अपनी बारी का इंतजार करते अनिल अंबानी
Lok Sabha Elections 2024 5th Phase: सोमवार की सुबह 7 बजे से उत्तर प्रदेश की 14 सहित देश के आठ राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों की 49 सीटों के लिए मतदान शुरू हो गया है. आज यूपी की 14, महाराष्ट्र की 13, बिहार की 5, ओडिशा की 5, पश्चिम बंगाल की 7, जम्मू और कश्मीर की एक, झारखंड की 3 और लद्दाख की एक सीट पर वोटिंग शुरू हो गई है. रिलायंस ग्रुप के चेयरमैन अनिल अंबानी मुंबई के एक मतदान केंद्र में लाइन में लगकर अपनी बारी का इंतजार कर रहे हैं.
तो वहीं बिहार के मुजफ्फरपुर जिले में एक मतदान केंद्र पर मतदान शुरू होने से पहले ही बड़ी संख्या में महिलाएं वोट डालने के लिए पहुंची हैं. इस दौरान उत्तर प्रदेश की लखनऊ, अमेठी और रायबरेली जैसी वीआईपी सीटों पर भी वोट डालने के लिए मतदाता पहुंच रहे हैं. मालूम हो कि लखनऊ सीट पर भाजपा 1991 से लगातार जीत दर्ज कराती आ रही है. यहां से अटल बिहारी वाजपेयी 5 बार सांसद रहे. तो वहीं विजयलक्ष्मी पंडित, शीला कौल भी सांसद रहीं. इस सीट से 1977 में हेमवती नंदन बहुगुणा भी चुनाव जीते. तो वहीं 2014 और 2019 में राजनाथ सिंह ने लखनऊ से जीत हासिल दर्ज कराई है. इस बार फिर से वह यहां से चुनाव लड़ रहे हैं. तो वहीं गांधी परिवार का गढ़ मानी जाने वाली रायबरेली से जहां राहुल गांधी उतरे हैं तो वहीं अमेठी में कांग्रेस ने अपने पुराने कार्यकर्ता केएल शर्मा को मैदान में उतारा है.
पांचवें चरण के मतदान के लिए चुनाव आयोग लगातार सभी मतदान केंद्रों पर सीसीटीवी से नजर बनाए हुए है. सुबह से ही अयोध्या के लोकसभा क्षेत्र फैजाबाद के विभिन्न पोलिंग स्टेशनों पर सहित अन्य मतदान केंद्रों पर ‘मॉक पोल’ की प्रक्रिया शुरू की गई. बता दें कि संवेदनशील इलाकों में भारी सुरक्षा व्यवस्था के बीच वोटिंग हो रही है. चप्पे-चप्पे पर पुलिस और सुरक्षाबलों की नजर है.
-भारत एक्सप्रेस
Governor Appointments India: राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने छह राज्यों में नए राज्यपालों की नियुक्ति की…
इलाहाबाद हाईकोर्ट ने अर्बन लैंड सीलिंग के 24 साल पुराने मामले में देरी से दाखिल…
INDIA Alliance Protest: चुनाव आयोग और SIR प्रक्रिया को लेकर INDIA गठबंधन ने दिल्ली में…
झारखंड के धालभूमगढ़ में अंधविश्वास के चलते एक भाई ने बीमारी ठीक कराने के लिए…
India A vs New Zealand A: भारतीय विकेटकीपर-बल्लेबाज ऋषभ पंत लेफ्ट-साइड स्ट्रेन के कारण न्यूजीलैंड…
PHDCCI New President: पीएचडी चैंबर ऑफ कॉमर्स एंड इंडस्ट्री (PHDCCI) के 121वें वार्षिक सत्र में…