चुनाव

Lok Sabha Election 2024: लालू यादव ने परिवार के साथ डाला वोट, बिहार में इन दिग्गजों की प्रतिष्ठा लगी दांव पर

Lok Sabha Election 7th Phase Voting: लोकसभा चुनाव के अंतिम दौर की वोटिंग जारी है. यूपी से लेकर बिहार की कई सीटों पर मतदान जारी है. इसी बीच बिहार में RJD प्रमुख लालू प्रसाद यादव अपनी पत्नी व बिहार की पूर्व सीएम राबड़ी देवी और अपनी बेटी व सारण लोकसभा क्षेत्र से RJD उम्मीदवार रोहिणी आचार्य के साथ पटना के एक मतदान केंद्र पर वोट डाला है. बता दें कि आज बिहार में 8 सीटों पर मतदान हो रहा है.

 

बता दें कि अंतिम चरण के मतदान में कहीं सीएम नीतीश कुमार तो कहीं राजद अध्यक्ष लालू प्रसाद की प्रतिष्ठा दांव पर लगी हुई है. इसी के साथ ही एक केंद्रीय मंत्री आरके सिंह और तीन पूर्व केंद्रीय मंत्रियों रामकृपाल यादव, उपेंद्र कुशवाहा और रविशंकर प्रसाद की भी किस्मत आज ईवीएम में कैद होगी. वहीं चर्चित भोजपुरी कलाकार पवन सिंह की भी प्रतिष्ठा दांव पर लगी हुई है क्योंकि भाजपा के बगावत के बाद वह निर्दलीय ही चुनाव मैदान में कूद पड़े हैं. इसके लिए उनको भाजपा ने बाहर का रास्ता भी दिखा दिया है.

ये भी पढ़ें-LPG Cylinder: मतदान के दिन तोहफा…एलपीजी सिलेंडरों के दाम में फिर हुई कटौती, जानें कितने रुपए हुए सस्ता

ये दे रहे हैं इनको टक्कर

पटना साहिब से भाजपा की ओर से पूर्व केंद्रीय मंत्री रविशंकर प्रसाद चुनावी मैदान में उतरे हैं तो उनको इंडिया गठबंधन से कांग्रेस प्रत्याशी डॉ. अंशुल अविजित टक्कर दे रहे हैं. नालंदा से महागठबंधन की ओर से माले ने पटना के पालीगंज से विधायक संदीप सौरभ को अपना उम्मीदवार बना है तो वहीं पाटलिपुत्र से राजद की मीसा भारती और भाजपा से रामकृपाल यादव मैदान में ताल ठोक रहे हैं. सासाराम में भाजपा ने शिवेश राम पर भरोसा जताया है. काराकाट में पवन सिंह और आरएलएम से उपेन्द्र कुशवाहा व माले ने राजाराम सिंह मैदान में हैं. जहानाबाद से राजद के सुरेन्द्र यादव और जदयू से चंदेश्वर प्रसाद चंद्रवंशी चुनाव में खड़े हैं तो वहीं बक्सर से राजद ने सुधाकर सिंह और भाजपा ने मिथिलेश तिवारी को उतारा है. आरा से भाजपा से आरके सिंह और माले से सुदामा प्रसाद ने चुनावी बिगुल फूंका है.

जीतन राम मांझी ने डाला वोट

बिहार के पूर्व मुख्यमंत्री और गया लोकसभा सीट से HAM के उम्मीदवार जीतन राम मांझी और उनके बेटे हिंदुस्तानी आवाम मोर्चा (सेक्युलर) के अध्यक्ष संतोष कुमार सुमन ने एक मतदान केंद्र पर वोट डाला. इस मौके पर जीतन राम मांझी ने मीडिया से बात करते हुए कहा, “जनतंत्र में मतदान बहुत बड़ा पर्व होता है. सभी को अपने अधिकार का प्रयोग करना चाहिए. मतदान जरूर करना चाहिए मैंने अपने पूरे परिवार के साथ मतदान किया है.”

 

-भारत एक्सप्रेस

Archana Sharma

Recent Posts

अहमदाबाद में फिर बम का खौफ, 10 नामी स्कूलों को उड़ाने की धमकी से मचा हड़कंप, आया था ईमेल

Ahmedabad School Bomb Threat: अहमदाबाद में बुधवार को कम से कम 10 स्कूलों को बम…

19 minutes ago

श्रीलंका के पूर्व राष्ट्रपति के घर क्यों पड़ी रेड? 2 दिन पहले देश आईं पत्नी गिरफ्तार

Sri Lanka News: श्रीलंका के पूर्व राष्ट्रपति महिंदा राजपक्षे की पत्नी और पूर्व प्रथम महिला…

36 minutes ago

सुल्तानपुर में खौफनाक एक्सीडेंट! 3 होनहार खिलाड़ियों की दर्दनाक मौत से पसरा मातम, 3 लोग घायल

Sultanpur Road Accident: यूपी के सुल्तानपुर में पूर्वांचल एक्सप्रेसवे पर एक भीषण हादसा हो गया.…

53 minutes ago

‘बेटी साथ हो तो शक नहीं होता’: बंटी-बबली की तर्ज पर चोरी करने वाले बाप-बेटी गिरफ्तार, तरीका देख उड़े होश; देखें VIDEO

Bijnor News: बिजनौर में दुकानदार को बातों में उलझाकर 1.5 लाख रुपये चुराने वाली पिता-बेटी…

1 hour ago

‘मोदी भगवान विष्णु के अवतार…’, भूटान के पीएम कह दिया कुछ ऐसा, क्यों हिला चीन-पाक का खेमा?

भूटान के प्रधानमंत्री शेरिंग तोबगे ने पीएम नरेंद्र मोदी के साथ 2019 की मुलाकात को…

1 hour ago