP प्रत्याशी रमेश अवस्थी और अकबरपुर से देवेंद्र सिंह को जिताने की जनता से की अपील

यूपी के सीएम योगी आदित्यनाथ लोकसभा चुनाव को लेकर प्रदेश के अलग-अलग जिलों में ताबड़तोड़ रैलियां कर बीजेपी उम्मीदवारों के समर्थन में वोट की अपील कर रहे हैं.  इसी कड़ी में सीएम योगी आदित्यनाथ ने आज कानपुर में भाजपा उम्मीदवार रमेश अवस्थी और अकबरपुर से प्रत्याशी देवेंद्र सिंह भोले के समर्थन में जनसभाओं को संबोधित किया.

कानपुर के सेंटर पार्क, बाबूपुरवा किदवई नगर में सीएम योगी आदित्यनाथ ने आयोजित कार्यक्रम में विशाल जनसभा को संबोधित किया. इस दौरान मंच पर कानपुर नगर के भाजपा प्रत्याशी रमेश अवस्थी और अकबरपुर लोकसभा के भाजपा प्रत्याशी देवेंद्र सिंह ‘भोले’ मौजूद रहे. चुनावी सभा में सीएम योगी ने दोनों भाजपा प्रत्याशियों को प्रचंड बहुमत से विजयी बनाने के लिए लोगों से अपील की.

CM योगी के निशाने पर कांग्रेस और सपा

वहीं भाजपा प्रत्याशियों के समर्थन में जनसभा करने पहुंचे सीएम योगी आदित्यनाथ ने विपक्ष पर जमकर निशाना साधा. सीएम योगी ने चुनावी जनसभा को संबोधित करते हुए कहा, अगर इंडिया गठबंधन सत्ता में आता है तो देश में एक बार फिर आतंकवाद और नक्सलवाद का दौर शुरू हो जाएगा. उन्होंने आगे कहा कि संविधान संशोधन का डर फैलाने वाली कांग्रेस ने सबसे पहले भारतीय संविधान में संशोधन करते हुए अभिव्यक्ति की आजादी को रौंदने का कार्य किया था.

वहीं सीएम योगी आदित्यनाथ ने समाजवादी पार्टी पर भी तीखा हमला बोलते हुए कहा कि सपा के एजेंडे में अयोध्या का विकास नहीं, हीं बल्कि अयोध्या में आतंकी हमला करने वाले आतंकवादियों के मुकदमे वापस लेना था.

इसे भी पढें: “वे कहते हैं संभल कर चलो पाकिस्तान के पास एटम बम है”, ओडिशा के कंधमाल में बोले पीएम मोदी, सभा में उमड़ा भारी जनसैलाब

400 पार में कानपुर और अकबरपुर की सीटें भी

सीएम योगी ने यहां कानपुर और अकबरपुर लोकसभा सीटों के लिए चुनावी जनसभा को संबोधित कर रहे थे. उन्होंने कहा कि कानपुर को मां गंगा के आशीर्वाद से उर्वरता और उद्यमिता का वरदान मिला है. ये क्रांति धरा होने के साथ ही देश के विकास की ऊर्जा की भूमि भी है. चौथे चरण में कानपुर की जनता को निर्णय लेना है. आज पूरे देश में एक ही स्वर गूंज रहा है ‘फिर एक बार मोदी सरकार और अबकी बार 400 पार. 400 पार में कानपुर और अकबरपुर की सीटें भी शामिल होंगी.”

Rohit Rai

Recent Posts

बिहार के पीरू गांव ने दिल्ली को दिखाई नई राह: कंक्रीट के जंगलों में महकी गांव की सोंधी मिट्टी, प्रवासियों के लिए क़ायम की अनूठी मिसाल

यूनिवर्सिटी एल्युमनाई की तर्ज़ पर अब गांव के बाशिंदे भी महानगरों में मनाएं अपनी मिट्टी…

2 hours ago

श्रीकृष्ण पाथेय न्यास की छात्रवृत्ति के लिए 102 मेधावी चयनित: सीएम मोहन यादव ने दी बधाई, खंडवा जिले से सर्वाधिक 6 विजेता

मध्य प्रदेश संस्कृति विभाग के श्रीकृष्ण पाथेय न्यास द्वारा 102 छात्र-छात्राओं को 'भगवान श्रीकृष्ण मेधावी…

6 hours ago

खड़गे के विवादित बयान के बाद सुर्खियों में पीएम मोदी के पिता! जानिए कौन थे दामोदरदास मूलचंद मोदी?

राजनीतिक बयानबाजी के बीच प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के स्वर्गीय पिता दामोदरदास मूलचंद मोदी चर्चा में…

7 hours ago

मौसम बदलते ही बदला रामलला का दिनचर्या, अब सुबह 4 बजे खुलेंगे पट, जानिए पूरी समय-सारणी

1 नवंबर से अयोध्या के राम मंदिर में श्रीरामलला की पूजा, आरती और दर्शन का…

7 hours ago

मोदी सरकार का बड़ा एक्शन: नार्को-कार्टेल पर सुरक्षा एजेंसियों का सर्जिकल स्ट्राइक, 100 करोड़ का हवाला नेटवर्क ध्वस्त

NCB ने मिजोरम पुलिस और ED के साथ मिलकर 'ऑपरेशन ट्राइडेंट' लॉन्च किया. असम, मिजोरम…

8 hours ago

इलाहाबाद हाई कोर्ट ने अफसरों की लगाई क्लास, 3707 पोस्टमार्टम में से सिर्फ 2 की पुलिस ने मांगी ऑनलाइन

इलाहाबाद हाई कोर्ट की सख्ती के बाद मेडिको-लीगल और पोस्टमार्टम रिपोर्ट अब सीधे CCTNS पोर्टल…

8 hours ago