चुनाव

बंगाल में मतदान केंद्र पर ही भिड़ गए भाजपा सांसद और TMC कार्यकर्ता, अमरावती में बोलीं नवनीत राणा- “हनुमान चालीसा का पाठ कर के निकली हूं”

Lok Sabha Elections 2024 Second Phase: देश के 13 राज्यों की 88 लोकसभा सीटों पर लोकसभा चुनाव के दूसरे चरण का उत्सव मनाया जा रहा है. तेज धूप के बीच भी लोग मतदान केंद्र पहुंचकर वोट डाल रहे हैं. तो वहीं राजनीतिक दलों के दिग्गज भी एक-एक करके मतदान केंद्र पहुंच रहे हैं और वोट डाल रहे हैं.

इसी बीच जहां बंगाल से मतदान केंद्र पर ही भाजपा सांसद और टीएमसी कार्यकर्ताओं की झड़प की खबर सामने आ रही है तो वहीं महाराष्ट्र के अमरावती में भाजपा प्रत्याशी नवनीत राणा ने कहा कि वह सुबह हनुमान चालीसा का पाठ करके निकली हैं.

वोट डालने के बाद नवनीत ने मीडिया से बात करते हुए कहा कि आज हनुमान चालीसा का पाठ कर के निकली हूं. लोग मोदी को वोट दे रहे हैं हम भी मोदी जी को आगे बढाने के लिए वोटकर रहे हैं. आगे उन्होने कहा कि ‘आप मेरा चेहरा देख सकते हैं. वो खुशी, आकर्षण और सकारात्मकता मैंने हमेशा जारी रखी है. प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, अमित शाह. जिस तरह से काम कर रहे हैं, उसे लेकर मेरे अंदर भी सकारात्मकता है.’

ये भी पढ़ें-Lok Sabha Elections-2024: सीएम योगी के ‘चूरन’ वाले बयान पर सियासत तेज, शिवपाल यादव ने कहा- ‘बहुतों का हाजमा दुरुस्त किया’

बलूरघाट के मतदान केंद्र पर हुई झड़प

मीडिया सूत्रों के मुताबिक बंगाल में भाजपा और टीएमसी कार्यकर्ताओं के बीच झड़प हो गई है. ये घटना बलूरघाट के एक मतदान केंद्र से सामने आई है. खबरों के मुताबिक, भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष सुकांत मजूमदार के सामने गो बैक के नारे लगाते हुए टीएमसी के कार्यकर्ताओं ने सुकांत मजूमदार का विरोध किया है. इसी के साथ ही तृणमूल कांग्रेस के कार्यकर्ताओं ने भाजपा प्रत्याशी पर आरोप लगाया है कि यहां तनाव पैदा करने की कोशिश की गई है. तो दूसरी ओर सुकांत मजूमदार का आरोप है कि टीएमसी के कार्यकर्ताओं ने उनके पोलिंग बूथ एजेंट को पीटा है. इसी के साथ ही उन्होंने दावा किया है कि टीएमसी के कार्यकर्ता उनके खिलाफ मतदान केंद्र के 100 मीटर अंदर इकट्ठे हो गए थे.

बंगाल में मिली भाजपा कार्यकर्ता की लाश

बता दें कि शुक्रवार को चुनाव शुरू होने से पहले ही बंगाल के पूर्वी मिदनापुर जिले में भाजपा कार्यकर्ता की लाश मिली है. इसी के बाद से यहां पर तनाव की स्थिति बनी हुई है. इसको लेकर भाजपा ने हत्या का आरोप लगाया है. मृतक की पहचान दीनाबंधु मड्या के रूप में की गई है. वह पूर्वी मिदनापुर के मोयना गांव के रहने वाले थे. इस घटना को लेकर भाजपा ने आरोप लगाया है कि उसके पार्टी कार्यकर्ता को बुधवार को अगवा कर लिया गया था और इसके बाद गुरुवार की रात में उसकी लाश मिली है. इस घटना की पुलिस छानबीन कर रही है. बता दें कि आज बंगाल में तीन सीटो पर चुनाव हो रहा है.

-भारत एक्सप्रेस

Archana Sharma

Recent Posts

बिहार: दुर्गा पूजा का मेला देखने गए 18 साल के छात्र की गोली मारकर हत्या, आरा में फैली सनसनी

बिहार के भोजपुर जिले के पवना बाजार में दुर्गा पूजा का मेला देखने गए 18…

16 seconds ago

19 या 20 अक्टूबर? कन्या पूजन की सही तारीख को लेकर मत होइए कन्फ्यूज, पंचांग से दूर करें सारा असमंजस

Kanya Pujan Kab Hai: शारदीय नवरात्रि के अंतिम दिनों में महाअष्टमी और महानवमी पर कन्या…

2 minutes ago

ओडिशा के छात्रसंघ चुनावों में ABVP का दबदबा, गृहमंत्री अमित शाह ने दी बधाई; 13 विश्वविद्यालयों में मिली जीत

केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने ओडिशा के छात्रसंघ चुनावों में मिली प्रचंड जीत के…

13 minutes ago

ग्रेटर नोएडा में एक ही परिवार के 5 लोगों की मौत, आखिरी बार खाई थी मैगी और पी थी चाय

Greater Noida Death: ग्रेटर नोएडा में एक ही परिवार के पांच लोगों की संदिग्ध परिस्थितियों…

24 minutes ago

‘इंसानी इंजीनियरों की छुट्टी, एआई से कोडिंग!’ हूती विद्रोहियों ने क्लॉड एआई से बना डाला मिसाइल सॉफ्टवेयर; देखें VIDEO

Cyber Security: एआई कंपनी एंथ्रोपिक ने स्वीकार किया है कि यमन के हूती विद्रोहियों ने…

29 minutes ago

‘जिम में ट्रेडमिल पर दौड़ते समय थम गईं सांसें!’ प्रिंसिपल को आया साइलेंट अटैक, दिल दहला देगा VIDEO

राजस्थान के चूरू जिले के सरदारशहर में जिम में ट्रेडमिल पर दौड़ते समय सरकारी स्कूल…

32 minutes ago