चुनाव

एक क्लिक में पढ़िए आज की 10 बड़ी चुनावी खबरें

Election 2024: लोकसभा चुनाव का बिगुल बज चुका है. चाय की टपरी हो या फिर पान की दुकान, हर जगह चुनाव के चर्चे हो रहे हैं. लोगों की बातें सुन सुनकर ऐसा लगता है कि नेताओं से ज्यादा चुनाव की बातें तो जनता कर रही है. कौन जीतेगा? कौन हारेगा? किसने बदला पाला, किस पार्टी ने किया कौन-सा चुनावी वादा. नेताओं की ओर से एक-दूसरे पर लगाए जा रहे आरोप-प्रत्यारोप के बीच आइए यहां जानते हैं चुनाव से जुड़ी 19 अप्रैल की 10 बड़ी खबरें-

बसपा ने यूपी में उम्मीदवारों की छठी सूची जारी की

बसपा ने लोकसभा चुनाव के लिए शुकवार को यूपी में प्रत्याशियो की छठी सूची की घोषणा कर दी है. पार्टी ने वाराणसी व फिरोजाबाद से अपने प्रत्याशी को बदल दिए हैं. इससे पहले वाराणसी से अतहर जमाल लारी को उतारा गया था. अब इनकी जगह अतहर जमाल लारी को प्रत्याशी बनाया गया ​है. इस लिस्ट में 11 लोग के नाम है.जिसमें से 4 लोग मुस्लिम समाज से ताल्लुक रखते है. सपा ने हरदोई में भीमराव अंबेडकर को प्रत्याशी बनाया है. संतकबीरनगर में मोहम्मद आलम, फतेहपुर में डॉ. मनीष सचान, फिरोजाबाद में चौधरी बशीर, सीतापुर में महेंद्र सिंह यादव, महाराजगंज में मोहम्मद मौसमे आलम को प्रत्याशी बनाया गया है. मिश्रिख में बी आर अहिरवार, वाराणसी में सैय्यद नेयाज अली, मछलीशहर में कृपाशंकर सरोज, भदोही में अतहर अंसारी और फूलपुर से जगन्नाथ पाल को उम्मीदवार बनाया है.

रामपुर के एक गांव ने किया मतदान का बहिष्कार

उत्तर प्रदेश के रामपुर जिले के एक गांव के मतदान केंद्र में सन्नाटा बिखरा दिखाई दिया. रामपुर के पटवाई थाना क्षेत्र के निस्बा गांव में सुबह से ही वोटिंग बंद मिली. गांव से लोगों ने सुबह ही मतदान के खिलाफ प्रदर्शन किया और कहा कि गांव में कोई विकास कार्य नहीं कराए गए हैं. पूरे गांव की सड़क खराब पड़ी हुई है. गांव वालों ने कहा कि सड़क इतनी खराब है कि कोई इस गांव में नहीं आना चाहता. यहां तक कि कोई अपने बेटे की शादी भी यहां नहीं करना चाहता और न ही यहां पर बारात लाना चाहता है. ग्रामीणों ने प्रदर्शन करते हुए कहा कि पहले सड़क पर बात होगी इसके बाद वोट दिया जाएगा.

मणिपुर पोलिंग बूथ पर गोलीबारी, तोड़ दी गई EVM मशीन

मणिपुर में बिष्णुपुर जिले के थमनपोकपी में एक मतदान केंद्र पर गोलीबारी की खबर सामने आई. इस घटना में 3 लोगों के घायल होने की सूचना मिली. बताया जा रहा है कि इंफाल ईस्ट के थोंगजू के एक बूथ पर EVM में तोड़फोड़ की खबर सामने आई थी लेकिन ये बात सामने नहीं आ सकी है कि हमला किसने किया. बता दें कि आज यानी पहले चरण में मणिपुर की दो सीटों- इनर मणिपुर और आउटर मणिपुर सीट पर मतदान हुए.

