दुनिया

Iran के राष्ट्रपति Ebrahim Raisi और विदेश मंत्री की हेलिकॉप्टर क्रैश में मौत, हादसे के 17 घंटे बाद पहुंची रेस्क्यू टीमें, PM मोदी ने व्यक्त की संवेदना

Iran President Death: ईरान के राष्ट्रपति इब्राहिम रईसी को लेकर बड़ी खबर सामने आ रही है. ईरानी मीडिया ने दावा किया है कि सेना को दुर्घटनाग्रस्त हेलिकॉप्टर का मलबा मिल गया है और राष्ट्रपति इब्राहिम रईसी की मौत हो गई है. बता दें कि रविवार को इब्राहिम रईसी और कई ईरानी अधिकारियों हेलिकॉप्टर ले जा रहा था. इस दौरान एक जगह पर ये दुर्घटनाग्रस्त हो गया. इसके बाद से जारी सर्च ऑपरेशन में हेलिकॉप्टर का मलबा मिलने की खबर सामने आ रही है. ईरानी मीडिया ने राष्ट्रपति रईसी के साथ ही हेलिकॉप्टर में मौजूद सभी लोगों के मारे जाने की बात कही है. हेलिकॉप्टर क्रैश होने के करीब 17 घंटे बाद रेस्क्यू टीमें क्रैश साइट पर पहुंच सकीं. हादसे का एक वीडियो (ड्रोन) सामने आया है. जिसमें देखा जा सकता है कि किस प्रकार हेलिकॉप्टर बुरी तरह से क्षतिग्रस्त हो गया है. वहीं, रेस्क्यू टीम हेलिकॉप्टर में सवार लोगों का पता लगाने में जुटी है.

कहां और कैसे क्रैश हुआ ईरानी राष्ट्रपति का हेलिकॉप्टर?

यह घटना ऐसे समय में हुई है जब रईसी और सर्वोच्च नेता अयातुल्ला अली खामेनेई के नेतृत्व में ईरान ने पिछले महीने इजराइल पर एक जबरदस्त ड्रोन और मिसाइल हमला किया था. इसके अलावा ईरान का यूरेनियम संवर्धन भी हथियार बनाने के लिए आवश्यक स्तर के करीब पहुंच गया है. रईसी ईरान के पूर्वी अजरबैजान प्रांत में यात्रा कर रहे थे. सरकारी टीवी ने कहा कि ‘‘हार्ड लैंडिंग’’ की यह घटना ईरान की राजधानी तेहरान से लगभग 600 किलोमीटर (375 मील) उत्तर-पश्चिम में अजरबैजान देश की सीमा से सटे जुल्फा शहर के निकट हुई. हालांकि, बाद में टीवी ने बताया कि यह घटना उजी के निकट हुई है.

राष्ट्रपति रईसी के साथ और कितने लोग थे हेलिकॉप्टर में?

सरकारी समाचार एजेंसी ‘आईआरएनए’ की खबर के अनुसार, रईसी के साथ ईरान के विदेश मंत्री हुसैन अमीराब्दुल्लाहियन, ईरान के पूर्वी अजरबैजान प्रांत के गवर्नर और अन्य अधिकारी तथा अंगरक्षक भी यात्रा कर रहे थे. एक स्थानीय सरकारी अधिकारी ने इसे “दुर्घटना” कहा, लेकिन अन्य ने या तो “हार्ड लैंडिंग” या “घटना” करार दिया. रईसी की स्थिति के बारे में घंटो बाद भी न तो ‘आईआरएनए’ और न ही सरकारी टीवी ने कोई जानकारी दी.

दुख की इस घड़ी में भारत ईरान के साथ: पीएम मोदी

इस बीच, प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने ईरानी राष्ट्रपति इब्राहिम रईसी के निधन पर अपनी संवेदना व्यक्त की है. उन्होंने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म ‘एक्स’ पर लिखा- इस्लामी गणतंत्र ईरान के राष्ट्रपति डॉ. सैयद इब्राहिम रईसी के दुखद निधन से गहरा दुख और सदमा लगा है. भारत-ईरान द्विपक्षीय संबंधों को मजबूत करने में उनके योगदान को हमेशा याद किया जाएगा. उनके परिवार और ईरान के लोगों के प्रति मेरी संवेदना. दुख की इस घड़ी में भारत ईरान के साथ खड़ा है.

– भारत एक्सप्रेस

Dipesh Thakur

Recent Posts

वोस्कोद-1: दुनिया का पहला तीन-सदस्यीय अंतरिक्ष मिशन, जिसे देखकर हिल गई थी अमेरिका की दुनिया

12 अक्टूबर 1964 को सोवियत संघ ने वोस्कोद-1 अंतरिक्ष यान लॉन्च किया था, जो दुनिया…

2 hours ago

धारावी के लोगों के लिए बड़ी शुरुआत, 10,432 नए घरों का निर्माण शुरू; अडाणी समूह ने किया भूमिपूजन

Dharavi Redevelopment Project: अडाणी समूह ने मुंबई के माटुंगा में धारावी पुनर्विकास परियोजना के तहत…

3 hours ago

राज कुमार की 100वीं जयंती: पुलिस इंस्पेक्टर से पर्दे के ‘बादशाह’ बनने तक, कोई नहीं दोहरा पाया उनका वह अंदाज

8 अक्टूबर 2026 को हिंदी सिनेमा के दिग्गज अभिनेता राज कुमार की 100वीं जयंती है.…

3 hours ago

वोट चोरी के मुद्दे पर INDIA ब्लॉक की बड़ी तैयारी, दिसंबर में रामलीला मैदान से शक्ति प्रदर्शन का प्लान

INDIA Bloc Rally: वोट चोरी के आरोपों को लेकर INDIA ब्लॉक दिसंबर के पहले सप्ताह…

3 hours ago

यूपी बोर्ड परीक्षाओं की तारीख घोषित: 5 से 24 फरवरी तक चलेंगे 10वीं और 12वीं के एग्जाम

यूपी बोर्ड ने 10वीं और 12वीं की 2027 परीक्षाओं का टाइमटेबल जारी कर दिया है.…

3 hours ago

जमशेदपुर में बवाल पर गरमाई सियासत, बीजेपी का कांग्रेस पर हमला; आदित्य साहू ने कार्रवाई की उठाई मांग

BJP Congress Clash Jamshedpur: जमशेदपुर में बीजेपी महिला मोर्चा के प्रदर्शन के दौरान हुए कथित…

3 hours ago