सांकेतिक फोटो-सोशल मीडिया
LPG Prices Reduced: आज लोकसभा चुनाव-2024 अंतिम दौर में पहुंच गया है. सातवें चरण का मतदान जारी है. इसी बीच सरकारी तेल व गैस विपणन कंपनियों के द्वारा एलपीजी सिलेंडरों के दाम में लगातार तीसरी बार कटौती की खबर ने लोगों को थोड़ी राहत दी है. इससे पहले अप्रैल और मई महीने की शुरुआत में भी एलपीजी सिलेंडरों के दाम में कटौती की गई थी. फिलहाल ये लाभ 19 किलो वाले कमर्शियल एलपीजी सिलेंडरों पर ही मिलेगा. घरेलू वाले सिलेंडर के दाम में कोई बदलाव नहीं किया गया है.
इस सम्बंध में सरकारी तेल कंपनियों के द्वारा नोटिफिकेशन जारी किया गया है. इसके मुताबिक आज से देश के कई शहरों में 19 किलो वाले कमर्शियल एलपीजी सिलेंडरों के दाम में 70 रुपये की कटौती की गई है. इस तरह से दिल्ली में अब 19 किलो वाले सिलेंडर के दाम 69.50 रुपये कम होकर 1676 रुपये रह गए हैं. तो वहीं कोलकाता में अब कमर्शियल एलपीजी सिलेंडर 1,787 रुपये तो वहीं मुंबई में 1,629 रुपये में ये सिलेंडर मिलेगा. चेन्नई में 1,840.50 रुपये में ये सिलेंडर लोगों को प्राप्त होगा. बता दें कि इससे पहले अप्रैल महीने में कटौती की गई थी तब 19 रुपये दाम कम हुए थे.
बता दें कि आज लोकसभा चुनाव के अंतिम दौर का मतदान जारी है और रिजल्ट 4 जून को आएगा. यूपी की 13 सीटों पर भी आज मतदान हो रहा है. कुशीनगर में 1866 रुपये तो वहीं महाराजगंज में 1848.50 रुपये और सीएम योगी के शहर गोरखपुर में आज से 1846 रुपये में कॉमर्शियल सिलेंडर मिलेगा. हालांकि घरेलू सिलेंडर पुराने रेट पर ही मिलेगा. बता दें कि वाराणसी, चंदौली, गाजीपुर, सलेमपुर, बलिया, घोसी, बांसगांव, रॉबर्ट्सगंज, मिर्जापुर में भी कॉमर्शियल सिलेंडर का रेट भी 72 रुपये कम हुआ है.
बता दें कि पिछले महीने 1 अप्रैल से 19 किलो वाले एलपीजी सिलेंडरों के दाम में 19 रुपये कम किए गए थे तो इसके बाद 1 मई को फिर से 19 रुपये की कटौती की गई. अब ये तीसरी बार कॉमर्शियल सिलेंडर पर कटौती की गई है. बता दें कि देश में 19 अप्रैल से लोकसभा चुनाव शुरू हुए थे. पहले चरण का मतदान 19 अप्रैल को हुआ था. तो वहीं आज अंतिम चरण के लिए वोट डाले जा रहे हैं. बता दें इससे पहले घरेलू एलपीजी सिलेंडरों के दाम में आखिरी बार प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने महिला दिवस (8 मार्च 2024) के मौके पर 100 रुपये की कटौती की थी.
-भारत एक्सप्रेस
यूनिवर्सिटी एल्युमनाई की तर्ज़ पर अब गांव के बाशिंदे भी महानगरों में मनाएं अपनी मिट्टी…
मध्य प्रदेश संस्कृति विभाग के श्रीकृष्ण पाथेय न्यास द्वारा 102 छात्र-छात्राओं को 'भगवान श्रीकृष्ण मेधावी…
राजनीतिक बयानबाजी के बीच प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के स्वर्गीय पिता दामोदरदास मूलचंद मोदी चर्चा में…
1 नवंबर से अयोध्या के राम मंदिर में श्रीरामलला की पूजा, आरती और दर्शन का…
NCB ने मिजोरम पुलिस और ED के साथ मिलकर 'ऑपरेशन ट्राइडेंट' लॉन्च किया. असम, मिजोरम…
इलाहाबाद हाई कोर्ट की सख्ती के बाद मेडिको-लीगल और पोस्टमार्टम रिपोर्ट अब सीधे CCTNS पोर्टल…