चुनाव

महाराष्ट्र में सभी सीटें जीतेगा NDA, हमें आपस में बांटने वाली मुगलिया विचारधारा के खिलाफ एकजुट होकर परिवारवादी ताकतों को हराना है: डॉ. दिनेश शर्मा

उत्तर प्रदेश के पूर्व उपमुख्यमंत्री एवं भाजपा सांसद दिनेश शर्मा महाराष्ट्र पहुंचे। वहां उन्होंने साउथ—सेन्ट्रल मुम्बई लोकसभा क्षेत्र में पार्टी कार्यकर्ताओं को संबोधित किया। भाजपा के सुपर वॉरियर्स (भाजपा कार्यकर्ताओं) को उत्साहित करते हुए उन्होंने कहा कि महाराष्ट्र में आपस में बांटने वाली मुगलिया विचारधारा के खिलाफ एकजुट होकर मित्र पक्ष के साथ इंडी गठबंधन को पराजित करना है। उनका कहना था कि मुगल भले चले गए हैं, किंतु उनकी बांटने वाली विचारधारा का एनसीपी, कांग्रेस एवं उद्धव की सेना के साथ गठबंधन बना हुआ है।

डॉ. दिनेश शर्मा ने आज कहा कि विरोधी दल भ्रष्टाचार के पोषक हैं, परिवारवाद ही उनका धर्म है। जबकि पीएम मोदी भ्रष्टाचार को समाप्त करने के लिए सतत प्रयास कर रहे हैं..और पूरा देश ही उनका परिवार है। विरोधी दल लड़ाने का काम करते हैं, जबकि भाजपा लोगों को जोड़ने का काम करती है।

डॉ. दिनेश शर्मा ने कहा कि भाजपा ने अपनी विचारधारा में परिवर्तन नहीं किया, इसलिए वह लगातार ऊपर उठती जा रही है। किंतु उद्धव ने जैसे ही पूज्य बालासाहेब ठाकरे जी की हिंदुत्व और सनातनी विचारधारा का परित्याग किया तो कार्यकर्ताओं ने उनका साथ छोड़ दिया। अपने अहंकार के कारण ही उद्धव सत्ता से हटाए गए।

डॉ. दिनेश शर्मा ने कहा कि इस लोकसभा चुनाव में शिवसेना शिंदे गुट, अजीत पवार की एनसीपी, आरपीआई के साथ पूरी महायुति को तालमेल बैठाकर कांग्रेस, उद्धव गुट की शिवसेना, एनसीपी शरद पवार गुट के लोगों को चुनाव में परास्त करना है। वास्तव में विरोधी दल अपने राजनीतिक अस्तित्व की लड़ाई लड़ रहे हैं। इस चुनाव में जनता महायुति को विजयी बनाकर उनके राजनीतिक अस्तित्व को ही समाप्त कर देगी। इसके लिए सुपर वारियर्स को अपने मित्र पक्ष के साथ आपस में तालमेल बनाना है।

डॉ. दिनेश शर्मा ने कहा कि आज प्रथम चरण के मतदान में महाराष्ट्र की पांचों सीटों सहित पूरे भारत में मतदान का जरूर ध्यान मतदाताओं का भाजपा और उनके सहयोगियों के प्रति दिखा है। उससे विपक्ष में बौखलाहट है और वह जल्दी ईवीएम का रोना रोने वाले हैं। उन्होंने भाजपा कार्यकर्ताओं को सुपर वारियर्स की संज्ञा दी और कहा कि जिस प्रकार मुगलों के शासन के खिलाफ उनका नायक सुपरवारियर मराठा होता था। उसी प्रकार इस चुनाव में आपस में बांटने वाली परिवारवादी विचारधारा के विरुद्ध भाजपा के सुपरवारियर को काम करना है।

उन्होंने कहा कि यह मात्र लोकसभा का चुनाव नहीं है, बल्कि यह विधानसभा, नगरपालिका, नगर पंचायत, मेयर, नगर सेवक आदि के चुनाव की तैयारी है। यदि हर बार एनडीए को जिताना है तो अभी से जमीनी स्तर से उसी दिशा में प्रयास करना है। यहां भाजपा के साथ शिवसेना (शिंदे गुट), अजीत पवार की आरपीआई तथा अन्य कई दल समर्थन में आगे आए हैं। यहां पर भाजपा सभी दलों के साथ बेहतर ढंग से सरकार चला रही है। उनका कहना था कि इन इन दलों के साथ तालमेल बनाकर एनडीए को 400 पार के लक्ष्य को प्राप्त करना है और इनके साथ मिलकर चुनाव लड़ने से ही महाराष्ट्र की सभी 48 सीटों पर विजय प्राप्त की जा सकती है। उनका कहना था कि वास्तव में यह चुनाव मोदी को एक बार फिर से प्रधानमंत्री बनाने के लिए जनता लड़ रही है।

