Mayawati
Lok Sabha Elections 2024 5th Phase: यूपी सहित देश के आठ राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों की 49 सीटों के लिए सुबह 7 बजे से वोटिंग जारी है. पांचवें चरण के मतदान में लोगों में वोट डालने को लेकर बड़ा उत्साह दिखाई दे रहा है. सुबह से ही लोग मतदान केंद्रों पर जाकर देश में एक बेहतर सरकार बनाने के लिए मतदान कर रहे हैं. बड़ी संख्या में महिलाएं, युवा व बुजुर्ग वोटर्स मतदान केंद्रों पर दिखाई पड़ रहे हैं. इसी बीच बसपा सुप्रीमो मायावती ने वोट डाला है.
लखनऊ में एक मतदान केंद्र में वोट डालने के बाद उन्होंने मीडिया से बात करते हुए कहा, “मैंने मतदान कर दिया है. मैं सभी मतदाताओं से अपील करती हूं कि मतदान जरूर करें. मैं सभी राजनीतिक दलों से कहना चाहती हूं कि उनको जनहित के मुद्दों को प्राथमिकता देनी चाहिए.”
वहीं मुम्बई में वोट डालने के बाद उत्तर मध्य लोकसभा सीट से भाजपा उम्मीदवार उज्जवल निकम ने कहा, “संविधान ने हमें वोट करने का हक दिया है और मुझे खुशी इस बात की है कि 2 दिन की छुट्टी के बाद भी आज बड़ी संख्या में लोग वोट कर रहे हैं. इसका मतलब है कि हर कोई अपने अधिकार के लिए जागरूक है.’
जम्मू और कश्मीर की बारामूला सीट पर आज वोटिंग जारी है. इसी बीच JKNC के उपाध्यक्ष उमर अब्दुल्ला ने कहा, “मुझे उम्मीद है कि लोग अपने वोट का इस्तेमाल करेंगे. लोकतंत्र में सबसे बड़ी ताकत जनता की आवाज, जनता का वोट है. मैं बारामूला के लोगों से अपील करता हूं कि वे बाहर आएं और अपना वोट डालें. मैं हमेशा कहता रहा हूं कि ऐसे दावे करना कि बड़ी संख्या में पर्यटक आ रहे हैं और स्थिति सामान्य है ठीक नहीं है. ऐसा करके हम पर्यटकों की जान खतरे में डाल रहे हैं. यदि पर्यटकों को सुरक्षा प्रदान नहीं की जा सकती तो हमें ऐसे दावे करने से बचना चाहिए.” बता दें कि शनिवार देर रात दक्षिण कश्मीर के दो स्थानों पर आतंकियों ने हमला बोला था जिसमें जयपुर के एक पर्यटक दंपती को भी पास से गोली मार दी गई थी. इसके बाद दोनों को अस्पताल में इलाज के लिए भर्ती कराया गया था. तो वहीं भाजपा के पूर्व सरपंच एजाज अहमद शेख की गोली मारकर हत्या कर दी गई थी.
-भारत एक्सप्रेस
12 अक्टूबर 1964 को सोवियत संघ ने वोस्कोद-1 अंतरिक्ष यान लॉन्च किया था, जो दुनिया…
Dharavi Redevelopment Project: अडाणी समूह ने मुंबई के माटुंगा में धारावी पुनर्विकास परियोजना के तहत…
8 अक्टूबर 2026 को हिंदी सिनेमा के दिग्गज अभिनेता राज कुमार की 100वीं जयंती है.…
INDIA Bloc Rally: वोट चोरी के आरोपों को लेकर INDIA ब्लॉक दिसंबर के पहले सप्ताह…
यूपी बोर्ड ने 10वीं और 12वीं की 2027 परीक्षाओं का टाइमटेबल जारी कर दिया है.…
BJP Congress Clash Jamshedpur: जमशेदपुर में बीजेपी महिला मोर्चा के प्रदर्शन के दौरान हुए कथित…