Mahagathbandhan Seat Sharing Bihar: बिहार विधानसभा चुनाव को लेकर महागठबंधन के बीच खींचतान जारी है. सीट शेयरिंग पर जारी विवाद का कोई निवारण नहीं हो पाया है. कई ऐसी सीटें हैं जहां पर महागठबंधन के घटक दलों ने अपने-अपने उम्मीदवार उतार रखे हैं. बताया जा रहा है कि 10 से 12 सीटों पर महागठबंधन की पार्टियां एक-दूसरे पर वार करती दिखेंगी.
महागठबंधन के बीच सीट शेयरिंग पर जारी जंग अब बाहर भी दिखने लगा है. कांग्रेस नेता पप्पू यादव ने राजद सुप्रीमो लालू प्रसाद यादव से गठबंधन धर्म का पालन करने की अपील की है.
महागठबंधन के सबसे प्रमुख दल राजद ने इस बार एक भी लिस्ट जारी नहीं किया है. हालात ये हैं कि इस बार कम से कम 10 सीटों पर महागठबंधन की पार्टियां आमने-सामने हैं. फर्स्ट फेज के 121 सीटों पर जहां महागठबंधन के 125 प्रत्याशियों ने नामांकन किया है.
अगर नंबर की बात की जाए तो 121 सीटों में से राजद ने 72 सीटें, कांग्रेस ने 24, लेफ्ट ने 21, वीआईपी ने 6 और आईआईपी ने 2 सीटों पर नामांकन किया है.
ये भी पढ़ें- Diwali 2025: कैसी थी अयोध्या की पहली दिवाली? पढ़ें भगवान श्रीराम की दिवाली कथा
वैशाली
RJD से अजय कुशवाहा और कांग्रेस से संजीव कुमार
तारापुर
RJD से अरुण शाह और VIP से सकलदेव बिंद
बछवाड़ा
CPI से अवधेश राय के सामने कांग्रेस के गरीब दास
गौरा बोरस
RJD के अफजल अली के सामने VIP के संतोष सहनी
लालगंज
RJD से शिवानंद शुक्ला के सामने कांग्रेस के आदित्य राजा
कहलगांव
RJD के रजनीश यादव के सामने कांग्रेस ने प्रवीन कुशवाहा
राजापाकड़
CPI के मोहित पासवान के सामने कांग्रेस की प्रतिमा दास
रोसड़ा
CPI उम्मीदवार लक्ष्मण पासवान के सामने कांग्रेस के बीके रवि
बिहार शरीफ
कांग्रेस के उमेर खान के सामने CPI के शिव प्रसाद यादव
वारिसलीगंज
राजद की अनीता देवी बनाम कांग्रेस के मंतन सिंह
पिछले 8 से 10 दिनों से पटना से लेकर दिल्ली तक सीट शेयरिंग और कैंडिडेट्स सिलेक्शन पर बैठकें होती रहीं, लेकिन कोई हल नहीं निकल पाया.
हालत ऐसी है कि कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष राजेश राम के खिलाफ भी राजद ने अपना प्रत्याशी उतार दिया है. राजेश राम कुटुंबा विधानसबा से चुनावी मैदान में हैं. जिसपर राजेश राम ने राजद पर अप्रत्यक्ष रूप से तंज कसते हुए गोपालदास नीरज की कविता ट्वीट भी किया है. जिसमें उन्होंने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म ‘X’ पर लिखा, “लाख करें पतझड़ कोशिश, पर उपवन नहीं मरा करते”.
-भारत एक्सप्रेस
Ajit Agarkar: अजीत अगरकर के चीफ सेलेक्टर पद से हटने पर गौतम गंभीर ने भावुक…
Patna News: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के सार्वजनिक जीवन और जनसेवा के 25 वर्ष पूरे होने…
Guterres Pakistan Visit: UN महासचिव एंटोनियो गुटेरेस की पाकिस्तान यात्रा के दौरान जम्मू-कश्मीर और UNSC…
Patna NEET Student Death Case: पटना NEET छात्रा मौत मामले में CBI ने क्लोजर रिपोर्ट…
चेक बाउंस से जुड़े कानूनी मामले में बॉलीवुड कॉमेडियन राजपाल यादव ने सुप्रीम कोर्ट की…
Iran US War Update: अमेरिका-ईरान तनाव के बीच तेहरान ने कहा है कि वह किसी…