डॉ. दिनेश शर्मा ने कहा कि सत्कर्म करने वाले भाजपा कार्यकर्ताओं को महाराष्ट्र में अपना विजयलक्ष्य के साथ जातिवाद, सम्प्रदायवाद और अहंकार की विरोधी दलों की विचारधारा को समाप्त करना है।उनका कहना था कि राजनीति में सत्ता बदलने पर नए लोगों को दल में शामिल होना कोई नई बात नहीं है। किंतु सबसे प्रमुख कार्य अपने अपने पुराने और निष्ठावान कार्यकर्ताओं को सक्रिय करते हुए उन्हें चुनाव में जिम्मेदारी देनी है, क्योंकि जहां भी अपने मित्र पक्ष का प्रत्याशी है और उसकी जीत के लिए चुनाव हो रहा हो तो भी भाजपा अपने सिंबल वाले प्रत्याशी की बात की मित्र पक्ष का भी कार्य करना है। उन्होंने कार्यकर्ता को पार्टी का कभी भी न समाप्त होने वाला अमूल्य धन और नेतृत्व के लिए उसे हृदय का धमनी केंद्र की संज्ञा दी। उन्होंने कहा कि भाजपा के साथ चुनाव लड़ रहे दलों के साथ मिलकर एनडीए की जीत सुनिश्चित करना है। सब को मिलकर काम करने के लिए सभी मित्र दलों को मिलाकर एक समन्वय समिति बना दी गई है। इसलिए इस चुनाव में जो दल भाजपा के साथ मिलकर चुनाव लड़ रहे हैं उनके लिए दुगुने उत्साह से काम करना है।

डॉ. दिनेश शर्मा ने कहा कि जिस प्रकार लड़के की शादी सकुशल सम्पन्न कराने के लिए जीजा और फूफा को नाराज न होने देना और नाराज होने पर उन्हें मनाना होता है, उसी प्रकार चुनाव में सुपरवारियर्स को रूठे हुए अपने विचारों के लोगों को यदि वे किसी भी कारण से नाराज हो तो मनाना है तथा किसी को नाराज नहीं होने देना है। उन्होंने अंत में ’’वीर शिवा के पहुंचे द्वार विपक्षियों में मचा है हाहाकार’’, ’’विपक्ष में मचा है हाहाकार…अबकी बार फिर मोदी सरकार और अबकी बार 400 पार’’ जैसे नारे लगवाकर कार्यकर्ताओं को उत्साहित किया।

इस अवसर पर मुंबई महानगर के महामंत्री संजय उपाध्याय, मुंबई महानगर के भाजपा अध्यक्ष आशीष शेलार, महायुति के उम्मीदवार शिवसेना शिंदे गुट के राहुल शेवाले, महानगर उपाध्यक्ष अमरजीत मिश्रा, जिला अध्यक्ष राजेश शिरवडकर, विधायक कालीदास कोलंबकर, विधायक तमिल सेल्वम, महामंत्री नीरज, महामंत्री विलास अंबेडकर आदि उपस्थित रहे।

— भारत एक्सप्रेस

Bharat Express Desk

Recent Posts

मुंबई से भागे, कोटा में धरे गए! टाइगर श्रॉफ की कार पर गोली चलाने वाले तीनों शूटर गिरफ्तार

Tiger Shroff Firing: बॉलीवुड अभिनेता टाइगर श्रॉफ की कार पर हुई गोलीबारी की घटना के…

7 minutes ago

BLA ने उड़ाया PAK आर्मी का काफिला…! मेजर समेत 7 सैनिक ढेर, बलोचों से भी मार खा रहे मुनीर?

बलूच लिबरेशन आर्मी (BLA) ने दावा किया है कि 18 अक्टूबर को बलूचिस्तान के ग्वादर…

9 minutes ago

‘सपनों की रानी’ के प्यार में बर्बाद हुआ ब्राजीलियाई आशिक, 2,000 KM दूर जाकर खुला खौफनाक राज; देखें VIDEO

AI Love Scam: एक वर्चुअल एआई हसीना का झूठा वादा और प्यार में अंधा हुआ…

58 minutes ago

राजनाथ सिंह से लेकर अमित शाह तक… जानिए देश के नेताओं ने कैसे दी महानवमी की बधाई?

नवरात्र के नौवें दिन केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह सहित कई नेताओं की ओर से…

59 minutes ago

ट्रंप के ‘मदर ऑफ ऑल बॉम्ब’ की आहट!12 देशों में एडवाइजरी जारी, बड़े हमले की तैयारी में अमेरिका?

मिडिल ईस्ट में बढ़ते तनाव के बीच अमेरिकी नागरिकों के लिए सुरक्षा अलर्ट जारी होने…

1 hour ago

रामायण की कितनी कहानियां? आनंद नीलकंठन की किताब बताती है, हर दौर में बदलती रही इस महाकाव्य की दुनिया

आनंद नीलकंठन की किताब विविध रामायण, विविध पाठ बताती है कि रामायण सिर्फ एक कहानी…

1 hour ago