चुनाव

चुनाव परिणाम आने के 15 दिन बाद मोदी सरकार में शामिल होंगे उद्धव ठाकरे — MP नवनीत राणा के पति रवि का दावा

Lok Sabha Election 2024 : महाराष्ट्र के पूर्व मुख्यमंत्री एवं शिवसेना (UBT) प्रमुख उद्धव ठाकरे मंगलवार को लोकसभा चुनाव के नतीजे आने के 15 दिन बाद मोदी सरकार में शामिल होंगे. यह कहना है अमरावती के बडनेरा से विधायक रवि राणा का. राणा ने दावा किया कि नरेंद्र मोदी फिर देश के प्रधानमंत्री बनेंगे और उद्धव उनकी सरकार का हिस्सा होंगे.

रवि राणा ने आज कहा, “मैं पूरे विश्वास के साथ कह सकता हूं कि मोदीजी के पुन: प्रधानमंत्री बनने के 15 दिन बाद उद्धव ठाकरे मोदी सरकार में और मोदीजी के साथ नजर आएंगे, क्योंकि आने वाला दौर मोदीजी का है और उद्धव ठाकरे यह जानते हैं.” रवि ने कहा कि वह जानते हैं कि उद्धव और शिवसेना (UBT) नेता संजय राउत पीएम मोदी के बारे में किस तरह बोलते रहे हैं.

BJP हार रही है— संजय राउत का दावा

रवि राणा के उलट शिवसेना (UBT) के नेता संजय राउत ने बीजेपी की हार का दावा किया. राउत ने आज मुंबई में मीडिया से बात की. उन्होंने कहा- “बीजेपी चुनाव हार रही है, पीयूष गोयल को मुंबई में रुकना है तो वह मुंबई में अपनी ही नहीं बल्कि पूरे महाराष्ट्र में बीजेपी की हार देखेंगे.”

सांसद नवनीत राणा के पति हैं रवि राणा

बता दें कि रवि राणा महाराष्ट्र की लोक​प्रिय सांसद नवनीत राणा के पति हैं. रवि राणा की पत्नी नवनीत राणा अमरावती से मौजूदा सांसद हैं. उन्होंने इस बार सत्तारूढ़ भारतीय जनता पार्टी के टिकट पर इस सीट से लोकसभा चुनाव लड़ा है. 2019 में वे निर्दलीय उम्मीदवार के रूप में अमरावती सीट से जीती थीं.

— भारत एक्सप्रेस

Vijay Ram

'भारत एक्सप्रेस' में चीफ सब एडिटर। न्‍यूज वेबसाइट पर एवरग्रीन स्‍टोरीज, क्रिएटिव/स्‍पेशल प्रजेंटेशन, हाइलाइट्स के अगुआ। संस्‍था के शुरुआती दौर से दिन-रात हर मौके पर दम-दिमाग झोंककर स्वयं को तपाया। अब तक 8,000 से ज्‍यादा पोस्ट्स पब्लिश कर चुके, 1K+ बाइलाइन हुईं। 'भारत एक्सप्रेस' के CMD एवं एडिटर-इन-चीफ उपेन्द्र राय जी के प्रोग्राम्स (कॉन्क्लेव), और आर्टिकल्‍स को Bharatexpress.com पर प्रमुखता से कवर करते हैं। जर्नलिज्‍म में इनके 10+ वर्ष बीते। यहां से पहले एबीपी इंटरनेशनल, वनइंडिया हिंदी, राजस्‍थान पत्रिका और भास्कर ग्रुप में सेवा दे चुके। देश-विदेश, सैन्य-रणनीति, स्पेस साइंस, ऑफबीट, धर्म-अध्यात्म की खबरों में रुचि।

Recent Posts

राष्ट्र को अस्थिर करने वाली राजनीति से बचें; संविधान का सम्मान सर्वोपरि: इंद्रेश कुमार

लखनऊ में आयोजित मुस्लिम राष्ट्रीय मंच के कार्यकर्ता सम्मेलन में डॉ. इंद्रेश कुमार ने देश…

3 minutes ago

IP Extension दशहरा समारोह में शामिल हो सकते हैं पीएम मोदी, केवल पास धारकों को मिलेगी एंट्री

प्रधानमंत्री मोदी नई दिल्ली के आईपी एक्सटेंशन में दशहरा समारोह में शामिल हो सकते हैं.…

5 minutes ago

कौन हैं मां सिद्धिदात्री? जानिए भगवान शिव को कैसे मिली थीं आठ सिद्धियां और क्या है अर्धनारीश्वर की कथा

Ardhanarishvara Story: मां सिद्धिदात्री को नवदुर्गा का नौवां रूप माना जाता है. प्रचलित कथा के…

18 minutes ago

एशियन पैरा गेम्स का आगाज: PM मोदी ने दी भारतीय दल को बधाई, 168 एथलीट्स दिखाएंगे दम

Asian Para Games 2026 PM Modi Indian contingent: जापान के आइची-नागोया में एशियन पैरा गेम्स…

21 minutes ago

जुहू में टाइगर श्रॉफ की कार पर फायरिंग, 5-7 राउंड गोलियां चलने से हड़कंप; एक्टर सुरक्षित

Firing On Tiger Shroff: अभिनेता टाइगर श्रॉफ को लेकर बड़ी खबर सामने आई है. जुहू…

1 hour ago