देश

जेपी नड्डा की पत्नी की फॉर्च्यूनर खीरी-सीतापुर होते हुए पहुंची वाराणसी, तीन बार बिकी, पुलिस ने ऐसे किया खुलासा

JP Nadda wife Fortuner Car: बीजेपी के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा की पत्नी मल्लिका नड्डा की चोरी हुई टोयोटा फॉर्च्यूनर कार 19 मार्च को दिल्ली के गोविंदपुरी इलाके से चोरी हो गई थी. कार ड्राइवर जोगिंदर इसे छोड़कर कुछ देर के घर चले गए थे. इस मामले में पुलिस एसयूवी को वाराणसी से बरामद कर चुकी है. मामले में पुलिस ने 3 आरोपियों को गिरफ्तार किया है. गाड़ी हिमाचल में जेपी नड्डा की पत्नी के नाम पर रजिस्टर्ड है.

19 मार्च को एसयूवी के ड्राइवर जोगिंदर सिंह ने दिल्ली के गोविंदपुरी पुलिस स्टेशन में एसयूवी चोरी होने की बात कही. गाड़ी का नंबर HP03D0021 था. मामले में कार्रवाई करते हुए पुलिस सीसीटीवी खंगालते हुए आरोपियों तक पहुंची. सबसे पहले पुलिस फरीदाबाद के बडकल पहुंची. यहां पुलिस ने ऑटो लिफटर शाहिद और उसके साथी के गिरोह की डिटेल खंगाली. इसके बाद पुलिस ने 22 मार्च को हरदोई के शिवांश त्रिपाठी को पटियाला हाउस कोर्ट के पास पकड़ लिया.

ऐसे काम करता है चोरों को नेटवर्क

पूछताछ में उसने बताया कि उसने अपने साथियों शाहिद और उसके दामाद फारुक और शाहकुल के साथ मिलकर गोविंदपुरी से फॉर्च्यूनर कार चोरी को अंजाम दिया. इसके बाद आरोपियों की बताई जगह से पुलिस ने एक क्रेटा कार भी जब्त की. जिसके जरिए उन्होंने फॉर्च्यूनर चोरी की थी. आरोपियों ने बताया कि चोरी के बाद उन्होंने एसयूवी को फारुक के फरीदाबाद स्थित फाॅर्महाउस में रख दिया. इसके बाद उन्होंने एसयूवी कारों के रिसीवर सलीम को बेच दिया. जो कि लखीमपुर खीरी का रहने वाला था.

वाराणसी से किया बरामद

इसके बाद पुलिस ने खीरी से सलीम को पकड़ा तो उसने बताया कि उसने एसयूवी को सीतापुर के रहने वाले रईस को बेच दिया. इसके बाद पुलिस ने सीतापुर से रईस को पकड़ा. उसने बताया कि उसने अमरोहा के रहने वाले फुरकान को यह कार बेच दी. इसके बाद रईस के बताए अनुसार पुलिस ने फॉर्च्यूनर को वाराणसी के बेनियाबाग पार्किंग से बरामद किया.

ये भी पढ़ेंः राहुल गांधी की सभा में लग गई भाजपा उम्मीदवार की फोटो, फजीहत से बचने के लिए उठाया ये कदम

ये भी पढ़ेंः बीआरएस नेता के. कविता को कोर्ट से झटका. अदालत ने रद्द की जमानत याचिका, शराब घोटाले में हुई थी गिरफ्तारी

Rakesh Choudhary

राकेश चौधरी भारत एक्सप्रेस वेबसाइट में सीनियर कंटेट राइटर के पद कार्यरत हैं। पिछले 6 वर्षों से मीडिया क्षेत्र में काम कर रहे हैं। मूलरूप से जोधपुर (राजस्थान) के रहने वाले हैं। दिल्ली से पत्रकारिता और पोस्ट ग्रेजुएशन करने के बाद अपने करियर की शुरुआत वर्ष 2018 में अमर उजाला डिजिटल (नोएडा) से की। इसके बाद समाचार प्लस, दैनिक जागरण, Inshorts मीडिया, News 24 और डीडी स्पोर्ट्स में भी अपनी सेवाएं दीं। प्रिंट और डिजिटल मीडिया में रहने हुए पाॅलिटिकल बीट पर काम किया।

Recent Posts

संघ की ‘असंतुलित’ टिप्पणी से सत्ता, संगठन और सामाजिक संतुलन की परीक्षा

RSS के प्रचार प्रमुख सुनील आंबेकर ने यूजीसी के समानता विनियम-2026 को असंतुलित बताया. संघ…

3 hours ago

चंडीगढ़ से अमित शाह का राहुल गांधी पर हमला: NDIA ब्लॉक की रैली को बताया सिखों का अपमान

चंडीगढ़ में अमित शाह ने कांग्रेस और राहुल गांधी पर निशाना साधते हुए 1984 सिख…

4 hours ago

चौरी-चौरा के बहाने नेहरू पर सीएम योगी का हमला; बोले- 172 क्रांतिकारियों की पैरवी नहीं की, मालवीय ने 151 को फांसी से बचाया

चौरी-चौरा में 288 करोड़ रुपये की विकास परियोजनाओं के उद्घाटन और शिलान्यास कार्यक्रम में मुख्यमंत्री…

4 hours ago

AIIA-iCAINE के 6 साल पूरे: आयुर्वेद और AI को जोड़ने की बड़ी पहल, IIT बॉम्बे के साथ राष्ट्रीय चैलेंज लॉन्च

अखिल भारतीय आयुर्वेद संस्थान (AIIA) के इनक्यूबेशन सेंटर AIIA-iCAINE ने अपने छठे स्थापना दिवस पर…

5 hours ago

डिग्री से मार्कशीट तक, हर जगह सिर्फ Bharat; महात्मा ज्योतिबा फूले रूहेलखंड विश्वविद्यालय में India शब्द खत्म, दस्तावेजों में दिखेगा भारत

महात्मा ज्योतिबा फूले रूहेलखंड विश्वविद्यालय ने कई बड़े फैसले लिए हैं. अब विश्वविद्यालय की डिग्री…

5 hours ago