चुनाव

Lok Sabha Elections-2024: यूपी के पूर्व डीजीपी ने पत्नी के साथ थामा भाजपा का हाथ, उपमुख्यमंत्री ब्रजेश पाठक ने द‍िलाई सदस्‍यता

Lok Sabha Elections-2024: लोकसभा चुनाव-2024 को देखते हुए देश की सबसे बड़ी राजनीतिक पार्टी भाजपा लगातार कुनबा बढ़ा रही है. ताजा खबर सामने आ रही है कि उत्तर प्रदेश के पूर्व डीजीपी विजय कुमार ने भी अपनी पत्नी के साथ भाजपा का हाथ थाम लिया है. उत्तर प्रदेश के उपमुख्यमंत्री ब्रजेश पाठक ने उनको पार्टी की सदस्यता ग्रहण कराई है. इसी के साथ ही कांग्रेस और सपा के कई नेता भी सोमवार को भाजपा में शामिल हुए हैं.

सोमवार को लखनऊ में भाजपा प्रदेश कार्यालय में पूर्व डीजीपी विजय कुमार ने अपनी पत्नी के साथ भाजपा की सदस्यता ग्रहण कर ली. इस इस मौके पर कांग्रेस और सपा के भी कई नेता भाजपा में शामिल हुए. भाजपा की सदस्यता ग्रहण करने के बाद पूर्व डीजीपी विजय कुमार ने कहा, “पीएम मोदी और सीएम के नेतृत्व में राज्य में कानून-व्यवस्था में सुधार हुआ है. मैं पार्टी में शामिल होकर देश के लिए बेहतर तरीके से काम कर सकूंगा.” तो वहीं प्रदेश के उपमुख्यमंत्री ब्रजेश पाठक ने सभी को भाजपा में शामिल करते हुए कहा, “बड़ी संख्या में विभिन्न दलों में काम करने वाले बड़े राजनीतिक नेताओं ने भाजपा की सदस्यता ग्रहण की है. मैं सभी का स्वागत करता हूं. हम सबसे अनुरोध करते हैं कि सब लोग जुटेंगे और उत्तर प्रदेश में 80 की 80 सीटें प्रचंड बहुमत से जिताने के लिए काम करेंगे.” इसको लेकर उपमुख्यमंत्री ब्रजेश पाठक ने अपने सोशल मीडिया अकाउंट एक्स पर एक वीडियो भी शेयर किया है.

ये भी पढ़ें-उत्तर प्रदेश: किसान की शिकायत पर CBI ने की बड़ी कार्रवाई, रिश्वत मांगने वाला बैंक मैनेजर गिरफ्तार

बता दें कि लोकसभा चुनाव के मद्देनजर भाजपा लगातार प्रचार-प्रसार करने में जुटी है. भाजपा का ब्रांड चेहरा पीएम मोदी और यूपी के सीएम योगी लगातार चुनावी प्रचार कर रहे हैं. तो वहीं इस बार भाजपा ने 400 पार का लक्ष्य रखा है और उत्तर प्रदेश में लोकसभा की सभी 80 सीटों को जीतने का लक्ष्य लेकर भाजपा लगातार आगे बढ़ रही है. तो वहीं बूथ स्तर पर भी हर जनता तक भाजपा सरकार की योजनाओं का प्रचार-प्रसार किया जा रहा है. तो दूसरी ओर विपक्षी दल इंडिया गठबंधन के तहत एकजुट होकर भाजपा के विजयी रथ को रोकने का लगातार प्रयास कर रहे हैं और जुबानी हमला बोल रहे हैं.

 

-भारत एक्सप्रेस

Archana Sharma

Recent Posts

संघ की ‘असंतुलित’ टिप्पणी से सत्ता, संगठन और सामाजिक संतुलन की परीक्षा

RSS के प्रचार प्रमुख सुनील आंबेकर ने यूजीसी के समानता विनियम-2026 को असंतुलित बताया. संघ…

3 hours ago

चंडीगढ़ से अमित शाह का राहुल गांधी पर हमला: NDIA ब्लॉक की रैली को बताया सिखों का अपमान

चंडीगढ़ में अमित शाह ने कांग्रेस और राहुल गांधी पर निशाना साधते हुए 1984 सिख…

4 hours ago

चौरी-चौरा के बहाने नेहरू पर सीएम योगी का हमला; बोले- 172 क्रांतिकारियों की पैरवी नहीं की, मालवीय ने 151 को फांसी से बचाया

चौरी-चौरा में 288 करोड़ रुपये की विकास परियोजनाओं के उद्घाटन और शिलान्यास कार्यक्रम में मुख्यमंत्री…

4 hours ago

AIIA-iCAINE के 6 साल पूरे: आयुर्वेद और AI को जोड़ने की बड़ी पहल, IIT बॉम्बे के साथ राष्ट्रीय चैलेंज लॉन्च

अखिल भारतीय आयुर्वेद संस्थान (AIIA) के इनक्यूबेशन सेंटर AIIA-iCAINE ने अपने छठे स्थापना दिवस पर…

4 hours ago

डिग्री से मार्कशीट तक, हर जगह सिर्फ Bharat; महात्मा ज्योतिबा फूले रूहेलखंड विश्वविद्यालय में India शब्द खत्म, दस्तावेजों में दिखेगा भारत

महात्मा ज्योतिबा फूले रूहेलखंड विश्वविद्यालय ने कई बड़े फैसले लिए हैं. अब विश्वविद्यालय की डिग्री…

4 hours ago