चुनाव

‘मोदी फिर से प्रधानमंत्री बने तो दोबारा चुनाव नहीं होंगे…’ वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण के पति परकला प्रभाकर का दावा

Parakala Prabhakar News: वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण के पति और अर्थशास्त्री परकला प्रभाकर ने दावा किया कि अगर भाजपा इस बार के लोकसभा चुनाव में जीत दर्ज करती है तो देश में दोबारा चुनाव नहीं होंगे. उनका ये बयान सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है. कांग्रेस ने उनका ये वीडियो शेयर भी किया है. उन्होंने कहा कि मणिपुर जैसी स्थिति पूरे देश में हो सकती है.

कांग्रेस ने परकला के वीडियो को सोशल मीडिया पर शेयर कहा कि 2024 में अगर नरेंद्र मोदी फिर एक बार प्रधानमंत्री बनते हैं तो देश में फिर कभी चुनाव नहीं होंगे. देश का संविधान बदल जाएगा. मोदी स्वयं लाल किले हिंसा को बढावा देने वाला भाषण देंगे. लद्दाख मणिपुर जैसी स्थिति पूरे देश में बन जाएगी. कांग्रेस ने वीडियो के कैप्शन में लिखा परकला जी देश के जाने-माने अर्थशास्त्री हैं और वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण के पति हैं.

आगे चुनाव की उम्मीद नहीं कर सकते

परकला ने ये बातें एक यूट्यूब चैनल को दिए इंटरव्यू में कही. जब उनसे पूछा गया कि देश में तीसरी बार नरेंद्र मोदी प्रधानमंत्री बनते हैं तो क्यो होगा? इसका जवाब देते हुए उन्होंने कहा कि अगर ऐसा होता है तो फिर आप चुनाव की उम्मीद नहीं कर सकते हैं. परकला ने आगे कहा कि अभी आपके पास जो देश का संविधान का नक्शा है ये पूरी तरह से बदल जाएगा. आप पहचान भी नहीं पाएंगे.

मणिपुर जैसे हालात आपके राज्य में भी हो सकते हैं

प्रभाकर ने आगे कहा कि अभी आप पाकिस्तान भेजने, मारने और भगाने जैसी बातें सुन रहे हैं फिर वो बातें लाल किले से सुनेंगे. उन्होंने पूरे देश में मणिपुर जैसे हालात होने की भी चेतावनी दी. उन्होंने कहा कि अभी जो लग रहा है हिंसा मणिपुर में हो रही है इसलिए यहां होने की कोई संभावना नहीं है. ऐसा आपको सोचने की जरूरत नहीं है. ऐसा कल को आपके और हमारे राज्य में भी हो सकता है. बता दें कि परकला प्रभाकर अर्थशास्त्री हैं. वे अक्सर मोदी सरकार की नीतियों के खिलाफ बोलते रहते हैं.

ये भी पढ़ेंः Lok Sabha Elections-2024: यूपी के पूर्व डीजीपी ने पत्नी के साथ थामा भाजपा का हाथ, उपमुख्यमंत्री ब्रजेश पाठक ने द‍िलाई सदस्‍यता

ये भी पढ़ेंः जेपी नड्डा की पत्नी की फॉर्च्यूनर खीरी…सीतापुर होते हुए पहुंची वाराणसी, तीन बार बिकी, पुलिस ने ऐसे किया खुलासा

Rakesh Choudhary

राकेश चौधरी भारत एक्सप्रेस वेबसाइट में सीनियर कंटेट राइटर के पद कार्यरत हैं। पिछले 6 वर्षों से मीडिया क्षेत्र में काम कर रहे हैं। मूलरूप से जोधपुर (राजस्थान) के रहने वाले हैं। दिल्ली से पत्रकारिता और पोस्ट ग्रेजुएशन करने के बाद अपने करियर की शुरुआत वर्ष 2018 में अमर उजाला डिजिटल (नोएडा) से की। इसके बाद समाचार प्लस, दैनिक जागरण, Inshorts मीडिया, News 24 और डीडी स्पोर्ट्स में भी अपनी सेवाएं दीं। प्रिंट और डिजिटल मीडिया में रहने हुए पाॅलिटिकल बीट पर काम किया।

Recent Posts

‘जादू-टोना करती है…’, महिला को डायन बताकर पीटा, हुई मौत

मुजफ्फरपुर में जादू-टोने के शक में पड़ोसियों ने 52 वर्षीय महिला की पीट-पीटकर हत्या कर…

47 minutes ago

एसआईआर में गड़बड़ी के खिलाफ राहुल गांधी सहित विपक्ष के 11 नेताओं ने किया सुप्रीम कोर्ट का रुख

SIR और चुनाव आयोग के खिलाफ राहुल गांधी समेत 11 विपक्षी नेताओं ने सुप्रीम कोर्ट…

1 hour ago

राहुल गांधी समेत 11 नेताओं की सुप्रीम कोर्ट में याचिका, CEC ज्ञानेश कुमार और चुनाव आयोग पर उठाए सवाल

मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार और चुनाव आयोग के खिलाफ राहुल गांधी समेत 11 विपक्षी…

1 hour ago

सितंबर के महीने ने बिगाड़ा बजट! 108% दर से बढ़े प्याज के दाम ने निकाले आंसू, 6.08% बढ़ी महंगाई

सितंबर 2026 में देश की खुदरा महंगाई दर बढ़कर 5.54% और खाद्य महंगाई 7.74% पर…

2 hours ago

दानदाता, मालिक नहीं: सुप्रीम कोर्ट की कमर्शियलाइज़ेशन पर सख़्ती, जामिया हमदर्द रेगुलेटरी निशाने पर

शीर्ष अदालत ने प्राइवेट और डीम्ड यूनिवर्सिटीज़ को मुनाफ़े के सेंटर की तरह चलाने से…

2 hours ago

कैसीनो में नौकरी का झांसा और फोन में गंदी तस्वीरें… नेपाल बॉर्डर पर टल गया मिजोरम की बेटियों का बड़ा खतरा

पश्चिम बंगाल के पानीटंकी भारत-नेपाल सीमा पर मानव तस्करी के एक मामले में मिजोरम की…

2 hours ago