चुनाव

Lok Sabha Election 2024: कौन बनेगा PM? 4 जून को सुबह 6 बजे से सबसे तेज चुनाव नतीजे देखिए सिर्फ ‘भारत एक्सप्रेस’ पर

Lok Sabha Election 2024: Lok Sabha Election 2024: लोकसभा चुनाव का बिगुल बजने के साथ ही राजनीतिक दलों द्वारा अपने-अपने जीत के दावे किए जा रहे हैं. भाजपा हो या कांग्रेस या अन्य दल, इस चुनाव में मतदाताओं को लुभाने में किसी ने कोई कसर नहीं छोड़ी.

लोकतंत्र के इस सबसे बड़े पर्व में आप तक हर खबर और अपडेट को भारत एक्सप्रेस (Bharat Express) ने सबसे तेज और प्रमुखता से पहुंचाया है. चुनाव से संबंधित छोटी-बड़ी सभी खबरों पर हमारी पैनी नजर रही है. ऐसे में 4 जून का दिन सबसे खास होने वाला है, जिस दिन चुनाव परिणाम आएंगे.

Bharat Express पर जानें किसे मिलेगी सत्ता की चाबी

राजनीतिक दलों के अलावा अब पूरे देश की निगाहें 4 जून को आने वाले नतीजों पर है. देश की अवाम के दिलों में क्या है और यह किसे देश की बागडोर सौंपने वाली है, इसका पता इस तारीख को चल जाएगा. इस दिन करीब-करीब यह तय हो जाएगा कि देश की सत्ता किस पार्टी के पास रहने वाली है या फिर कुछ ऐसा होने वाला है, जिसके बारे में राजनीतिक पंडितों के सारे अनुमान गलत साबित हो जाएंगे!

ऐसे में भारत एक्सप्रेस की कोशिश रहेगी कि चुनावी नतीजों और इस दिन की हर अपडेट को आप तक सबसे पहले पहुंचाए. 4 जून को भारत एक्सप्रेस की वेबसाइट, चैनल और सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म्स पर चुनावी नतीजों और चुनाव से जुड़ी खबरों का पल-पल का अपडेट लिया जा सकता है.

4 जून को बने रहिए भारत एक्सप्रेस के साथ

4 जून को सुबह 8 बजे से ही मतगणना शुरू हो जाएगी. इसके बाद रुझान भी आने लगेंगे. चुनाव आयोग द्वारा मिली जानकारी के अनुसार, मतगणना से दो घंटे पहले स्ट्रॉन्ग रूम खोले जाएंगे. 8 बजे से ईवीएम में दर्ज वोटों के साथ ही डाक मतपत्रों की भी गणना की जाएगी. डाक मत्रपत्रों की मतगणना सबसे पहले होगी. इसके आधे घंटे बाद EVM के मतों की गणना शुरू की जाएगी. इस दिन सुबह 6 बजे से आप भारत एक्सप्रेस पर खबरों का अपडेट ले सकते हैं.

-भारत एक्सप्रेस

Rohit Rai

Recent Posts

Explainer: आलू-टमाटर सस्ते, प्याज 108% महंगा; आंकड़ों और बाजार के बीच इतना फर्क क्यों?

Onion Price Inflation: प्याज की महंगाई दर 108.09% पहुंच गई है लेकिन दिलचस्प बात यह…

15 minutes ago

‘देश को क्यों खराब कर रहा है भाई?’, दिल्ली एयरपोर्ट पर CJP एक्टिविस्ट का विरोध, वायरल वीडियो में लोगों ने पूछे सवाल

CJP एक्टिविस्ट अभिजीत दिपके का दिल्ली एयरपोर्ट पर विरोध किए जाने का वीडियो सोशल मीडिया…

49 minutes ago

गंभीर के बर्थडे पर बिगड़ा खेल, शे होप के शतक और कीमो पॉल के पंजे से भारत की हार, 2-2 से बराबर हुई टी20 सीरीज

IND vs WI: हैदराबाद में खेले गए चौथे टी20 मुकाबले में वेस्टइंडीज ने भारत को…

1 hour ago

एस जयशंकर-UAE विदेश मंत्री की अहम मुलाकात, बदलती दुनिया पर हुई चर्चा; वैश्विक संस्थाओं में सुधार पर जोर

विदेश मंत्री एस. जयशंकर ने यूएई के उप प्रधानमंत्री और विदेश मंत्री अब्दुल्ला बिन जायद…

2 hours ago

अंकिता भंडारी केस पर सियासत तेज, इंडिया गेट से माता-पिता समेत कई लोग हिरासत में; कांग्रेस ने सरकार को घेरा

Ankita Bhandari Case: अंकिता भंडारी हत्याकांड में न्याय की मांग को लेकर इंडिया गेट पर…

2 hours ago