चुनाव

महाराष्ट्र में NCP नेता की मांग, 122 केंद्रों पर दोबारा मतदान कराया जाए

Maharashtra Assembly Elections 2024: चुनावी राज्य महाराष्ट्र में मतदान समाप्त होने के बाद परली विधानसभा क्षेत्र से राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी (शरद पवार) के प्रत्याशी राजेसाहेब देशमुख ने गुरुवार को आईएएनएस से खास बातचीत की. उन्होंने 122 अतिसंवेदनशील पोलिंग बूथों पर दोबारा चुनाव कराने की मांग की.

122 केंद्रों पर दोबारा मतदान कराने की मांग

राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी (शरद पवार) प्रत्याशी राजेसाहेब देशमुख ने कहा कि हाई कोर्ट ने 122 पोलिंग बूथों को अतिसंवेदनशील बताया था, उन पोलिंग बूथों में बहुत बोगस वोटिंग हुई है. हम धरमपुर में गए, वहां पर सीसीटीवी फुटेज को कनेक्शन नहीं था, बिजली नहीं थी और महिलाओं को वोटिंग करने नहीं दिया गया.

उन्होंने कहा कि कई जगह अराजकता हुई, लोगों को डरा-धमका कर वोटिंग को प्रभावित करने की कोशिश की गई. जो 122 अतिसंवेदनशील पोलिंग बूथ थे, वहां पर सीसीटीवी की व्यवस्था करनी चाहिए थी और सीआरपीएफ के जवानों को बुलाना चाहिए था, लेकिन ऐसा कुछ नहीं हुआ. इसलिए हमने 122 केंद्रों पर दोबारा मतदान कराने की मांग की है.

288 विधानसभा सीटों के लिए 20 नवंबर को मतदान संपन्न

महाराष्ट्र में 288 विधानसभा सीटों के लिए एक ही चरण में 20 नवंबर को मतदान संपन्न हो गया. प्रदेश में किसी भी पार्टी को बहुमत के लिए 145 सीटों पर जीत की आवश्यकता है.

चुनावी रण में एक ओर सत्तारूढ़ महायुति सरकार में शिवसेना, राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी और भारतीय जनता पार्टी है. वहीं, विपक्ष की महा विकास अघाड़ी की तीन महत्वपूर्ण पार्टी कांग्रेस, शिवसेना (उद्धव बालासाहेब ठाकरे) और राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी (शरद पवार) है.

मतदान संपन्न होने के बाद तमाम एग्जिट पोल के अनुमानों में महायुति को आवश्यक बहुमत के आंकड़े को पार करते हुए दिखाया जा रहा है. हालांकि 23 नवंबर को चुनावी नतीजे आएंगे और तभी स्पष्ट हो पाएगा की प्रदेश में किस पार्टी की सरकार बनेगी.

-भारत एक्सप्रेस

आईएएनएस

Recent Posts

रिहाई के 40 मिनट बाद ED का एक्शन! गिरफ्तारी के खिलाफ सुप्रीम कोर्ट पहुंचे आजम खान, जल्द सुनवाई की मांग

Supreme Court: जेल से रिहाई के तुरंत बाद ईडी द्वारा गिरफ्तार किए गए आजम खान…

19 minutes ago

उत्तराखंड में नदी में समाई इनोवा कार, चार लोगों की मौत, बाकी की तलाश में रेस्क्यू ऑपरेशन

Uttarkashi Accident: उत्तराखंड के उत्तरकाशी में गंगनानी धर्मकुंड के पास इनोवा कार नदी में गिर…

27 minutes ago

अदालत में झूठ बोलना पड़ा भारी! दिल्ली हाईकोर्ट का 6 CBI अधिकारियों पर शिकंजा, केस दर्ज करने के आदेश

Delhi High Court: पूर्व IRS अधिकारी अशोक अग्रवाल मामले में अदालत के सामने झूठे बयान…

29 minutes ago

‘अधिकारियों को जेल भेजेंगे…’ SC की तल्ख टिप्पणी के बाद सुधरा BMC का रुख, हलफनामा करेगी पेश

Supreme Court: सुप्रीम कोर्ट की सख्ती के बाद बीएमसी ने दी संतोषजनक जानकारी। वरिष्ठ वकील…

38 minutes ago

केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह हरियाणा में ‘लोकतंत्र बचाओ, अराजकता हटाओ’ मार्च में लेंगे हिस्सा

केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह गुरुवार को हरियाणा के करनाल में 'लोकतंत्र बचाओ, अराजकता हटाओ'…

45 minutes ago

लो जी…अमेरिका में भी हो गया वोट चोरी, मिडटर्म में हार के बाद गम में ट्रंप, बोले- बैलेट से चुनाव होता तो जीत जाते

Donald Trump: मिडटर्म चुनाव में रिपब्लिकन पार्टी को झटका लगने के बाद डोनाल्ड ट्रंप ने…

50 minutes ago