पूर्वी नगालैंड में मतदान केंद्रों पर पसरा सन्नाटा

अलग राज्य की मांग को लेकर पूर्वी नगालैंड के सात जनजातीय संगठनों की शीर्ष संस्था ‘ईस्टर्न नगालैंड पीपुल्स ऑर्गेनाइजेशन’ (ईएनपीओ) के अनिश्चितकालीन बंद के आह्वान के मद्देनजर लोग शुक्रवार को घरों के भीतर ही रहे और क्षेत्र के छह जिलों में मतदान केंद्र वीरान नजर आए. सूत्रों ने बताया कि स्थिति शांतिपूर्ण है, लेकिन जिला प्रशासन और अन्य आपातकालीन सेवाओं से जुड़े लोगों एवं वाहनों को छोड़कर सड़कों पर किसी भी व्यक्ति या वाहन की कोई आवाजाही नहीं दिखी.

सपा ने बूथ पर कब्जा करने का लगाया आरोप

पहले चरण के चुनाव में सपा (समाजवादी पार्टी) के सोशल मीडिया प्लेटफार्म एक्स पर लगातार EVM खराब होने से लेकर भाजपा द्वारा बूथ पर कब्जा करने और सपा वोटरों को भगाने तक की शिकायत चुनाव आयोग से की. सपा ने रामपुर लोकसभा के बिलासपुर में बूथ संख्या 52 पर भाजपा समर्थकों द्वारा बूथ पर कब्ज़ा करने और सपा के वोटरों को भगाने का आरोप लगाया. इसी के साथ ही कैराना लोकसभा के गंगोह के बूथ संख्या 148 पर ईवीएम मशीन खराब होने की बात भी कही. इन सभी आरोपों के साथ ही सपा ने चुनाव आयोग संज्ञान लेने के साथ ही निष्पक्ष मतदान सुनिश्चित कराने की मांग की है.

बंगाल के कूच बिहार में चुनाव के दौरान हिंसा और पथराव

लोकसभा चुनाव के पहले चरण के मतदान के दौरान पश्चिम बंगाल के कूच बिहार में हिंसा की खबर सामने आई. बंगाल के कूच बिहार जिले के दिनहट्टा इलाके में बीजेपी कार्यकर्ता के घर के बाहर बम मिला. इसके अलावा कूच बिहार के चांदमारी इलाके में बीजेपी के बूथ अध्यक्ष लाल सरकार के साथ मारपीट हुई. इस दौरान बीजेपी नेता के सिर में चोट आई. जिसके बार उन्हें अस्पताल में भर्ती कराया गया. इस हमले में टीएमसी के कार्यकर्ताओं पर हमले का आरोप लगाया गया. कूच बिहार के चांदमारी इलाके में पथराव हुआ है. इसका वीडियो भी सामने आया है. वीडियो में दोनों तरफ से लोगों की पत्थरबारी करते हुए देखा जा सकता है.

लहंगा पहने दुल्हन पहुंची वोट डालने

त्तर प्रदेश के मुजफ्फरनगर में मतदान बूथ संख्या- 193 और 194 पर एक दुल्हन अपना वोट डालने के लिए पहुंची तो लोगों के आकर्षण का केंद्र बन गई. लाल जोड़े में सजी दुल्हन ने इस मौके पर लोगों से मतदान करने की अपील भी की. इस दौरान वह अपने परिजनों के साथ नजर आई. वहीं उत्तराखंड में भी एक नवविवाहित जोड़े ने आज आम चुनाव के लिए पौढ़ी गढ़वाल के एक मतदान केंद्र पर मतदान किया.

डिंपल यादव की बेटी ने किया प्रचार

समाजवादी पार्टी की सांसद डिंपल यादव की बेटी अदिति ने लोकसभा चुनाव के लिए मैनपुरी में पार्टी का प्रचार किया. लोकसभा चुनाव में उत्तर प्रदेश की मैनपुरी लोकसभा सीट से सपा ने डिंपल यादव को अपना उम्मीदवार बनाया है. डिंपल यादव यूपी के पूर्व सीएम और सपा मुखिया अखिलेश यादव की पत्नी हैं और मैनपुरी से सांसद हैं.

