देश

पश्चिम बंगाल के मालदा में PM मोदी का भव्य स्वागत, पीएम ने भी हाथ जोड़कर लोगों का किया अभिवादन

लोकसभा चुनाव का आज दूसरा चरण है. 13 राज्यों की 88 लोकसभा सीटों पर मतदान हो रहा है. जिसमें कई हाई प्रोफाइल सीटें भी शामिल हैं. केरल की वायनाड सीट पर राहुल गांधी चुनाव लड़ रहे हैं. वहीं आज हो रहे मतदान में कांग्रेस नेता शशि थरूर, केंद्रीय मंत्री राजीव चंद्रशेखर के अलावा अभिनय से राजनीति में आये अरुण गोविल की प्रतिष्ठा दांव पर है. मतदान के बीच शुक्रवार को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने पश्चिम बंगाल के मालदा में एक चुनावी जनसभा को संबोधित किया. मालदा उत्तर में सभा की शुरुआत में ही पीएम मोदी का भव्य स्वागत किया गया. पीएम मोदी को सुनने आए लोगों में भी गजब का उत्साह देखने को मिला. वहीं पीएम मोदी ने लोगों का हाथ जोड़कर अभिवादन किया.

लोगों का उत्साह देख पीएम ने कही यह बात

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने मालदा में जनसभा को संबोधित करते हुए कहा, “सुबह से ही लोग उत्साह, उमंग के साथ लोकतंत्र का उत्सव मना रहे हैं, जो लोग मतदान के लिए निकल पड़े हैं मैं उनका हृदय से अभिनंदन करता हूं. बंगाल में लोकतंत्र के इस उत्सव का अलग ही उत्साह दिखता है.”

पीएम ने साधा TMC पर निशाना

पश्चिम बंगाल के मालदा में बोलते हुए प्रधानमंत्री मोदी ने कहा, “…मुझे विश्वास है कि पहले चरण में TMC, कांग्रेस जैसे दल जो पस्त हो रहे थे अब दूसरे चरण में ध्वस्त हो जाएंगे.” पीएम मोदी ने आगे कहा, “एक समय था जब बंगाल पूरे देश के विकास का नेतृत्व करता था, लेकिन पहले लेफ्ट और फिर TMC ने अपने शासन में बंगाल की इस महानता को चोट पहुंचाई. TMC के राज में बंगाल में एक ही चीज चलती है- हजारों करोड़ो के स्कैम, शारदा चीट फंड स्कैम, पशु तसकरी घोटाला, राशन घोटाले, कोयला घोटाले आदि. घोटाले TMC करती है और भुगतना बंगाल की जनता को पड़ता. यहां कोई काम नहीं है जो बिना कमीशन के होता हो.”

इसे भी पढ़ें: Lok Sabha Elections-2024: सीएम योगी के ‘चूरन’ वाले बयान पर सियासत तेज, शिवपाल यादव ने कहा- ‘बहुतों का हाजमा दुरुस्त किया’

TMC और कांग्रेस करते हैं आपस में लड़ने का दिखावा

प्रधानमंत्री मोदी ने कहा, “TMC और कांग्रेस यहां आपस में लड़ने का दिखावा जरूर करती है, लेकिन इनका आचार, व्यवहार बिलकुल एक जैसा है. इन दोनों को एक चीज जो जोड़कर रखती है वह तुष्टीकरण है. TMC और कांग्रेस के नेता कह रहे हैं कि ये सत्ता में हुए तो CAA रद्द कर देंगे. CAA नागरिकता छीनने का नहीं नागरिकता देने का कानून है. TMC लगातार झूठ फैला रही है.”

Rohit Rai

Recent Posts

मेगा मिलेनियम के ठिकानों पर ईडी की ताबड़तोड़ छापेमारी, करोड़ों की विदेशी और भारतीय करेंसी बरामद

ईडी ने मेगा मिलेनियम प्राइवेट लिमिटेड से जुड़े मुंबई, दिल्ली और महाराष्ट्र के ठिकानों पर…

11 minutes ago

अडानी पावर का बड़ा धमाका! दूसरी तिमाही में मुनाफा 142% बढ़कर ₹7,019 करोड़, कमाई में भी जबरदस्त उछाल

अडानी पावर ने वित्त वर्ष 2026-27 की दूसरी तिमाही में शानदार प्रदर्शन करते हुए अपना…

24 minutes ago

लसोड़ा… नाम तो सुना होगा! सेहत के लिए फायदे भी जानें, थाली का स्वाद और बीमारियों की छुट्टी

Lasoda Health Benefits: लसोड़ा (Indian Cherry) न सिर्फ अचार और सब्जी के लिए मशहूर है,…

29 minutes ago

‘भारत तुम्हारे साथ है, नरेंद्र’:पीएम मोदी ने स्वामी चिन्मयानंद के होलोग्राफिक अवतार से किया संवाद

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने नई दिल्ली में चिन्मय अमृत महोत्सव सम्मेलन के दौरान स्वामी चिन्मयानंद…

30 minutes ago

सपा-कांग्रेस सीट शेयरिंग का खाका तैयार, समझिए 172 सीटों का ABCD फार्मूला

UP Assembly Election: सपा-कांग्रेस गठबंधन में सीट शेयरिंग पर मंथन शुरू हो गया है. कांग्रेस…

1 hour ago

ऑयल इंडिया ने कृष्णा-गोदावरी बेसिन में की प्राकृतिक गैस की बंपर खोज

सार्वजनिक क्षेत्र की कंपनी ऑयल इंडिया लिमिटेड (OIL) ने कृष्णा-गोदावरी बेसिन के उथले पानी वाले…

1 hour ago