चुनाव

जम्मू-कश्मीर में वोट डालने के लिए उमड़ा जनसैलाब, इस पोलिंग बूथ पर सबसे पहले 99 साल के बुजुर्ग ने डाला वोट- Video

Lok Sabha Elections 2024 5th Phase: उत्तर प्रदेश, मुम्बई, जम्मू-कश्मीर सहित देश के आठ राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों की 49 सीटों के लिए सुबह 7 बजे से मतदान शुरू हो गया है. नेता-अभिनेता सभी मतदान कर रहे हैं और जनता से वोट डालने की अपील कर रहे हैं तो वहीं जम्मू-कश्मीर की बारामुला सीट पर मतदान में बड़ी संख्या में जनता वोट डालने के लिए मतदान केंद्रों पर पहुंच रही है. अनुच्छेद 370 हटने के बाद पहली बार हो रहे लोकसभा चुनाव में मतदान के दौरान लोगों में एक अलग ही उत्साह देखने को मिल रहा है.

बता दें कि इस सीट पर 23 उम्मीदवारों में से मुख्य मुकाबला नेशनल कान्फ्रेंस के उमर अब्दुल्ला, पीपुल्स कान्फ्रेंस के सज्जाद गनी लोन, निर्दलीय इंजीनियर रशीद और पीडीपी के मीर मोहम्मद फैयाज के बीच माना जा रहा है. यहां पर 20 दिन में करीब 50 चुनावी रैलियां की गई है और इस दौरान सभी उम्मीदवारों के चुनाव प्रचार में अनुच्छेद 370 और जेलों में बंद कश्मीरी युवाओं की रिहाई मुख्य मुद्दा बना रहा. पूर्व मुख्यमंत्री उमर अब्दुल्ला के चुनाव लड़ने के कारण बारामुला सीट को लेकर पूरे देश में चर्चा है. वहीं पहली बार बारामुला से चुनाव लड़ रहे उमर अब्दुल्ला के लिए यह चौथा संसदीय चुनाव है.

एक-दूसरे पर लगाए आरोप

बता दें कि बारामुला संसदीय सीट पर चुनाव प्रचार के दौरान उमर अब्दुल्ला और सज्जाद गनी लोन ने एक दूसरे पर गंभीर आरोप लगाते हुए एक-दूसरे को भाजपा का एजेंट बताया था तो वहीं उमर अब्दुल्ला ने चुनाव प्रचार के दौरान जम्मू-कश्मीर में फिर से अनुच्छेद 370 की बहाली का राग अलापा था. उन्होंने जेलों में बंद कश्मीरी युवाओं की रिहा कराने का भी जनता को भरोसा दिलाया था.

 

देखें क्या स्थिति है बारामुला-कुपवाड़ा सीट की

यहां पर कुल 1,730,660 मतदाता हैं, जिनमें से 8,58,173 महिला मतदाता हैं तो वहीं 8,72,453 पुरुष मतदाता हैं. मंगलामुखी मतदाता 8,72,453 हैं तो वहीं बुजुर्ग व दिव्यांग मतदाता 14,879 हैं. विस्थापित कश्मीरी मतदाता 25,821 हैं. यहां पर 2103 मतदान केंद्र बनाए गए हैं. फिलहाल आज अभी शांतिपूर्वक मतदान हो रहा है.

सबसे पहले वोट डालने पहुंचे ये बुजुर्ग

बिहार की हाजीपुर के 143 बूथ संख्या पर सबसे पहले 99 वर्षीय महेंद्र दास वोट डालने के लिए पहुंचे और उन्होंने जनता को मतदान का महत्व बताया. उनकी तस्वीर को चुनाव आयोग ने अपने सोशल मीडिया अकाउंट एक्स पर शेयर किया है.

-भारत एक्सप्रेस

Archana Sharma

Recent Posts

अर्नब के बाद अब चक्रवात ‘मुरासु’ का कहर शुरू…! बंगाल की खाड़ी से बार-बार क्यों उठ रहे प्रलयकारी तूफान?

बंगाल की खाड़ी में सक्रिय चक्रवाती तूफान 'मुरासु' को लेकर आंध्र प्रदेश, तमिलनाडु और तेलंगाना…

29 minutes ago

अगले 8 घंटे 18 राज्यों में जबरदस्त कहर ढाएगा मौसम..! 80 की स्पीड से आंधी और मूसलाधार बारिश का रेड अलर्ट जारी

बंगाल की खाड़ी में सक्रिय चक्रवाती तूफान 'मुरासु' (Murasu) के कारण आंध्र प्रदेश, तमिलनाडु, तेलंगाना…

1 hour ago

Florida Plane Crash: बाल-बाल बचे डोनाल्ड ट्रंप, घर से 10 KM दूर प्लेन हुआ क्रैश, 9 लोगों की हुई मौत

Florida Plane Crash: अमेरिका के साउथ फ्लोरिडा के रिहायशी इलाके में एक प्राइवेट प्लेन क्रैश…

1 hour ago

आज बन रहा है शक्तिशाली लक्ष्मी योग…! भूलकर भी न करें ये गलती, जानें शुभ मुहूर्त और राहुकाल

सोमवार, 2 नवंबर 2026 को कार्तिक मास के कृष्ण पक्ष की अष्टमी और नवमी तिथि…

2 hours ago

आज बन रहा है दुर्लभ लक्ष्मी योग: वृषभ और कन्या राशि को शानदार मौका, मिथुन वाले सावधान

आज सोमवार को ग्रहों की विशेष चाल और लक्ष्मी योग के प्रभाव से वृषभ, कन्या,…

3 hours ago