कांग्रेस, INDI गठबंधन विकास और किसान विरोधी

कांग्रेस और इंडिया गुट को “विकास विरोधी और किसान विरोधी” बताते हुए प्रधान मंत्री नरेंद्र मोदी ने शुक्रवार को कहा कि इंडिया गुट पर्याप्त मुद्दों की कमी से जूझ रहा है. महाराष्ट्र के वर्धा में एक सार्वजनिक बैठक को संबोधित करते हुए, पीएम मोदी ने कहा, “भाजपा के विकास के एजेंडे के विपरीत, INDI गठबंधन महत्वपूर्ण मुद्दों की कमी से जूझ रहा है, अपमान की राजनीति का सहारा ले रहा है. सनातन सिद्धांतों का विरोध करने वाले नेताओं को आमंत्रित करके, वे कार्यक्रमों का बहिष्कार करते हैं. जैसे कि अयोध्या में राम मंदिर का उद्घाटन.”

इसे भी पढ़ें: लोकसभा चुनाव 2024: बसपा ने यूपी में उम्मीदवारों की छठी सूची जारी की, पीएम मोदी के खिलाफ नेयाज अली को मैदान में उतारा

AIMIM प्रमुख ओवैसी और केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने नामांकन दाखिल किया

एआईएमआईएम प्रमुख असदुद्दीन ओवैसी ने आज लोकसभा चुनाव के लिए अपना नामांकन दाखिल किया. प्रतिष्ठित हैदराबाद निर्वाचन क्षेत्र, जिसे ओवेसी परिवार का गढ़ माना जाता है से चार बार के सांसद ने मक्का मस्जिद में शुक्रवार की नमाज अदा की और हैदराबाद निर्वाचन क्षेत्र से अपना नामांकन पत्र दाखिल करने से पहले एक विशाल जुलूस का नेतृत्व किया. वहीं दूसरी तरफ केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने शुक्रवार को गांधीनगर लोकसभा सीट से अपना नामांकन दाखिल किया. इस मौके पर अमित शाह के साथ गुजरात के मुख्यमंत्री भूपेन्द्र पटेल भी मौजूद थे.

Rohit Rai

Recent Posts

चंडीगढ़ में भागवत कथा का भावुक समापन: व्यासपीठ के सामने रो पड़े Singer B Praak

चंडीगढ़ के सेक्टर 34 में आयोजित सात दिवसीय श्रीमद्भागवत कथा का समापन भावुक पलों के…

2 minutes ago

अयोध्या में जलेंगे 30 लाख दीये, 56 घाटों पर 35 हजार वालंटियर बनाएंगे विश्व रिकॉर्ड

Ayodhya Deepotsav 2026: अयोध्या में 7 नवंबर को होने वाले दसवें दीपोत्सव में 30 लाख…

9 minutes ago

जामिया प्रदर्शन के नाम पर फैलाया जा रहा था खतरनाक झूठ, भारतीय सेना ने सच किया उजागर

सोशल मीडिया पर पाकिस्तान समर्थित अकाउंट से फैलाए गए उस दावे को भारतीय सेना ने…

26 minutes ago

धनतेरस पर यम दीपदान 2026: किस दिन जलाएं यमराज के नाम का दीपक? जानें सही विधि और धार्मिक महत्व

Yam Deep Daan on Dhanteras: धनतेरस पर यमराज के नाम का दीपदान करने की परंपरा…

35 minutes ago

सेना में AI से गुगल में घमासान, सहूलियत या सुरक्षा पर खतरा? जानें मामला

Google DeepMind AI Military Controversy: पेंटागन और इजरायल के साथ सैन्य समझौतों के विरोध में…

58 minutes ago

2047 के विकसित भारत में खेल निभाएंगे अहम भूमिका, नई दिल्ली में आयोजित स्पोर्ट्स CSR समिट में बोले दिग्गज

नई दिल्ली के PHD हाउस में आयोजित स्पोर्ट्स CSR Summit में खेल राज्य मंत्री रक्षा…

2 hours ago