चुनाव

Lok Sabha Elections-2024: पांचवें चरण के मतदान के लिए PM मोदी ने युवा व महिला मतदाताओं से की ये खास अपील

Lok Sabha Elections 2024 5th Phase: देश के आठ राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों की 49 सीटों के लिए सुबह 7 बजे से मतदान शुरू हो गया है. बड़ी संख्या में महिलाओं व युवा वोटर्स मतदान केंद्रों पर वोट डालने के लिए पहुंच रहे हैं. इसी बीच अयोध्या फैजाबाद लोकसभा सीट से बीजेपी उम्मीदवार लल्लू सिंह ने अपना वोट डाला है तो वहीं अभिनेता अक्षय कुमार ने भी मुम्बई के एक बूथ पर अपने मताधिकार का इस्तेमाल किया है. बसपा सुप्रीमो मायावती ने भी वोट डालने के बाद लोगों से वोट डालने की अपील की है.

 

इसी बीच पीएम नरेंद्र मोदी ने अपने सोशल मीडिया अकाउंट एक्स पर मतदान शुरू होने से पहले ही जनता से अपील करते हुए कहा है कि “लोकसभा चुनाव के पांचवें चरण में आज 8 राज्यों और केंद्रशासित प्रदेशों की 49 सीटों के लिए वोट डाले जाएंगे. इस चरण के सभी मतदाताओं से मेरा अनुरोध है कि वे अपना वोट जरूर डालें और मतदान का एक नया रिकॉर्ड बनाएं. महिला और युवा वोटरों से मेरी यह विशेष अपील है कि लोकतंत्र के इस महोत्सव में बढ़-चढ़कर हिस्सा लें.” बता दें कि पीएम मोदी का ये संदेश कई भाषाओं में सोशल मीडिया पर शेयर किया गया है जो कि जमकर वायरल हो रहा है.

ये भी पढ़ें-Lok Sabha Elections-2024: पांचवें चरण का मतदान शुरू, लाइन में लगकर वोट डाल रहे हैं अनिल अंबानी, बिहार में वोट डालने के लिए बड़ी संख्या में पहुंचीं महिलाएं

695 प्रत्याशी हैं मैदान में

बता दें कि लोकसभा चुनाव के पांचवें चरण में 695 प्रत्याशी मैदान में हैं. इनमें से 82 प्रत्याशी यानी 12 फीसदी महिलाएं चुनावी मैदान में अपनी किस्मत अजमा रही हैं. इस चरण में 8.95 करोड़ मतदाताओं के हाथ में 695 प्रत्याशियों की किस्मत है. उत्तर प्रदेश में लखनऊ के साथ ही अमेठी, रायबरेली, मोहनलालगंज, फैजाबाद, कैसरगंज, गोंडा, बाराबंकी, जालौन, झांसी, हमीरपुर, बांदा, फतेहपुर और कौशांबी में वोटिंग जारी है.

पहले मंदिर जाऊंगा

बता दें कि पांचवें चरण के मतदान में नेता से लेकर अभिनेता तक बढ़चढ़ कर मतदान कर रहे हैं. मुंबई उत्तर मध्य से भाजपा उम्मीदवार उज्जवल निकम ने कहा, “पहले मैं मंदिर जाऊंगा और फिर उसके बाद मैं मतदान करूंगा. लोकशाही में मतदान करना एक उत्सव है और मुझे पूरी उम्मीद है कि सभी अपना हक जरूर पूरा करेंगे”

-भारत एक्सप्रेस

Archana Sharma

Recent Posts

वोस्कोद-1: दुनिया का पहला तीन-सदस्यीय अंतरिक्ष मिशन, जिसे देखकर हिल गई थी अमेरिका की दुनिया

12 अक्टूबर 1964 को सोवियत संघ ने वोस्कोद-1 अंतरिक्ष यान लॉन्च किया था, जो दुनिया…

47 seconds ago

धारावी के लोगों के लिए बड़ी शुरुआत, 10,432 नए घरों का निर्माण शुरू; अडाणी समूह ने किया भूमिपूजन

Dharavi Redevelopment Project: अडाणी समूह ने मुंबई के माटुंगा में धारावी पुनर्विकास परियोजना के तहत…

9 minutes ago

राज कुमार की 100वीं जयंती: पुलिस इंस्पेक्टर से पर्दे के ‘बादशाह’ बनने तक, कोई नहीं दोहरा पाया उनका वह अंदाज

8 अक्टूबर 2026 को हिंदी सिनेमा के दिग्गज अभिनेता राज कुमार की 100वीं जयंती है.…

11 minutes ago

वोट चोरी के मुद्दे पर INDIA ब्लॉक की बड़ी तैयारी, दिसंबर में रामलीला मैदान से शक्ति प्रदर्शन का प्लान

INDIA Bloc Rally: वोट चोरी के आरोपों को लेकर INDIA ब्लॉक दिसंबर के पहले सप्ताह…

30 minutes ago

यूपी बोर्ड परीक्षाओं की तारीख घोषित: 5 से 24 फरवरी तक चलेंगे 10वीं और 12वीं के एग्जाम

यूपी बोर्ड ने 10वीं और 12वीं की 2027 परीक्षाओं का टाइमटेबल जारी कर दिया है.…

33 minutes ago

जमशेदपुर में बवाल पर गरमाई सियासत, बीजेपी का कांग्रेस पर हमला; आदित्य साहू ने कार्रवाई की उठाई मांग

BJP Congress Clash Jamshedpur: जमशेदपुर में बीजेपी महिला मोर्चा के प्रदर्शन के दौरान हुए कथित…

46 minutes ago