चुनाव

Lok Sabha Election 2024: तीसरे चरण के चुनाव में ये उम्मीदवार हैं सबसे गरीब, इनमें से एक की संपत्ति तो महज 12 हजार

Lok Sabha Election 2024 Third Phase Poorest Candidates List: आज लोकसभा चुनाव के तीसरे चरण में जहां ज्योतिरादित्य सिंधिया समेत कई धनकुबेरों की किस्मत ईवीएम में बंद होने वाली है, वहीं कई ऐसे उम्मीदवार भी हैं जो गरीबों की लिस्ट में शामिल हैं. आज यानी 7 मई 2024 को देश भर के 11 राज्यों और केंद्रशासित प्रदेशों के 93 सीटों पर मतदान किए जा रहे हैं. ऐसे में तीसरे चरण के चुनाव में किस्मत आजमा रहे ऐसे 10 उम्मीदवारों के बारे में जानते हैं जो कि गरीब बताए जा रहे हैं.

हसनूराम अंबेडकरी

हसनूराम अंबेडकरी, आगरा लोकसभा सीट से निर्दलीय उम्मीदवार के तौर पर अपनी किस्मत आजाम रहे हैं. चुनावी हलफनामे के मुताबिक, इनके पास कुल संपत्ति 12,963 रुपये की है. बता दें कि तीसरे चरण के सबसे गरीब उम्मीदवारों में हसनूराम का नाम शीर्ष पर है. 69 साल के हसनूराम अंबेडकरी, यूपी के आगरा जिले के खेरागढ़ के रहने वाले हैं.

कैलाश कुमार

लोकसभा चुनाव के तीसरे चरण के मतदान में दूसरे सबसे बड़े गरीब कैंडिडेट कैलाश कुमार हैं. ये यूपी के एटा सीट से निर्दलीय प्रत्याशी के तौर पर चुनावी मैदान में हैं. चुनाव आयोग को दिए हलफनामे के मुताबिक, कैलाश कुमार की कुल संपत्ति 19 हजार रुपये है.

रवि कुमार

चुनाव आयोग में दिए गए हलफनामे के मुताबिक, यूपी के हाथरस से निर्दलीय उम्मीदवार रवि कुमार के पास कुल संपत्ति 21 हजार रुपये है. ये लोकसभा चुनाव के तीसरे चरण में तीसरे सबसे बड़े गरीब कैंडिडेट हैं.

दिनेश कुमार

बदायूं से निर्दलीय उम्मीदवार दिनेश कुमार के पास कुल संपत्ति महज 30 हजार रुपये है. ये लोकसभा चुनाव के तीसरे चरण के मतदान में चौथ सबसे गरीब उम्मीदवार हैं.

महेंद्र सिंह

आगरा (एससी) लोकसभा सीट से निर्दलीय उम्मीदवार के तौर पर किस्मत आजमा रहे महेंद्र सिंह के पास कुल संपत्ति 40 हजार रुपये की है. ये लोकसभा चुनाव के तीसरे चरण के चुनाव में पांचवें सबसे गरीब उम्मीदवार हैं.

रश्मिकांत

यूपी के फिरोजाबाद सीट से निर्दलीय उम्मीदवार रश्मिकांत के पास 50 हजार रुपये की कुल संपत्ति है. इन्हें लोकसभा चुनाव के तीसरे चरण में छठे सबसे गरीब उम्मीदवार के तौर पर देखा जा रहा है.

पवन कुमार और मो. नजीम अली

लोकसभा चुनाव के तीसरे चरण में सातवें सबसे गरीब उम्मीदवार पवन कुमार हैं जो कि संभल लोकसभा सीट से चुनाव लड़ रहे हैं. लोक पार्टी से उम्मीदवार पवन कुमार के पास 80 हजार रुपये की कुल संपत्ति है. जबकि, 8वें सबसे गरीब उम्मीदवार के तौर पर भारत जोड़ो पार्टी के कैंडिडेट मो. नजीम अली हैं. इसके पास कुल संपत्ति 2, 03,343 है.

अनुपम कुमार, वसीम मियां

एटा सीट से किसान क्रांति दल के उम्मीदवार अनुपम कुमार के पास 2,16,558 रुपये की कुल संपत्ति है. तीसरे चरण के चुनाव में सबसे गरीब उम्मीदवारों की लिस्ट में अनुपम कुमार 9वें स्थान पर हैं. इसके अलावा दसवें स्थान पर बरेली लोकसभा सीट से निर्दलीय उम्मीदवार वसीम मियां के पास कुल संपत्ति 2, 23, 769 रुपये की है.

यह भी पढ़ें: तीसरे चरण के चुनाव में किस पार्टी से कितने धनकुबेर कैंडिडेट, देखें करोड़पति उम्मीदवारों की पूरी लिस्ट

-भारत एक्सप्रेस

Dipesh Thakur

Recent Posts

‘भारत में भी सत्ता बदले…’, प्रशांत भूषण-नेहा बोरा के ‘रिजीम चेंज’ बयानों से छिड़ा विवाद, बांग्लादेश मॉडल के सुर अलापे

Delhi Protest News: राहुल गांधी की समर्थक नेहा बोरा बोलीं- 'बांग्लादेश ने हमें एक रास्ता…

25 minutes ago

‘पैसे से नहीं चलती देश की नीतियां…’ स्टारलिंक को लेकर एलन मस्क पर बरसे बीजेपी सांसद निशिकांत दुबे

आईटी संसदीय समिति के अध्यक्ष डॉ. निशिकांत दुबे ने स्टारलिंक के मुद्दे पर एलन मस्क…

26 minutes ago

जेआरडी टाटा का वो सपना, जिसने भारत को दी पहली एयरलाइन; जानिए एयर इंडिया की दिलचस्प कहानी

जेआरडी टाटा को 1929 में भारत का पहला पायलट लाइसेंस मिला था. इसके बाद उन्होंने…

1 hour ago

‘सत्ता को सेवा में बदला’, पीएम मोदी के 25 वर्षों के कार्यकाल पर हिमाचल प्रदेश बीजेपी ने जताई कृतज्ञता

हिमाचल प्रदेश भाजपा ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के सार्वजनिक जीवन के 25 वर्ष पूरे होने…

1 hour ago

पेपर लीक और नकल पर नकेल! मध्य प्रदेश बना देश का पहला राज्य, चार महानगरों में गठित हुए फास्ट-ट्रैक कोर्ट

पेपर लीक और नकल जैसी गतिविधियों पर रोक लगाने के लिए मध्य प्रदेश सरकार ने…

2 hours ago

बुक रिव्यू: AI के दौर में मानवीय चेतना और संवेदनशीलता की पैरवी करती विनीत नायर की पुस्तक ‘इंसान पहले, मशीन बाद में’

मैं प्रसिद्ध लेखक विनीत नायर की पुस्तक 'इंसान पहले, मशीन बाद में' की समीक्षा कर…

2 hours ago