Shraddha Walker murder case
दिल्ली पुलिस ने श्रद्धा वॉकर हत्या मामले में मंगलवार को सप्लीमेंट्री चार्जशीट साकेत कोर्ट के एमएम अविरल शुक्ला की कोर्ट में दाखिल कर दी है. चार्जशीट में डिजिटल और फोरेंसिक एविडेंस शामिल किए गए है. यह 3,000 पेज की है.
आफताब पूनावाला पर अपनी लिव-इन पार्टनर श्रद्धा वॉकर की हत्या करने और उसके शव के टुकड़े-टुकड़े करने का आरोप है. सप्लीमेंट्री चार्जशीट में हत्या के आरोपी लिव-इन-पार्टनर आफताब पूनावाला के मोबाइल फोन की सर्च हिस्ट्री और उसकी ट्रेवल हिस्ट्री, जहां-जहां उसने श्रद्धा के बॉडी पार्ट्स को फेका था ये सब शामिल किया गया है.
चार्जशीट में श्रद्धा वॉकर के फोन की गूगल लोकेशन्स को शामिल किया गया है. साथ ही ये भी बताया गया है कैसे श्रद्धा का फोन दो बार मुंबई गया और फोन की हिस्ट्री कैसे गायब की गई. चार्जशीट में आफताब की सर्च हिस्ट्री, जिसमें फ्लेयर गन समेत तमाम डिजिटल सबूतों को शामिल किया गया है.
इससे पहले पूनावाला के खिलाफ पिछले साल जनवरी में 6,629 पन्नों की चार्जशीट दाखिल की गई थी. दिल्ली पुलिस ने अपनी जांच के 90 दिन पूरे होने से पहले ही चार्जशीट दाखिल किया था.
आफताब पूनावाला पर आरोप है कि उसने मई 2022 में राष्ट्रीय राजधानी के महरौली में श्रद्धा वॉकर का गला घोंट दिया और उसके शव के 35 टुकड़े कर दिए थे और पहचान न हो पाए इसके लिए शरीर के टुकड़ों को शहर के विभिन्न इलाकों में फेंक दिया था.
उस पर भारतीय दंड संहिता (IPC) की धारा 302 (हत्या) और 201 (अपराध के सबूतों को गायब करना) के तहत आरोप लगाया गया है. सूत्रों ने कहा कि आरोप पत्र में मुख्य रूप से Google लोकेशन, सर्च हिस्ट्री और अन्य डिजिटल और फोरेंसिक साक्ष्य रिपोर्ट शामिल हैं.
आफताब ने पुलिस के सामने श्रद्धा का गला घोंटने और उसके शरीर को 35 टुकड़ों में काटने की बात कबूल की है. उसने शव के टुकड़ों को कई दिनों तक जंगल में फेंकने से पहले दक्षिण दिल्ली के महरौली स्थित अपने फ्लैट पर फ्रिज में रखा था. छतरपुर के जंगलों में बरामद हड्डियों की डीएनए रिपोर्ट में पुष्टि हुई कि ये श्रद्धा की थी. इसके अलावा आफताब का कबूलनामा और नार्को टेस्ट की रिपोर्ट भी शामिल है.
-भारत एक्सप्रेस
चक्रवाती तूफान 'मुरासु' के प्रभाव से दक्षिण भारत समेत देश के 13 राज्यों में हल्की…
4 नवंबर 2026, बुधवार को कार्तिक कृष्ण पक्ष की दशमी तिथि के बाद रमा एकादशी…
आज 4 नवंबर 2026 को रमा एकादशी, एन्द्र योग और पूर्वाफाल्गुनी नक्षत्र के संयोग में…
Amit Shah Peepal Van Viksit Bharat Sankalp Park Nava Raipur: गृह मंत्री अमित शाह ने…
Devendra Fadnavis Pimpri Chinchwad Police Dial 112 response time: महाराष्ट्र के CM देवेंद्र फडणवीस ने…
Antaragni IIT Kanpur Social Initiatives: IIT कानपुर में आज मनोरंजन के साथ समाज सेवा का…